श्री दरबार साहिब में बदली गई निशान साहिब की पोशाक

by | Aug 20, 2024 | News

Aug 20, 2024 | News

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

सचखंड श्री हरमंदिर साहिब में लगे निशान साहिब की पोशाक बदल दी गई है। अब निशान साहिब पर केसरी रंग की जगह बसंती रंग की पोशाक चढ़ाई गई है। पोशाक बदलने से पहले अरदास की गई और फिर बसंती रंग की पोशाक निशान साहब पर चढ़ाई गई। जानकारी के मुताबिक, जत्थेदार के आदेश के बाद निशान साहिब की पोशाक का रंग बदल दिया गया है।

पिछले दिनों शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने स्पष्ट कर दिया था कि सिख रहित मर्यादा के अनुसार निर्धारित निशान साहिब की पोशाक का रंग बसंती और सुरमई है। दरअसल एस.जी. पी.सी. धर्म प्रचार कमेटी ने एक सर्कुलर जारी करते हुए निशान साहिब की पोशाक का रंग बदलने के आदेश जारी किए हैं। केसरी निशान हटाकर बसंती रंग की पोशाक का निशान झुलाने का आदेश जारी किया गया है। जारी आदेश में कहा गया है कि निशान साहब की पोशाक का रंग बसंती या सुरमई ही होना चाहिए, क्योंकि केसरी निशान भगवा रंग का भ्रम देता है।

इस बारे में श्री अकाल तख्त साहिब तक शिकायत पहुंचने के बाद पांच सिंह साहिबानों ने 15 जुलाई 2024 को हुई बैठक में सिख रहित मर्यादा अनुसार निर्धारित रंग की पोशाक निशान साहिब को चढ़ाने के आदेश जारी किए थे जिसके बाद अब धर्म प्रचार कमेटी, शिरोमणि कमेटी ने अपने सभी प्रचारकों, ढाडियों और कवीशर साहबों को एक सर्कुलर जारी कर संगतों और प्रबंधकों को इस बारे में सूचित करने के निर्देश जारी किए हैं।

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
बांग्लादेश में बड़ा हादसा: नदी में गिरी यात्री बस, 23 की मौत, 11 ने तैरकर बचाई जान

बांग्लादेश में बड़ा हादसा: नदी में गिरी यात्री बस, 23 की मौत, 11 ने तैरकर बचाई जान

बांग्लादेश से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है, जहां एक यात्री बस नदी में गिरने से अब तक 23 लोगों की मौत हो चुकी है। यह हादसा राजबाड़ी जिले के दाउलादिया टर्मिनल पर बुधवार शाम उस समय हुआ, जब बस को फेरी (किश्ती) पर चढ़ाया जा रहा था। बताया जा रहा है कि बस में करीब 40...

जालंधर: जान जोखिम में डालकर राजीव दुग्गल ने बचाई तोते की जान, इंसानियत की अनोखी मिसाल

जालंधर: जान जोखिम में डालकर राजीव दुग्गल ने बचाई तोते की जान, इंसानियत की अनोखी मिसाल

जालंधर के पॉश इलाके मॉडल टाउन से इंसानियत की एक दिल छू लेने वाली घटना सामने आई है, जहां एक बेजुबान पक्षी की जान बचाने के लिए एक समाजसेवी ने अपनी जान तक की परवाह नहीं की। मॉडल टाउन मार्केट के प्रधान राजीव दुग्गल ने एक बार फिर साबित कर दिया कि सच्ची सेवा वही है, जो बिना...

Punjab News: FIR डाउनलोड फिर से मुफ्त, सरकार ने 80 रुपये फीस का फैसला लिया वापस

Punjab News: FIR डाउनलोड फिर से मुफ्त, सरकार ने 80 रुपये फीस का फैसला लिया वापस

पंजाब सरकार ने अपना एक फैसला वापिस ले लिया है जिसमें लोगों को मिलने वाली सुविधा मुफ्त में कर दी है। पंजाब सरकार ने के द्वारा बीते दिन पंजाब में एफ़आइआर डाउनलोड करने पर 80 रूपए देने का फ़ैसला लिया था   जिसमें अगर कोई भी व्यक्ति किसी की एफ़आइआर डाउनलोड कर सकता था...

26 मार्च 2026 राशिफल: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा आपका दिन, किसे मिलेगा धन लाभ और किसे रहना होगा सतर्क

26 मार्च 2026 राशिफल: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा आपका दिन, किसे मिलेगा धन लाभ और किसे रहना होगा सतर्क

♈ मेष राशि (Aries) आज का दिन आपके लिए ऊर्जा से भरपूर रहेगा। नौकरी में नए अवसर मिल सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। ♉ वृषभ राशि (Taurus) धैर्य रखने की जरूरत है। निवेश सोच-समझकर करें। सेहत पर ध्यान दें। रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। ♊ मिथुन...

फगवाड़ा में पत्रकार पर जानलेवा हमला, अमर पासी गंभीर घायल—सुरक्षा पर उठे सवाल

फगवाड़ा में पत्रकार पर जानलेवा हमला, अमर पासी गंभीर घायल—सुरक्षा पर उठे सवाल

पंजाब के फगवाड़ा शहर में पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। भगतपुरा इलाके में देर रात एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां ‘दैनिक सवेरा’ से जुड़े पत्रकार अमर पासी पर अज्ञात हमलावरों ने जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए और...

Get In Touch
close slider

Get In Touch