अमन गुप्ता जालंधर ———————————————————- ऑल इंडिया हिंदू स्टूडेंट फेडरेशन की एक विशेष बैठक जिला प्रभारी सूरज ठाकुर की अध्यक्षता में की गई। जिसमें पंजाब चेयरमैन कपिल भारद्वाज और उनके साथ धर्मेंद्र मिश्रा पंजाब प्रवक्ता विशेष तौर पर पहुंचे। इस मौके पर जानकारी देते हुए कपिल भारद्वाज और धर्मेंद्र मिश्रा ने बताया कि आतंकवाद के काले दौर में पंजाब को आतंकवादियों से मुक्त करवाने के लिए जनरल अरुण वैद्य जी ने जो अपने शहीदी दी थी उसी को याद करते हुए 10 अगस्त को ऑल इंडिया हिंदू स्टूडेंट फेडरेशन के समूह सदस्य मिलकर रामा मंडी साजन पैलेस तल्हण रोड में श्रद्धांजलि देंगे। इस मौके पर जिला प्रभारी सूरज ठाकुर ने जानकारी देते हुए कहा कि श्रद्धांजलि समारोह के बाद एक सभी सदस्यों के साथ पंजाब चेयरमैन कपिल भारद्वाज मीटिंग करेंगे जिसमें रेफरेंडम 2020 के बारे में विचार विमर्श किया जाएगा इस मीटिंग में पंजाब वाइस प्रधान अजय पुरी पंजाब सचिव वनीत शर्मा, के के मिश्रा पंजाब सचिव,जिला वाइस चेयरमैन पवन कुमार,रुस्तम भारद्वाज आदि मौजूद थे।
पंजाबी संगीत जगत को बड़ा झटका: गीतकार चन्न गोराया का निधन
पंजाबी संगीत उद्योग से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। मशहूर गीतकार चन्न गोराया का मंगलवार देर शाम निधन हो गया। उनके निधन से पूरे संगीत जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। गोराया (जालंधर) के रहने वाले चन्न गोराया उन चुनिंदा लेखकों में शामिल थे, जिन्होंने अपने शब्दों से...






