ससुराल परिवार से परेशान युवक ने किया यह खौफनाक काम

by | Feb 11, 2025 | Crime

Feb 11, 2025 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

बटाला के हरनाम नगर में एक ऐसा मामला सामने आया है जहां एक व्यक्ति ने अपने ससुराल वालों से परेशान होकर जहरीली दवाई खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मरने से पहले व्यक्ति ने अपने मोबाइल फोन पर एक वीडियो भी बनाई, जिसमें उसने अपनी मौत के लिए अपनी पत्नी, सास और साले को जिम्मेदार ठहराया। सूचना मिलने पर सिविल लाइन थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

 

सिविल लाइन पुलिस थाने में दर्ज करवाए बयानों में मृतक सुरिंदर सिंह के पिता जगजीत सिंह पुत्र दर्शन सिंह निवासी हरनाम नगर, मसीत वाली गली, बटाला ने बताया कि उसके बेटे सुरिंदर सिंह की शादी 6 साल पहले बटाला निवासी नीतू के साथ हुई थी और उसकी एक बेटी भी है। उन्होंने बताया कि उनकी पुत्रवधू अक्सर सुरिंदर सिंह से झगड़ा करती थी और वह पिछले 8 महीने से अपने माता-पिता के घर में रह रही है। उन्होंने बताया कि 9 फरवरी को उनका बेटा सुरिंदर सिंह अपनी पत्नी और बेटी को लेने के लिए ससुराल गया था।

उन्होंने बताया कि जब शाम को सुरिंदर सिंह घर आया तो वह काफी परेशान था और उसने बताया कि उसकी पत्नी नीतू, सास परमजीत कौर और साले राहुल ने उसे काफी बुरे शब्द कहे हैं। इसके बाद सुरिंदर सिंह अपने कमरे में सोने चले गए। जगजीत सिंह ने बताया कि जब वह रात 11 बजे अपने बेटे के कमरे में गए तो पंखा चल रहा था और दरवाजा खुला था। जब उन्होंने सुरिंदर सिंह को आवाज लगाई तो वह नहीं उठा।

 

उन्होंने सुरिंदर सिंह को जगाने की कोशिश की, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। उन्हें सुरिंदर सिंह के फोन से एक वीडियो मिला है, जिसमें वह अपनी मौत के लिए अपनी पत्नी, सास और साले को जिम्मेदार ठहरा रहा है। जगजीत सिंह ने बताया कि उसके बेटे सुरिंदर सिंह ने ससुराल वालों से परेशान होकर जहरीली दवा खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। उधर, सिविल लाइन थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मृतक के पिता जगजीत सिंह के बयानों के आधार पर सुरिंदर सिंह की पत्नी, सास व साले के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
दुबई एयरपोर्ट के पास ड्रोन हमला: Air India की सभी उड़ानें अस्थायी रूप से रद्द, यात्रियों को री-बुकिंग और रिफंड का विकल्प

दुबई एयरपोर्ट के पास ड्रोन हमला: Air India की सभी उड़ानें अस्थायी रूप से रद्द, यात्रियों को री-बुकिंग और रिफंड का विकल्प

दुबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास हुए ड्रोन हमले के बाद एयर ट्रैफिक पर बड़ा असर पड़ा है। सोमवार को Air India Group ने घोषणा की कि सुरक्षा कारणों के चलते दुबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से सभी उड़ानों का संचालन अस्थायी रूप से रोक दिया गया है। जानकारी के अनुसार...

CBSE Big Decision: मिडिल ईस्ट के 7 देशों में 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं रद्द

CBSE Big Decision: मिडिल ईस्ट के 7 देशों में 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं रद्द

Central Board of Secondary Education (CBSE) ने मिडिल ईस्ट क्षेत्र में पढ़ने वाले कक्षा 12वीं के छात्रों को लेकर बड़ा फैसला लिया है। बोर्ड ने बहरीन, ईरान, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और United Arab Emirates में आयोजित होने वाली 12वीं की सभी बोर्ड परीक्षाएं रद्द कर दी...

Ambala RDX Recovery Case: करीब 2 किलो RDX बरामद, पाकिस्तान कनेक्शन का खुलासा

Ambala RDX Recovery Case: करीब 2 किलो RDX बरामद, पाकिस्तान कनेक्शन का खुलासा

हरियाणा के Ambala में हाल ही में बरामद हुए करीब 2 किलो RDX और विस्फोटक सामग्री के मामले में पुलिस जांच के दौरान कई चौंकाने वाले खुलासे सामने आए हैं। स्पेशल टास्क फोर्स (STF) द्वारा गिरफ्तार किए गए तीन आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि यह RDX पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए...

कार में हेरोइन सप्लाई करने जा रहे तस्कर को पुलिस ने दबोचा, 100 ग्राम हेरोइन बरामद

कार में हेरोइन सप्लाई करने जा रहे तस्कर को पुलिस ने दबोचा, 100 ग्राम हेरोइन बरामद

पंजाब में नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को कार सहित गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की गाड़ी से करीब 100 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है। पुलिस ने उसके खिलाफ नशा तस्करी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार थाना Division No. 5 Police...

पंजाब-चंडीगढ़ में मौसम हुआ सुहावना, 9 जिलों में ओलावृष्टि और तेज हवाओं का ऑरेंज अलर्ट

पंजाब-चंडीगढ़ में मौसम हुआ सुहावना, 9 जिलों में ओलावृष्टि और तेज हवाओं का ऑरेंज अलर्ट

पंजाब और Chandigarh में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। बीती रात से कई जिलों में तेज हवाएं चल रही हैं, जिससे मौसम सुहावना हो गया है। देर रात के बाद Amritsar, Bathinda, Jalandhar, Patiala और Faridkot समेत कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार आज...

Get In Touch
close slider

Get In Touch