रामचंद्र छत्रपति हत्याकांड में राम रहीम को हाईकोर्ट से राहत, तीन दोषियों की सजा बरकरार

by | Mar 7, 2026 | National

Mar 7, 2026 | National

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

चंडीगढ़: पत्रकार रामचंद्र छत्रपति हत्याकांड मामले में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। हाईकोर्ट ने उन्हें इस मामले में बरी कर दिया है। हालांकि मामले में दोषी ठहराए गए अन्य तीन आरोपियों कुलदीप सिंह, निर्मल सिंह और कृष्ण लाल की उम्रकैद की सजा को बरकरार रखा गया है।

इससे पहले पंचकूला स्थित स्पेशल सीबीआई कोर्ट ने चारों आरोपियों को दोषी ठहराते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई थी। इसके खिलाफ राम रहीम ने हाईकोर्ट में अपील दायर की थी, जिस पर सुनवाई करते हुए अदालत ने उन्हें राहत दी है।

क्या है रामचंद्र छत्रपति हत्याकांड

सिरसा के पत्रकार रामचंद्र छत्रपति को 24 अक्टूबर 2002 को उनके घर के बाहर गोली मार दी गई थी। गंभीर रूप से घायल छत्रपति ने करीब एक महीने तक इलाज के बाद 21 नवंबर 2002 को दम तोड़ दिया।

बताया जाता है कि अगस्त 2002 में एक अज्ञात पत्र सामने आया था, जिसमें डेरा सच्चा सौदा की साध्वियों के साथ यौन शोषण और दुष्कर्म के आरोप लगाए गए थे। पत्रकार रामचंद्र छत्रपति ने इस पत्र को अपने अखबार में प्रकाशित किया था।

सीबीआई को सौंपी गई थी जांच

वर्ष 2003 में छत्रपति के बेटे अंशुल छत्रपति की याचिका पर पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी थी। हाईकोर्ट के आदेश पर नवंबर 2003 में सीबीआई ने एफआईआर दर्ज की।

इस मामले की सुनवाई करीब 16 वर्षों तक पंचकूला की स्पेशल सीबीआई कोर्ट में चली। बाद में अदालत ने इसे सुनियोजित साजिश मानते हुए राम रहीम सहित चार लोगों को दोषी ठहराया था।

फिलहाल जेल में बंद हैं राम रहीम

गौरतलब है कि गुरमीत राम रहीम इस मामले में राहत मिलने के बावजूद फिलहाल जेल में ही रहेंगे। वे दो साध्वियों से दुष्कर्म के मामले में 20 साल की सजा काट रहे हैं और वर्तमान में रोहतक की सुनारिया जेल में बंद हैं।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
कम उम्र में रचा इतिहास: 18 वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाकर देशभर में छाईं वान्या शर्मा

कम उम्र में रचा इतिहास: 18 वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाकर देशभर में छाईं वान्या शर्मा

योग जगत में अपनी असाधारण प्रतिभा, अनुशासन और समर्पण के दम पर युवा योग साधिका वान्या शर्मा ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक अलग पहचान बनाई है। महज कम उम्र में 18 विश्व रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर वान्या आज भारत की सबसे प्रेरणादायक युवा योग आइकनों में शुमार हो चुकी...

भाजपा पदाधिकारी की गिरफ्तारी पर AAP का हमला, हरपाल चीमा बोले- नशे के खिलाफ कार्रवाई में किसी को नहीं बख्शेंगे

भाजपा पदाधिकारी की गिरफ्तारी पर AAP का हमला, हरपाल चीमा बोले- नशे के खिलाफ कार्रवाई में किसी को नहीं बख्शेंगे

आम आदमी पार्टी (AAP) के वरिष्ठ नेता एवं पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि हाल ही में एक भाजपा पदाधिकारी की कथित नशा मामले में गिरफ्तारी ने पार्टी के दोहरे चरित्र को उजागर कर दिया है। उन्होंने दावा किया कि पहले नशा तस्कर राजनीतिक...

विदेश में बैठा गैंगस्टर चला रहा था पंजाब में रंगदारी का खेल, लुधियाना पुलिस ने दबोचे 4 गुर्गे

विदेश में बैठा गैंगस्टर चला रहा था पंजाब में रंगदारी का खेल, लुधियाना पुलिस ने दबोचे 4 गुर्गे

महानगर में बड़ी आपराधिक वारदातों को अंजाम देने की तैयारी कर रहे एक अंतरराज्यीय क्रिमिनल सिंडिकेट का भंडाफोड़ करते हुए लुधियाना पुलिस की क्राइम ब्रांच ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने विदेश में बैठे गैंगस्टर के निर्देश पर पंजाब में रंगदारी, हथियार तस्करी और नशा...

बलतेज पन्नू बोले- मुख्यमंत्री भगवंत मान को बदनाम करने की साजिश नाकाम

बलतेज पन्नू बोले- मुख्यमंत्री भगवंत मान को बदनाम करने की साजिश नाकाम

आम आदमी पार्टी (AAP) पंजाब के स्टेट मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने अकाली दल और बादल परिवार पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान को बदनाम करने के लिए रची गई साजिश पूरी तरह विफल हो गई है। उन्होंने कहा कि कथित फोरेंसिक रिपोर्ट के जरिए राजनीतिक...

फगवाड़ा अस्पताल में बवाल, नशा मुक्ति केंद्र से आए युवकों का तांडव CCTV में कैद

फगवाड़ा अस्पताल में बवाल, नशा मुक्ति केंद्र से आए युवकों का तांडव CCTV में कैद

फगवाड़ा के सिविल अस्पताल में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब नशा मुक्ति केंद्र से दवा लेने आए कुछ युवकों ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा कर दिया। आरोप है कि युवकों ने पहले अस्पताल के बाथरूम का दरवाजा तोड़ दिया और बाद में पूछताछ करने पर एक कर्मचारी के साथ मारपीट कर उसे घायल...

Get In Touch
close slider

Get In Touch