सुनील जाखड़ के बयान पर आम आदमी पार्टी की प्रतिक्रिया, कहा – जाखड़ पंजाब से जुड़े हर मसले पर सिर्फ घड़ियाली आंसू बहाते हैं

by | Jul 13, 2024 | Political

Jul 13, 2024 | Political

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
[the_ad id="34930"]

पंजाब भाजपा के प्रधान सुनील जाखड़ के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता और प्रवक्ता नील गर्ग ने कहा कि वह कानून-व्यवस्था के मसले पर लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। असल में नशा, गैंगस्टर और माफिया का पंजाब में बोलबाला 2007 से 2017 तक अकाली-भाजपा सरकार के दौरान हुआ। वही लोग आज भी इस नेक्सस के हिस्सा हैं।

नील गर्ग ने कहा कि सुनील जाखड़ पंजाब से जुड़े हर मसले पर सिर्फ घड़ियाली आंसू बहाते हैं। 2017 विधानसभा चुनाव के समय कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कांग्रेस नेताओं के साथ गुटका साहिब की शपथ ली थी कि हम पंजाब से चार सप्ताह में नशा खत्म कर देंगे और कैप्टन सरकार के दौरान जाखड़ पार्टी के प्रधान थे, लेकिन नशा के खिलाफ एक बार भी नहीं बोलें।

उन्होंने कहा कि अकाली भाजपा और कांग्रेस सरकार के विपरीत मान सरकार पंजाब से नशा गैंगस्टर और माफिया खत्म करने के लिए गंभीरता पूर्वक काम कर रही है। अभी तक सरकार ने करीब 32 हजार से ज्यादा नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है और 25 हजार मुकदमे दर्ज किए है। एनसीआरबी का डेटा भी कहता है कि पड़ोसी राज्यों के मुकाबले पंजाब की कानून व्यवस्था की स्थिति काफी बेहतर है। ऐसा इसलिए है क्योंकि मुख्यमंत्री भगवंत मान कानून व्यवस्था को लेकर काफी गंभीर हैं।

नील गर्ग ने कहा कि जाखड़ किसानों की बात करते हैं, लेकिन किसानों के लिए केंद्र सरकार के समक्ष आवाज नहीं उठाते। उन्होंने कहा कि खुद को किसान हितैषी बोलने से कोई हितैषी नहीं होता, उसके लिए काम करना पड़ता है। अगर सुनील जाखड़ सच में किसान हितैषी हैं तो वह पंजाब की कृषि और किसानों के मुद्दों को प्रधानमंत्री मोदी के सामने उठाएं और किसानों की समस्याओं का समाधान करने की अपील करें।

उन्होंने कहा कि 2013 में प्रधानमंत्री बनने से पहले नरेंद्र मोदी ने खुद कहा था कि हम किसानों का पूरा कर्ज माफ करेंगे और स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों के अनुसार एमएसपी पर कानून बनाएंगे, लेकिन बाद में मोदी अपने वादे से पलट गए और देश के किसानों के साथ धोखा किया। उन्होंने किसानों से संबंधित अपने एक भी वादे पूरे नहीं किए, उल्टे किसानों जमीन और फसल अपने कॉर्पोरेट दोस्तों को सौंपने के लिए काले कृषि कानून उनपर थोपने की कोशिश की, जिसके कारण 750 से ज्यादा किसानों की मृत्यु हो गई। इन मौतों पर आज तक पीएम मोदी ने दुख भी प्रकट नहीं किया है। 

उन्होंने कहा कि भाजपा कुछ भी कर ले लेकिन पंजाब में उसका कुछ बनने वाला नहीं है। यहां के लोग भाजपा की फितरत से अच्छी तरह वाकिफ हैं। लोग जानते हैं कि भाजपा किसान विरोधी और पूंजीपति समर्थक पार्टी है। किसानों के भले के लिए इसने कभी कुछ नहीं किया है। इसीलिए भाजपा का पंजाब से सफाया हो गया है।

 

[the_ad id="36914"]
[the_ad id="34930"]

Hanesh Mehta

Chief Editor

[the_ad id="30706"]
[the_ad id="34930"]
Most Popular
गोराया पुलिस का बड़ा एक्शन: लूट-छीना झपटी गिरोह का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तार

गोराया पुलिस का बड़ा एक्शन: लूट-छीना झपटी गिरोह का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तार

पंजाब के गोराया में पुलिस ने लूट और छीना-झपटी की वारदातों को अंजाम देने वाले एक सक्रिय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई हरविंदर सिंह विरक (एसएसपी जालंधर देहाती) के दिशा-निर्देशों पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई। पुलिस...

फगवाड़ा पत्रकार हमला केस: मुख्य आरोपी विदेश फरार, पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

फगवाड़ा पत्रकार हमला केस: मुख्य आरोपी विदेश फरार, पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

पंजाब के फगवाड़ा में सीनियर पत्रकार अमर पासी पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस की कार्यशैली एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। 25 मार्च को हुए इस हमले के बाद थाना सतनामपुरा पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया था। मामले का मुख्य...

यूरोप दौरे से पंजाब को बड़ा निवेश बूस्ट: CM भगवंत मान, कृषि-उद्योग और युवाओं के लिए खुले नए अवसर

यूरोप दौरे से पंजाब को बड़ा निवेश बूस्ट: CM भगवंत मान, कृषि-उद्योग और युवाओं के लिए खुले नए अवसर

भगवंत सिंह मान ने अपने हालिया नीदरलैंड और फिनलैंड दौरे को पंजाब के लिए “गेम चेंजर” बताते हुए कहा कि इस यात्रा ने राज्य के किसानों, उद्योग और युवाओं के लिए नए अवसरों के द्वार खोल दिए हैं। चंडीगढ़ में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मुख्यमंत्री ने विस्तृत रिपोर्ट पेश...

अबोहर में किस्मत ने मारी पलटी: 12 रुपये की टिकट से राकेश कुमार बने लखपति

अबोहर में किस्मत ने मारी पलटी: 12 रुपये की टिकट से राकेश कुमार बने लखपति

पंजाब के अबोहर में एक साधारण मजदूर की किस्मत ने ऐसा करवट लिया कि वह रातों-रात लखपति बन गया। शहर के रहने वाले राकेश कुमार ने महज 12 रुपये की लॉटरी टिकट खरीदकर 1 लाख रुपये का बंपर इनाम जीत लिया, जिससे पूरे इलाके में चर्चा का माहौल बन गया है। जानकारी के अनुसार, राकेश...

राजघाट पहुंचे अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया, बापू की समाधि पर लिया सत्याग्रह का संकल्प

राजघाट पहुंचे अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया, बापू की समाधि पर लिया सत्याग्रह का संकल्प

अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया मंगलवार को राजघाट पहुंचे, जहां उन्होंने महात्मा गांधी की समाधि पर नतमस्तक होकर सत्याग्रह के मार्ग पर डटे रहने का संकल्प लिया। इस दौरान आम आदमी पार्टी के कई विधायक और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। राजघाट पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद...

Get In Touch
close slider

Get In Touch