स्वास्थ्य लाभ कर रहे मुख्यमंत्री ने पराली प्रबंधन पर की बैठक की अध्यक्षता

by | Sep 30, 2024 | National

Sep 30, 2024 | National

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

 

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने राज्य में पराली जलाने की घटनाओं को और कम करने के लिए किसानों को पराली प्रबंधन के प्रति जागरूक करने के लिए एक स्थायी अभियान चलाने की आवश्यकता पर जोर दिया है।

 

फसल अवशेष प्रबंधन की तैयारियों पर बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों को प्रचार अभियान के माध्यम से पराली जलाने के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया जाना चाहिए। उनको पराली प्रबंधन के लिए उपलब्ध मशीनों पर मिलने वाली सब्सिडी के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि किसानों को यह भी बताया जाए कि कस्टम हायरिंग सेंटर्स के माध्यम से वे पराली प्रबंधन पर होने वाले खर्च को कम कर सकते हैं। भगवंत सिंह मान ने पंचायतों और अन्य साझा स्थानों पर कस्टम हायरिंग सेंटर (सीएचसी) स्थापित करने का भी निर्देश दिया।

 

मुख्यमंत्री ने डिप्टी कमिश्नरों को निर्देश दिया कि पराली जलाने के दुष्प्रभावों के बारे में किसानों को जागरूक करने के लिए ज़ोर-शोर से अभियान चलाया जाए। उन्होंने कहा कि इससे पराली जलाने के खिलाफ जंग को जन आंदोलन में बदलने में मदद मिलेगी। भगवंत सिंह मान ने कहा कि कृषि और किसान कल्याण विभाग ने फसल अवशेष प्रबंधन अभियान 2024-25 के तहत agrimachinerypb.com पोर्टल के माध्यम से सब्सिडी प्राप्त करने के इच्छुक किसानों से आवेदन मांगे हैं।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि 20 जून 2024 तक कुल 63,904 आवेदन प्राप्त हुए थे। उन्होंने कहा कि जिलों की मांग पर इस पोर्टल को 13 सितंबर से 19 सितंबर 2024 तक फिर से खोला गया था, और इस पर 19 सितंबर तक कुल 1.07 लाख आवेदन प्राप्त हुए हैं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य सरकार ने किसानों को 14,000 मशीनें और जिलों में कस्टम हायरिंग सेंटरों को 1,100 मशीनें प्रदान करने का लक्ष्य निर्धारित किया है।

 

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि राज्य सरकार ने ‘उन्नत किसान’ मोबाइल एप्लिकेशन भी लॉन्च किया है, जिसकी मदद से धान की कटाई सीजन-2024 से पहले किसान फसलों के अवशेष प्रबंधन (सीआरएम) मशीनें प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि इस एप के जरिए छोटे और सीमांत किसानों के लिए ये मशीनें अधिक सुलभ हो जाएंगी।

उन्होंने कहा कि एप पर किसानों के लिए 1.30 लाख से अधिक सीआरएम मशीनों को मैप किया गया है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इस मोबाइल एप्लिकेशन के माध्यम से किसान अपने आस-पास उपलब्ध कस्टम हायरिंग सेंटरों (सीएचसी) से आसानी से मशीनें बुक कर सकते हैं। अधिक सुविधा के लिए, ग्राम स्तरीय नोडल अधिकारी/क्लस्टर हेड पहले ही किसानों की पसंदीदा मशीन तय कर देंगे, ताकि किसान आसानी से मशीन बुक कर सकें।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह खुशी की बात है कि मशीनों के उपयोग और बड़े पैमाने पर जागरूकता अभियान के कारण फसल अवशेष जलाने की घटनाओं में काफी कमी आई है। उन्होंने कहा कि 2021-22 में फसल अवशेष जलाने की 76,929 घटनाओं की तुलना में 2022-23 में ये घटनाएं (71,159) 30 प्रतिशत तक कम हो गईं और 2022-23 में 71,159 घटनाओं की तुलना में 2023-24 में 26 प्रतिशत की कमी के साथ यह संख्या 49,922 तक रह गई। भगवंत सिंह मान ने आगे कहा कि 2020-21 की तुलना में 2023-24 में फसल अवशेष जलाने की घटनाओं में कुल 52 प्रतिशत की कमी आई है।

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
पायल में युवक की गोली मारकर हत्या, होमगार्ड जवान के बेटे पर आरोप

पायल में युवक की गोली मारकर हत्या, होमगार्ड जवान के बेटे पर आरोप

पंजाब के लुधियाना जिले के पायल इलाके में उस समय सनसनी फैल गई जब एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। मिली जानकारी के अनुसार इस घटना में पंजाब पुलिस के एक...

महिला दिवस पर सीएम भगवंत मान का आह्वान: पंजाब के विकास में लड़कियों की बराबर भागीदारी जरूरी

महिला दिवस पर सीएम भगवंत मान का आह्वान: पंजाब के विकास में लड़कियों की बराबर भागीदारी जरूरी

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राज्य की लड़कियों को सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक क्षेत्रों में आगे आने का आह्वान करते हुए कहा कि पंजाब को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए महिलाओं की सक्रिय भागीदारी बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा...

बादशाह के गाने ‘टटीहरी’ पर बढ़ा विवाद, हरियाणा में FIR दर्ज; गिरफ्तारी की भी चर्चा

बादशाह के गाने ‘टटीहरी’ पर बढ़ा विवाद, हरियाणा में FIR दर्ज; गिरफ्तारी की भी चर्चा

बॉलीवुड के मशहूर रैपर और सिंगर बादशाह का नया गाना ‘टटीहरी’ रिलीज होने के बाद विवादों में घिर गया है। गाने में कथित रूप से अश्लील शब्दों और हरियाणवी संस्कृति को गलत तरीके से पेश करने के आरोप लगाए गए हैं। मामले को गंभीरता से लेते हुए हरियाणा पुलिस ने पंचकूला में FIR...

बरनाला में महिला उद्यमी सम्मान कार्यक्रम: सांसद मीत हेयर ने 100 महिलाओं को किया सम्मानित

बरनाला में महिला उद्यमी सम्मान कार्यक्रम: सांसद मीत हेयर ने 100 महिलाओं को किया सम्मानित

पंजाब सरकार द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उद्यमशीलता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से “अपना बिजनेस, अपनी पहचान” अभियान के तहत बरनाला में महिला उद्यमी सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में लोकसभा सदस्य गुरमीत सिंह मीत हेयर ने ब्लॉक बरनाला की 100 महिला...

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने लॉन्च की औद्योगिक एवं व्यापार विकास नीति–2026

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने लॉन्च की औद्योगिक एवं व्यापार विकास नीति–2026

पंजाब को देश का सबसे पसंदीदा निवेश गंतव्य बनाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने शुक्रवार को लुधियाना में औद्योगिक एवं व्यापार विकास नीति–2026 की शुरुआत की। मुख्यमंत्री ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार पंजाब को उद्योग और निवेश के लिए देश का अग्रणी राज्य...

Get In Touch
close slider

Get In Touch