राजा वड़िंग पर बरसे मलविंदर कंग, कहा पुलिस विभाग में तबादलों से परेशान क्यों !

by | Jun 20, 2024 | Political

Jun 20, 2024 | Political

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

आम आदमी पार्टी (आप) ने पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग द्वारा पंजाब पुलिस विभाग में तबादलों को लेकर जताई गई आपत्तियों पर सवाल उठाया है। आप ने कहा कि यह एक आम सरकारी प्रक्रिया है, लेकिन राजा वड़िंग की परेशानी से संकेत मिलता है कि इन तबादलों के कारण शायद उनके निजी हित को क्षति पहुंच रही है।

बुधवार को चंडीगढ़ पार्टी कार्यालय में एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए आम आदमी पार्टी के नवनिर्वाचित सांसद एवं ‘आप’ पंजाब के मुख्य प्रवक्ता मलविंदर सिंह कंग ने कहा कि मान सरकार को आम लोगों से फीडबैक मिला था कि कुछ पुलिस कर्मी नशे के धंधे में शामिल हैं, इसलिए इस धंधे पर लगाम लगाने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भारी संख्या में तबादला करने का फैसला किया है। 

कंग ने कांग्रेस नेता की प्रतिक्रिया पर सवाल उठाते हुए पूछा कि इन तबादलों से वह परेशान क्यों हैं? कंग ने कहा कि ऐसा लगता है कि पुलिस के साथ राजा वड़िंग की कुछ निजी सेटिंग है। कंग ने राजा वड़िंग के इस बयान की भी आलोचना की जिसमें उन्होंने कहा कि मान सरकार कांग्रेस को वोट देने वाले पुलिस कर्मियों का तबादला कर रही है। कंग ने पूछा कि पंजाब कांग्रेस के नेताओं को कैसे पता कि किसने किसको वोट दिया? 

 

उन्होंने कहा कि कुछ दिनों पहले कांग्रेस सांसद शेर सिंह घुबाया ने कहा था कि वह सिर्फ उन्हीं लोगों के लिए काम करेंगे जिन्होंने उन्हें वोट दिया है, अब वड़िंग भी ऐसा ही बयान दे रहे हैं। कंग ने कहा कि लोकतंत्र में यह जानने का कोई तरीका नहीं है कि किसने किसको वोट दिया। लेकिन कांग्रेस नेताओं की ओर से लगातार इस तरह के गैरजिम्मेदाराना बयान चिंताजनक हैं। 

 

कंग ने कहा कि कांग्रेस और भाजपा के नेता आम तौर पर पंजाब और यहां के लोगों के मुद्दों पर चुप रहते हैं। राजा वड़िंग और सुनील जाखड़ लॉरेंस बिश्नोई के गुजरात जेल से सामने आए वीडियो का मुद्दा नहीं उठा रहे हैं। लेकिन वे पुलिस विभाग की कुछ नियमित कार्यप्रणाली पर आपत्ति जता रहे हैं। कंग ने कहा कि इसमें कोई शक की बात नहीं है कि कांग्रेस और भाजपा के नेता हमेशा से भ्रष्ट और माफिया लोगों को सरकारी संरक्षण देते रहे हैं।

 

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 8 IAS-PCS अधिकारियों के तबादले

पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 8 IAS-PCS अधिकारियों के तबादले

पंजाब सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल जारी रखते हुए आज 8 अधिकारियों के तबादले और नई तैनातियों के आदेश जारी किए हैं। सूची में आईएएस व पीसीएस दोनों कैडर शामिल हैं। प्रमुख अधिकारियों में आईएएस तेजवीर सिंह, मनवेश सिंह सिद्धू और अरुण सेखड़ी के नाम उल्लेखनीय हैं। सरकार का कहना है...

मजीठा में ‘आप’ का सुखबीर बादल पर तीखा पलटवार, तलबीर सिंह गिल बोले—सबूत दें धक्केशाही के आरोपों के

मजीठा में ‘आप’ का सुखबीर बादल पर तीखा पलटवार, तलबीर सिंह गिल बोले—सबूत दें धक्केशाही के आरोपों के

आम आदमी पार्टी (आप) ने शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल द्वारा लगाए गए आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कड़ा पलटवार किया है। पार्टी नेता तलबीर सिंह गिल ने प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि बादल बिना तथ्यों के बयानबाज़ी कर जनता को भटकाने का प्रयास कर रहे हैं।...

‘वीर बाल दिवस’ का नाम बदलकर ‘साहिबजादे शहीदी दिवस’ रखने की मांग, सांसद मलविंदर कंग ने लोकसभा में उठाया मुद्दा

‘वीर बाल दिवस’ का नाम बदलकर ‘साहिबजादे शहीदी दिवस’ रखने की मांग, सांसद मलविंदर कंग ने लोकसभा में उठाया मुद्दा

आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद मलविंदर सिंह कंग ने लोकसभा में केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बड़ी मांग रखते हुए कहा कि ‘वीर बाल दिवस’ का नाम बदलकर ‘साहिबजादे शहीदी दिवस’ रखा जाए, ताकि सिख भावनाओं और धार्मिक परंपराओं का सम्मान हो सके। इससे पहले भी कंग इस...

अमेरिका जाने वालों को बड़ा झटका: H-1B वीजा इंटरव्यू टले, सोशल मीडिया वेरिफिकेशन अनिवार्य

अमेरिका जाने वालों को बड़ा झटका: H-1B वीजा इंटरव्यू टले, सोशल मीडिया वेरिफिकेशन अनिवार्य

अमेरिका जाकर काम करने का सपना देख रहे हजारों भारतीय युवाओं के लिए एक बड़ा झटका सामने आया है। H-1B और H-4 वीजा प्रक्रिया को लेकर अमेरिकी प्रशासन ने सख्ती और बढ़ा दी है। जानकारी के अनुसार, जिन आवेदकों की सितंबर से दिसंबर के बीच अमेरिकी दूतावास में वीजा अपॉइंटमेंट तय थी...

🇨🇦 कनाडा में पंजाबी युवक की दर्दनाक मौत से मलोट में मातम, ट्रक हादसे में गई जान

🇨🇦 कनाडा में पंजाबी युवक की दर्दनाक मौत से मलोट में मातम, ट्रक हादसे में गई जान

खबर के सामने आते ही पूरे गांव और आसपास के इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक युवक की पहचान विक्रमजीत सिंह पुत्र बलराज सिंह के रूप में हुई है, जो पिछले तीन वर्षों से कनाडा के ब्रैम्पटन शहर में रहकर ट्रक चालक के रूप में काम कर रहा था। गांव के पूर्व सरपंच रघबीर सिंह ने...

Get In Touch
close slider

Get In Touch