
रोपड़। रोपड़ से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां 50 रुपये में खरीदी गई लॉटरी टिकट ने एक व्यक्ति को 21 लाख रुपये का मालिक बना दिया।
जानकारी के मुताबिक, राजश्री लॉटरी का टिकट नंबर 91-8177 ने 21 लाख रुपये का इनाम जीता है। लॉटरी विक्रेता ने पुष्टि की कि यह विजेता टिकट उसी की दुकान से बेचा गया था। हालांकि, अब तक विजेता व्यक्ति से संपर्क नहीं हो पाया है।
इस खबर के बाद इलाके में खुशी का माहौल है और लोग किस्मत आजमाने के लिए लॉटरी केंद्रों की ओर रुख कर रहे हैं।







