MLA RAMAN ARORA के बेटे को लेकर बड़ी अपडेट

by | Jun 3, 2025 | Crime

Jun 3, 2025 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
पंजाब सरकार की ओर से आने वाले विज्ञापन
शीतल वर्मा

विधायक रमन अरोड़ा का बेटा राजन अरोड़ा दुबई भाग गया है। सूत्रों की मानें तो रमन अरोड़ा ने दुबई में भी मोटी इन्वेस्टमैंट कर रखी है जिसके कारण पिछले 2 सालों से राजन और राजू मदान के दर्जन भर चक्कर दुबई के लग चुके है। कई बार राजन अपनी फैमिली के साथ भी दुबई जाकर आया है।केस दर्ज होने के बार विजीलैंस ने राजन का एल.ओ.सी. जारी करवा दिया था जिससे शक है कि वह नेपाल के रास्ते से भाग है। इसके पीछे एक बड़े बुकी का हाथ बताया जा रहा है जिसने उसे भगाने में मदद की। राजन अरोड़ा भी अपने पिता का राजदार है।विधायक रमन अरोड़ा ने सिक्योरिटी वापस होने के बाद से ही राजन अरोड़ा को दुबई भेजना का जुगाड़ लगाना शुरू कर दिया था। राजन अरोड़ा अपने पिता के कहने पर रेहड़ियों से लेकर निगम के ठेकेदारों से कलैक्शन करता था। इसके अलावा राजन अरोड़ा ऑफिस के कुछ कामकाज भी देखता था जिसके बाद सेटिंग के लिए निगम के अधिकारियों से मिलना और पिता के कहे अनुसार काम करवाना भी उसी का काम था। हालांकि राजन के विदेश में भागने की पुष्टि नहीं है लेकिन ऐसी सूरत  विजीलैंस को दुबई से उसे डिपोर्ट करवाने के लिए खासी मेहनत करनी पड़ सकती है।

रमन अरोड़ा और महेश मखीजा कई धार्मिक स्थलों के प्रधान
विधायक रमन अरोड़ा और आढ़ती महेश मखीजा कई धार्मिक स्थलों के प्रधान भी थे। हालांकि कुछ कमेटियों ने रमन अरोड़ा को प्रधान पद से हटा दिया है लेकिन महेश मखीजा अभी भी मकसूदां सब्जी मंडी में एक संस्था के पदाधिकारी है। मंडी में करोड़ों की दुकानें खरीदने वाले महेश मखीजा के 66 फूटी रोड वाले फ्लैट्स की भी जांच विजीलैंस कर सकती है।

रमन अरोड़ा और पतंग कारोबारी पर हो सकता है हत्या की कोशिश का पर्चा?

अलग-अलग संगठन आवाज उठा रहे हैं कि विधायक रमन अरोड़ा और शेखां बाजार के पतंग कारोबारी पर हत्या के प्रयास की एफ.आई.आर. होनी चाहिए। कारण यह है कि पतंग कारोबारी ने दिल्ली स्थित अपनी फैक्टरी में चाइना डोर बनाई तो विधायक ने रिश्वत लेकर उसी फैक्टरी में तैयार चाइना डोर को बिकने दिया जिसके कारण कई जानें गई और कई बच्चे व लोग घायल हुए। अभी भी इस कारोबार की फैक्टरी दिल्ली में चल रही है।

Hanesh Mehta

Chief Editor

पंजाब सरकार की ओर से आने वाले विज्ञापन
शीतल वर्मा
Most Popular
आवारा कुत्ते का 8 वर्षीय बच्चे पर हमला, घायल होने के बाद लोगों में दहशत

आवारा कुत्ते का 8 वर्षीय बच्चे पर हमला, घायल होने के बाद लोगों में दहशत

दीनानगर शहर में आवारा कुत्तों का बढ़ता आतंक अब लोगों, विशेषकर बच्चों की सुरक्षा के लिए गंभीर चुनौती बनता जा रहा है। ताजा मामले में शहर के अजीत नगर इलाके में घर के बाहर खेल रहे 8 वर्षीय बच्चे पर एक आवारा कुत्ते ने हमला कर उसे घायल कर दिया। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत...

फगवाड़ा में सनसनी: दफ्तर और सैलून में तोड़फोड़ के बाद लगाई आग, लाखों का नुकसान

फगवाड़ा में सनसनी: दफ्तर और सैलून में तोड़फोड़ के बाद लगाई आग, लाखों का नुकसान

शहर के स्थानीय बस स्टैंड के समीप स्थित माल गोदाम रोड पर शनिवार देर रात उस समय सनसनी फैल गई, जब कुछ युवकों ने कथित आपसी रंजिश के चलते एक दफ्तर और सैलून में जमकर तोड़फोड़ करने के बाद आग लगा दी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और दोनों प्रतिष्ठानों में रखा...

तेज आंधी बनी काल, पेड़ गिरने से पिता और 12 वर्षीय बेटी की दर्दनाक मौत

तेज आंधी बनी काल, पेड़ गिरने से पिता और 12 वर्षीय बेटी की दर्दनाक मौत

जालंधर में रविवार सुबह आई तेज आंधी और तूफान ने एक परिवार की खुशियां पलभर में उजाड़ दीं। जालंधर छावनी क्षेत्र के गांव भोडे सपराए में तेज हवाओं के चलते एक विशाल पेड़ अचानक सड़क पर गुजर रही मोटरसाइकिल पर गिर गया। हादसा इतना भयावह था कि बाइक पर सवार पिता और उनकी 12 वर्षीय...

रविवार: जानिए आज किस राशि पर बरसेगी किस्मत, किन्हें रहना होगा सतर्क?

रविवार: जानिए आज किस राशि पर बरसेगी किस्मत, किन्हें रहना होगा सतर्क?

28 जून 2026, रविवार का दिन कई राशियों के लिए नई संभावनाएं लेकर आया है। सूर्य, चंद्रमा और अन्य ग्रहों की स्थिति का प्रभाव सभी 12 राशियों के जातकों के जीवन पर अलग-अलग पड़ेगा। ज्योतिष आचार्य शीतल वर्मा के अनुसार आज कुछ लोगों को करियर में सफलता मिलेगी तो कुछ को आर्थिक...

अमृतसर-पठानकोट हाईवे पर दो बसों की जोरदार टक्कर, कई यात्री घायल

अमृतसर-पठानकोट हाईवे पर दो बसों की जोरदार टक्कर, कई यात्री घायल

अमृतसर-पठानकोट नेशनल हाईवे पर रविवार देर रात एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। गांव बिधिपुर के समीप पंजाब रोडवेज की एक बस और एक प्राइवेट बस आमने-सामने टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बसों में सवार यात्रियों में चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई। हादसे में कई...

Get In Touch
close slider

Get In Touch