सोमवार को Highway से निकलने से पहले पढ़ ले Phagwara पुलिस का Traffic route

by | Aug 7, 2022 | Police, Political

Aug 7, 2022 | Police, Political

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

फगवाड़ा : शुगर मिल के बकाया राशि के विरोध में किसान जत्थेबंदियों द्वारा सोमवार यानि कि कल को बंद का ऐलान किया गया है। भारीतय किसान यूनियन दोआबा का ऐलान है कि सोमवार को शुगर मिल चौंक फगवाड़ा में पक्के तौर पर धरना प्रर्दशन किया जाएगा और नैशनल हाईवे को चारों ओर से बंद कर दिया जाएगा। बताया जा रहा है कि यह धरना सुबह 9 बजे से शुरू होगा, जोकि अनिश्चतकालीन समय तक जारी रहेगा जिस कारण उक्त नैशनल हाईवे बंद रहेगा। 

बताया जा रहा है कि किसानों द्वारा यह धरना अपनी गन्ना बकाया राशि को लेकर लगाया जा रहा है। किसानों का कहना है कि उनका शूगर मिल पर करीब 72 करोड़ रुपए गन्ना की बकाया राशि पैंडिंग है, जिसे लेकर किसानों आंदोलन शुरू करने जा रहे हैं। हालांकि अभी हाल ही में किसानों की पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और पंचायत कैबिनेट मंत्री कुलदीप धालीवाल के साथ भी मीटिंग हुई थी, जिसमें किसानों की ज्यादातर मांगों को मान लिया गया था, लेकिन फगवाड़ा शूगर मिल की तरफ से पैंडिंग राशि को अदा न करने को लेकर किसानों में अभी भी रोष है, जिसे लेकर किसानों द्वारा कल नैशनल हाईवे बंद करके रोष जताया जा रहा है। 

 

किसान जत्थेबंदियों के इस ऐलान के बाद फगवाड़ा पुलिस ने Traffic Route बनाया है जिस से फगवाड़ा में आने वाले गाड़ियों को पीछे से ही डाईवरट कर दिया जाएगा। प्लान के अनुसार लुधियाना-दिल्ली जाने वाले हैवी व्हीकल्स को मेहटां बाईपास चौक से मेहली बाईपास डायवर्ट किया गया है, वही लुधियाना-दिल्ली जाने वाले लाइट व्हीक्ल को मेहटां बाईपास चौक से मेहली बाईपास तथा बसरा पैलेस से खोथरां रोड टू अर्बन एस्टेट डायवर्ट किया गया है। 

इसी तरह से लुधियाना से जालंधर/अमृतसर जाने वाले हैवी व्हीकल्स  फिल्लौर से जंडियाला-नकोदर-जालंधर तथा लाइट व्हीकल्स  मौली से पंडवा-हदियाबाद -एल.पी.यू.-चहेड़ू होकर निकलेंगे। नकोदर से फगवाड़ा और होशियारपुर जाने वालों को हदियाबाद-एल.पी.यू.-चहेड़ू रूट पर डायवर्ट किया गया है। 

 

आप भी देख लें फगवाड़ा पुलिस का रोड मैप

 

Route plan of police regarding highway jam in Phagwara

 

 

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
जालंधर के उद्योगपति ईरान-इजराइल युद्ध के बीच फंसे, दोहा-दुबई से सुरक्षित भारत लौटे

जालंधर के उद्योगपति ईरान-इजराइल युद्ध के बीच फंसे, दोहा-दुबई से सुरक्षित भारत लौटे

जालंधर: ईरान और इजराइल के बीच बढ़ते युद्ध के बीच विदेश में फंसे जालंधर के उद्योगपतियों के परिवारों ने राहत की सांस ली है। जालंधर के कई उद्योगपति, जो जर्मनी में आयोजित होने वाली एक बड़ी हैंड-टूल प्रदर्शनी में भाग लेने जा रहे थे, युद्ध के कारण बीच रास्ते में ही दोहा और...

पंजाब में दिनदहाड़े फायरिंग: नवांशहर के अस्पताल पर बदमाशों ने चलाई गोलियां

पंजाब में दिनदहाड़े फायरिंग: नवांशहर के अस्पताल पर बदमाशों ने चलाई गोलियां

पंजाब के नवांशहर जिले से सनसनीखेज खबर सामने आई है, जहां अज्ञात हमलावरों ने एक अस्पताल को निशाना बनाते हुए फायरिंग कर दी। यह घटना बंगा के मुकंदपुर रोड स्थित एक निजी अस्पताल में हुई, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बदमाशों ने अस्पताल के...

खाड़ी में बढ़ते तनाव का असर: कच्चा तेल 92 डॉलर प्रति बैरल पहुंचा, भारत में महंगाई बढ़ने की आशंका

खाड़ी में बढ़ते तनाव का असर: कच्चा तेल 92 डॉलर प्रति बैरल पहुंचा, भारत में महंगाई बढ़ने की आशंका

खाड़ी क्षेत्र में बढ़ते तनाव और युद्ध जैसे हालात का असर अब वैश्विक अर्थव्यवस्था पर भी साफ दिखाई देने लगा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (क्रूड ऑयल) की कीमतों में तेज उछाल दर्ज किया गया है और यह बढ़कर करीब 92 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई है। तेल की कीमतों में इस...

जालंधर में विजिलेंस का बड़ा एक्शन: एसएसआई 8 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

जालंधर में विजिलेंस का बड़ा एक्शन: एसएसआई 8 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

जालंधर: पंजाब में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत विजिलेंस ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जालंधर में एक पुलिस अधिकारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए अधिकारी की पहचान थाना नंबर-2 में तैनात एसएसआई गोपाल के रूप में हुई है।...

अमृतसर एयरपोर्ट के आसपास ड्रोन उड़ाने पर सख्त पाबंदी, 6 मई तक जारी रहेगा आदेश

अमृतसर एयरपोर्ट के आसपास ड्रोन उड़ाने पर सख्त पाबंदी, 6 मई तक जारी रहेगा आदेश

अमृतसर: श्री गुरु रामदास अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। प्रशासन ने एयरपोर्ट के आसपास के ग्रामीण इलाकों में ड्रोन और ड्रोन कैमरों के इस्तेमाल पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। यह आदेश अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट...

Get In Touch
close slider

Get In Touch