सीबीआई द्वारा अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करने पर ‘आप’ सांसद मलविंदर कंग ने कहा – बीजेपी आम आदमी पार्टी के खिलाफ ‘पॉलिटिकल वेंडेटा’ कर रही है

by | Jun 27, 2024 | Political

Jun 27, 2024 | Political

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
[the_ad id="34930"]

मंगलवार रात को सीबीआई द्वारा आप संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करने पर आम आदमी पार्टी ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी पर जांच एजेंसियों का दुरूपयोग करने का आरोप लगाया और कहा कि यह भाजपा सरकार का गैर-लोकतांत्रिक और असंवैधानिक कदम है।

बुधवार को आम आदमी पार्टी पंजाब के मुख्य प्रवक्ता और सांसद मलविंदर सिंह कंग ने इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि बीजेपी आम आदमी पार्टी के खिलाफ पॉलिटिकल वेंडेटा(बदले की भावना) के तहत काम कर रही है। बीजेपी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी को किसी भी तरह खत्म करना चाहते हैं। इसलिए अरविंद केजरीवाल और आप नेताओं के खिलाफ मोदी सरकार देश की जांच एजेंसियों का गलत तरीके से इस्तेमाल कर रही है।

कंग ने कहा कि निचली अदालत से अरविंद केजरीवाल को जमानत मिलने के बाद जिस तरह से जल्दबाजी में जजमेंट की कॉपी आए बिना ईडी ने हाई कोर्ट का रुख किया, यह स्पष्ट तौर पर दर्शाता है कि यह सब प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा के इशारे पर हो रहा है।

उन्होंने कहा कि इस केस में मुख्य आरोपी राघव रेड्डी और शरदचंद्र रेड्डी के साथ भाजपा के रिश्ते हैं। उसने भाजपा को इलेक्टोरल बांड्स के जरिए 60 करोड़ रुपए के चुनावी फंड दिए हैं। उन्होंने कहा कि जिस व्यक्ति ने भाजपा को फंड दिया, उसके बयान के आधार अरविंद केजरीवाल को ईडी ने गिरफ्तार किया। वहीं राघव रेड्डी के पिता को इन्होंने लोकसभा का टिकट भी दिया है। इससे उनके मंसूबे साफ जाहिर होते हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा कुछ भी कर ले लेकिन हमें पूरा विश्वास है कि अदालत से हमें न्याय जरुर मिलेगा। जल्द ही अरविंद केजरीवाल इस मामले में निर्दोष साबित होंगे और उन्हें जमानत मिलेगी एवं भाजपा का षड्यंत्र लोगों के सामने आएगा।

 

[the_ad id="36914"]
[the_ad id="34930"]

Hanesh Mehta

Chief Editor

[the_ad id="30706"]
[the_ad id="34930"]
Most Popular
पंजाब पुलिस में बड़ा फेरबदल, 129 DSP अधिकारियों के तबादले

पंजाब पुलिस में बड़ा फेरबदल, 129 DSP अधिकारियों के तबादले

पंजाब पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। राज्य सरकार ने 129 डीएसपी स्तर के अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। इस बदलाव में जालंधर, लुधियाना समेत कई शहर प्रभावित हुए हैं। जालंधर में एसीपी सेंट्रल और मॉडल टाउन सहित कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।...

Swami Sant Dass स्कूल के बाहर खूनी झड़प, 8वीं के छात्र पर तेजधार हथियार से हमला

Swami Sant Dass स्कूल के बाहर खूनी झड़प, 8वीं के छात्र पर तेजधार हथियार से हमला

शहर के जेपी नगर स्थित Swami Sant Dass Public School के बाहर छात्रों के बीच हुई हिंसक झड़प ने इलाके में सनसनी फैला दी है। घटना में 8वीं कक्षा का एक छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसके बाद परिजनों में दहशत का माहौल है। मिली जानकारी के अनुसार, स्कूल के गेट नंबर-4 के...

मॉडल टाउन शॉपकीपर एसोसिएशन ने नए DC वरजीत वालिया का किया सम्मान

मॉडल टाउन शॉपकीपर एसोसिएशन ने नए DC वरजीत वालिया का किया सम्मान

जालंधर में मॉडल टाउन शॉपकीपर वेलफेयर एसोसिएशन (रजि.) द्वारा शहर के नव-नियुक्त डिप्टी कमिश्नर वरजीत वालिया (IAS) का गर्मजोशी से स्वागत और सम्मान किया गया। इस अवसर पर एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव दुग्गल की अगुवाई में पूरी टीम मौजूद रही। कार्यक्रम में चेयरमैन लखबीर सिंह...

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई: कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के घर रेड, मनी लॉन्ड्रिंग और जमीन सौदों पर जांच तेज

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई: कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के घर रेड, मनी लॉन्ड्रिंग और जमीन सौदों पर जांच तेज

पंजाब में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई लगातार तेज होती नजर आ रही है। इसी कड़ी में शुक्रवार सुबह कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के लुधियाना स्थित आवास पर ED ने छापा मारा। सुबह-सुबह पहुंची टीम ने घर को घेर लिया और सुरक्षा के लिए केंद्रीय बलों को तैनात कर दिया गया।...

मोगा में कपड़ा व्यापारी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, पहले मिली थी धमकी

मोगा में कपड़ा व्यापारी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, पहले मिली थी धमकी

पंजाब में कानून-व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। मोगा के धर्मकोट क्षेत्र में एक कपड़ा व्यापारी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान 29 वर्षीय गुरप्रीत सिंह उर्फ गैरी के...

Get In Touch
close slider

Get In Touch