राजा वड़िंग की टिप्पणी कांग्रेस की मनुवादी और दलित विरोधी सोच का उदाहरण: हरभजन सिंह ईटीओ

by | Nov 4, 2025 | Political

Nov 4, 2025 | Political

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग द्वारा देश के पूर्व गृह मंत्री स्वर्गीय सरदार बूटा सिंह पर की गई टिप्पणी को लेकर पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने तीखा प्रहार किया है। उन्होंने कहा कि इस बयान ने कांग्रेस की “मनुवादी मानसिकता” को उजागर कर दिया है, जो आज भी दलित समाज को नीचा दिखाने की कोशिश करती है।

मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने प्रेस नोट जारी कर कहा कि जिस व्यक्ति को राजा वड़िंग “पठे पाऊण वाला” कहकर अपमानित कर रहे हैं, वही सरदार बूटा सिंह बी.ए. ऑनर्स, एम.ए. और पीएच.डी. जैसी उच्च डिग्रियाँ रखने वाले शिक्षित और दूरदर्शी नेता थे। मात्र 25 वर्ष की आयु में 1962 में संसद सदस्य बनना उनके काबिलियत और संघर्ष का प्रमाण है।

उन्होंने कहा कि राजा वड़िंग की यह टिप्पणी न केवल असंवैधानिक है, बल्कि यह अनुसूचित जातियों और कमजोर वर्गों के प्रति कांग्रेस की संकीर्ण सोच को भी दर्शाती है।

🔹 “कांग्रेस का दलित विरोधी इतिहास नया नहीं है”

हरभजन सिंह ईटीओ ने कहा कि कांग्रेस पार्टी शुरू से ही दलित विरोधी रही है। यही पार्टी डॉ. भीमराव अंबेडकर जैसे महान नेता का भी विरोध करती रही। उन्होंने याद दिलाया कि कुछ समय पहले कांग्रेस के विपक्ष नेता प्रताप सिंह बाजवा ने विधानसभा में एक दलित विधायक को अपमानित करते हुए कहा था — “यह किस तरह का मटेरियल विधानसभा में आ गया है।”

उन्होंने कहा कि यह घटनाएँ साबित करती हैं कि कांग्रेस नेतृत्व में दलित समाज के प्रति नफरत और भेदभाव की जड़ें गहरी हैं।

🔹 “दलित समाज डॉ. भीमराव अंबेडकर का ऋणी रहेगा”

मंत्री ने कहा कि भारत का दलित समाज सदैव डॉ. भीमराव अंबेडकर का ऋणी रहेगा, जिन्होंने संविधान के माध्यम से सबको समानता का अधिकार दिया। उन्होंने कहा —

“अगर बाबा साहेब ने हमें संविधान के माध्यम से अधिकार न दिए होते, तो राजा वड़िंग जैसे नेता दलित समाज को कभी आगे बढ़ने नहीं देते।”

उन्होंने जनता से अपील की कि वे ऐसे नेताओं को पहचानें जो समाज में भेदभाव की राजनीति करते हैं और पंजाब के भाईचारे को तोड़ने की कोशिश करते हैं।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
फगवाड़ा की एसपी माधवी शर्मा के घर चोरी, सोने-हीरे के गहने और विदेशी मुद्रा गायब

फगवाड़ा की एसपी माधवी शर्मा के घर चोरी, सोने-हीरे के गहने और विदेशी मुद्रा गायब

पंजाब पुलिस की अधिकारी एवं फगवाड़ा की एसपी माधवी शर्मा के घर चोरी की वारदात सामने आई है। घर से सोने और हीरे के कीमती आभूषणों के अलावा कैनेडियन डॉलर तथा भारतीय मुद्रा गायब होने की शिकायत दर्ज करवाई गई है। मामले में घर पर तैनात एक महिला होमगार्ड कर्मचारी पर संदेह जताया...

गुरु रंधावा के जिम के बाहर फायरिंग, लॉरेंस गैंग ने ली जिम्मेदारी!

गुरु रंधावा के जिम के बाहर फायरिंग, लॉरेंस गैंग ने ली जिम्मेदारी!

मशहूर पंजाबी गायक गुरु रंधावा से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। राजधानी दिल्ली के पश्चिम विहार इलाके में स्थित उनके जिम के बाहर अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग कर दी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह दो...

महिला डॉक्टर की मौत से मचा हड़कंप, पति पर उठे सवाल

महिला डॉक्टर की मौत से मचा हड़कंप, पति पर उठे सवाल

शहर के नेशनल आई अस्पताल से जुड़े डॉक्टर दंपति का मामला उस समय चर्चा में आ गया जब डॉक्टर पियूष की पत्नी डॉ. मीनाक्षी द्वारा कथित तौर पर आत्महत्या किए जाने की घटना सामने आई। मामले में मृतका के पिता ने अपनी बेटी की मौत के लिए उसके पति को जिम्मेदार ठहराते हुए गंभीर आरोप...

AAP को बुढलाडा में बड़ी मजबूती, बोहा-बरेटा के कई आजाद पार्षद पार्टी में शामिल

AAP को बुढलाडा में बड़ी मजबूती, बोहा-बरेटा के कई आजाद पार्षद पार्टी में शामिल

पंजाब में हाल ही में हुए नगर निगम, नगर काउंसिल और नगर पंचायत चुनावों के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) का जनाधार लगातार बढ़ता नजर आ रहा है। इसी कड़ी में बुढलाडा विधानसभा क्षेत्र में पार्टी को उस समय बड़ी मजबूती मिली जब नगर काउंसिल बोहा और बरेटा के कई आजाद पार्षद आम आदमी...

मानसा में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से दो युवकों की मौके पर मौत, गांव में मातम

मानसा में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से दो युवकों की मौके पर मौत, गांव में मातम

पंजाब के मानसा जिले से एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। भीखी क्षेत्र के पास बहादुर सिंह वाला ड्रेन के निकट हुए भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतकों की पहचान सुखबीर सिंह (19)...

Get In Touch
close slider

Get In Touch