‘सीड बिल-2025’ किसानों के लिए वरदान, घटिया बीज बेचने वालों की अब खैर नहीं: CM Mann

by | Jul 29, 2025 | States

Jul 29, 2025 | States

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुआई में आम आदमी पार्टी की सरकार ने किसानों की भलाई के लिए एक और ऐतिहासिक कदम उठाया है। सरकार द्वारा पेश किया गया ‘सीड बिल-2025’ अब राज्य के किसानों को नकली और घटिया बीजों से निजात दिलाने वाला साबित होगा। इस बिल के जरिए नकली बीज बेचने वालों को सख्त सजा और भारी जुर्माने का प्रावधान किया गया है।

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं – सरपंच दलजीत सिंह अवान, पूर्व चेयरमैन बलराज सिंह बोतियां वाला, सरपंच मनप्रीत सिंह सेखों, और सरपंच राम सिंह गिल लोंगोदेवा ने इस बिल का समर्थन करते हुए कहा कि यह किसानों के लिए एक बड़ी राहत है। पहले घटिया बीज के कारण किसानों को दोहरी मार झेलनी पड़ती थी – एक तरफ फसल का नुकसान, दूसरी तरफ आर्थिक तंगी।

नेताओं ने कहा कि इस कानून के लागू होने से किसानों को गारंटीशुदा गुणवत्ता वाला बीज मिलेगा और धोखाधड़ी करने वाले व्यापारियों की अब बाजार में कोई जगह नहीं रहेगी। नए कानून के तहत 50 लाख रुपये तक का जुर्माना और सख्त सजा का प्रावधान है।

यह बिल न केवल किसानों के हितों की रक्षा करेगा बल्कि कृषि क्षेत्र में पारदर्शिता और जवाबदेही भी सुनिश्चित करेगा। सरकार के इस फैसले का हर वर्ग स्वागत कर रहा है और यह स्पष्ट संकेत है कि पंजाब सरकार किसानों के साथ खड़ी है।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
कम उम्र में रचा इतिहास: 18 वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाकर देशभर में छाईं वान्या शर्मा

कम उम्र में रचा इतिहास: 18 वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाकर देशभर में छाईं वान्या शर्मा

योग जगत में अपनी असाधारण प्रतिभा, अनुशासन और समर्पण के दम पर युवा योग साधिका वान्या शर्मा ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक अलग पहचान बनाई है। महज कम उम्र में 18 विश्व रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर वान्या आज भारत की सबसे प्रेरणादायक युवा योग आइकनों में शुमार हो चुकी...

भाजपा पदाधिकारी की गिरफ्तारी पर AAP का हमला, हरपाल चीमा बोले- नशे के खिलाफ कार्रवाई में किसी को नहीं बख्शेंगे

भाजपा पदाधिकारी की गिरफ्तारी पर AAP का हमला, हरपाल चीमा बोले- नशे के खिलाफ कार्रवाई में किसी को नहीं बख्शेंगे

आम आदमी पार्टी (AAP) के वरिष्ठ नेता एवं पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि हाल ही में एक भाजपा पदाधिकारी की कथित नशा मामले में गिरफ्तारी ने पार्टी के दोहरे चरित्र को उजागर कर दिया है। उन्होंने दावा किया कि पहले नशा तस्कर राजनीतिक...

विदेश में बैठा गैंगस्टर चला रहा था पंजाब में रंगदारी का खेल, लुधियाना पुलिस ने दबोचे 4 गुर्गे

विदेश में बैठा गैंगस्टर चला रहा था पंजाब में रंगदारी का खेल, लुधियाना पुलिस ने दबोचे 4 गुर्गे

महानगर में बड़ी आपराधिक वारदातों को अंजाम देने की तैयारी कर रहे एक अंतरराज्यीय क्रिमिनल सिंडिकेट का भंडाफोड़ करते हुए लुधियाना पुलिस की क्राइम ब्रांच ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने विदेश में बैठे गैंगस्टर के निर्देश पर पंजाब में रंगदारी, हथियार तस्करी और नशा...

बलतेज पन्नू बोले- मुख्यमंत्री भगवंत मान को बदनाम करने की साजिश नाकाम

बलतेज पन्नू बोले- मुख्यमंत्री भगवंत मान को बदनाम करने की साजिश नाकाम

आम आदमी पार्टी (AAP) पंजाब के स्टेट मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने अकाली दल और बादल परिवार पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान को बदनाम करने के लिए रची गई साजिश पूरी तरह विफल हो गई है। उन्होंने कहा कि कथित फोरेंसिक रिपोर्ट के जरिए राजनीतिक...

फगवाड़ा अस्पताल में बवाल, नशा मुक्ति केंद्र से आए युवकों का तांडव CCTV में कैद

फगवाड़ा अस्पताल में बवाल, नशा मुक्ति केंद्र से आए युवकों का तांडव CCTV में कैद

फगवाड़ा के सिविल अस्पताल में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब नशा मुक्ति केंद्र से दवा लेने आए कुछ युवकों ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा कर दिया। आरोप है कि युवकों ने पहले अस्पताल के बाथरूम का दरवाजा तोड़ दिया और बाद में पूछताछ करने पर एक कर्मचारी के साथ मारपीट कर उसे घायल...

Get In Touch
close slider

Get In Touch