RS Globel Travel के मालिक की बड़ गई मुश्किलें, ब्लात्कार के मामले में है फंसा

by | Sep 3, 2024 | Crime

Sep 3, 2024 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

युवती से रेप केस मामले में गिरफ्तार RS-ग्लोबल ट्रैवल के मालिक सुखचैन सिंह राही की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। अब इस खबर को लेकर नई अपडेट सामने आई है। बताया जा रहा है कि कोर्ट द्वारा 2 दिन का रिमांड दिए जाने के बाद आज पुलिस ने होटल के उस कमरे में दबिश दी जहां पर उक्त ट्रैवल एजैंट द्वारा युवती से दुष्कर्म किया गया था।

 

पुलिस द्वारा रूम की सी.सी.टी.वी. फुटेज खंगाली जा रही हैं तथा राही की फार्च्यूनर गाड़ी को भी जब्त कर लिया गया है। वहीं पीड़िता द्वारा भी कोर्ट में धारा 164 के तहत बयान दर्ज करवा दिए गए हैं, जिसके चलते सुखचैन सिंह राही की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं। खबर तो यह भी मिल रही है कि शहर के कई ट्रैवल एजैंट भी इस केस में कूद पड़े हैं तथा लड़की को कई तरह के लालच देकर केस वापस लेने की चर्चाएं चल रही हैं।

 

जिक्रयोग्य है कि पीड़ित युवती ने सुखचैन सिंह राही पर आरोप लगाए हैं कि उसने यूरोप जाने के लिए आरएस ग्लोबल के मालिक सुखचैन सिंह से मुलाकात की थी। जिसके बाद सुखचैन सिंह ने सेमिनार का झांसा देकर लड़की को बीएसएफ चौक नजदीक एक होटल में बुलाया। होटल में कोई सेमिनार न होने के कारण लड़की ने जब सुखचैन सिंह को व्हाट्सएप कॉल करके सेमिनार के बारे पूछा तो उसने होटल के रूम में इंतजार करने को कहा और यह भी कहा कि बाकी के बच्चे भी आ रहे हैं।

 

पीड़िता ने आरोप लगाया कि सुखचैन सिंह का वर्कर जो पहले से भी होटल में मौजूद था, वह उसे कमरे में ले गया। करीब 10 मिनट बाद सुखचैन सिंह रूम में आया, जिसने एक कोल्डड्रिंक पीने को दी जो पहले से ही ग्लास में डाली हुई थी। ड्रिंक पीने के कुछ मिनट बाद पीड़िता बेहोश हो गई। पीड़िता ने आरोप लगाया कि जब उसे होश आया तो वह बिना कपड़ों की थी और उसके शरीर पर नोचने के निशान थे। पीड़िता का आरोप है कि सुखचैन सिंह ने नशीली कोल्डड्रिंक पिला कर उसके साथ रेप किया।

 

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
जालंधर के खांबड़ा गांव में संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, पति हिरासत में

जालंधर के खांबड़ा गांव में संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, पति हिरासत में

पंजाब के Jalandhar जिले के ग्रामीण क्षेत्र खांबड़ा गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान मनप्रीत के रूप में हुई है। पुलिस ने इस मामले में महिला के पति करण को हिरासत में लेकर हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।...

अमृतसर में पाकिस्तान समर्थित हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार

अमृतसर में पाकिस्तान समर्थित हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार

पंजाब के Amritsar जिले में ग्रामीण पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी Inter-Services Intelligence (आईएसआई) से जुड़े एक आतंकी मॉड्यूल और सीमा पार हथियार तस्करी के नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। इस मामले में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर...

अवैध सट्टा और लॉटरी अड्डों पर विधायक अशोक पराशर की रेड, कई लोग हिरासत में; मोबाइल से मिले राजनीतिक कनेक्शन के संकेत

अवैध सट्टा और लॉटरी अड्डों पर विधायक अशोक पराशर की रेड, कई लोग हिरासत में; मोबाइल से मिले राजनीतिक कनेक्शन के संकेत

पंजाब के लुधियाना में अवैध दड्डा सट्टा और लॉटरी के अड्डों के खिलाफ शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई देखने को मिली। इलाके के विधायक अशोक पराशर पप्पी ने पुलिस टीम के साथ न्यू माधोपुरी क्षेत्र में अचानक छापेमारी कर दी। यह कार्रवाई थाना डिवीजन नंबर-3 के अधीन आने वाले इलाके में...

रिश्वत मामले में बड़ा अपडेट: डीआईजी हरचरण भुल्लर केस में सह-आरोपी के बैंक खाते डी-फ्रीज

रिश्वत मामले में बड़ा अपडेट: डीआईजी हरचरण भुल्लर केस में सह-आरोपी के बैंक खाते डी-फ्रीज

पंजाब पुलिस के निलंबित अधिकारी Harcharan Singh Bhullar से जुड़े कथित रिश्वत मामले में अदालत ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। इस मामले के सह-आरोपी बिचौलिए कृष्णु शारदा और उनकी पत्नी हनी शर्मा के बैंक और पोस्ट ऑफिस खातों को डी-फ्रीज करने की अर्जी अदालत ने मंजूर कर ली है।...

114 साल की बुजुर्ग महिला के दोबारा उगने लगे दांत, लेकिन सरकारी सुविधाओं के लिए भटक रहा परिवार

114 साल की बुजुर्ग महिला के दोबारा उगने लगे दांत, लेकिन सरकारी सुविधाओं के लिए भटक रहा परिवार

पंजाब के Hoshiarpur जिले के तलवाड़ा क्षेत्र के गांव दरवाली कलां में कुदरत का एक अनोखा करिश्मा देखने को मिला है। यहां 114 वर्षीय बुजुर्ग महिला धर्मो देवी के दोबारा दांत निकलने लगे हैं। जहां परिवार इसे भगवान की कृपा मान रहा है, वहीं दूसरी ओर सरकारी सुविधाओं के लिए...

Get In Touch
close slider

Get In Touch