कादियां रैली पर सियासी संग्राम, सेखवां ने साधा अकाली दल पर निशाना

by | Feb 18, 2026 | News

Feb 18, 2026 | News

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

चंडीगढ़ में आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता जगरूप सिंह सेखवां ने कादियां में हुई शिरोमणि अकाली दल की रैली पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि यह रैली पंजाब को बचाने के लिए नहीं, बल्कि सुखबीर सिंह बादल को बचाने के लिए थी।

सेखवां ने आरोप लगाया कि रैली को स्थानीय कार्यक्रम बताया गया, जबकि लोगों को पूरे पंजाब से लाया गया। उन्होंने कहा कि गुरदासपुर के अलावा रोपड़, लुधियाना, होशियारपुर, तरनतारन और अमृतसर से भी समर्थक जुटाए गए। इसके बावजूद कोई बड़ी राजनीतिक उपलब्धि सामने नहीं आई।

उन्होंने कहा कि अकाली दल ने 25 से 30 सरपंचों के शामिल होने के दावे किए, लेकिन एक भी पंचायत सदस्य पार्टी में शामिल नहीं हुआ। उनके अनुसार, मंच पर वही पुराना कैडर नजर आया जो हर रैली में दिखता है।

माझा क्षेत्र की इस रैली में बिक्रमजीत मजीठिया की गैरमौजूदगी पर भी सेखवां ने सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि इससे पार्टी में अंदरूनी मतभेद साफ दिखते हैं।

सेखवां ने बादल परिवार से पूछा कि जनता ने पांच बार सत्ता दी, उसका परिणाम क्या रहा। उन्होंने बेअदबी, कानून-व्यवस्था और नशे के मुद्दों का जिक्र किया।

ज्ञानी रघबीर सिंह के हालिया बयानों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि धार्मिक संस्थाओं को राजनीति से मुक्त करना बड़ी लड़ाई है। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोग सब समझते हैं और आने वाले समय में सही फैसला करेंगे।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
₹200 की लॉटरी टिकट ने किसान को बनाया करोड़पति, पंजाब के कुलविंदर सिंह ने जीते 1.5 करोड़ रुपए

₹200 की लॉटरी टिकट ने किसान को बनाया करोड़पति, पंजाब के कुलविंदर सिंह ने जीते 1.5 करोड़ रुपए

कहते हैं किस्मत कब और कैसे बदल जाए, इसका अंदाजा किसी को नहीं होता। ऐसा ही कुछ पंजाब के नूरपुरबेदी क्षेत्र के गांव साऊपुर (बड़ीवाल) निवासी किसान कुलविंदर सिंह के साथ हुआ, जिन्होंने महज 200 रुपए की लॉटरी टिकट खरीदकर डेढ़ करोड़ रुपए का पहला इनाम अपने नाम कर लिया। जानकारी...

Punjab Breaking: 18 जून को पूरे पंजाब में छुट्टी, सरकार ने जारी किए आदेश

Punjab Breaking: 18 जून को पूरे पंजाब में छुट्टी, सरकार ने जारी किए आदेश

पंजाब में जहां इन दिनों बच्चों की गर्मी की छुट्टियां चल रही हैं, वहीं राज्य के सरकारी कर्मचारियों के लिए भी राहत भरी खबर सामने आई है। पंजाब सरकार ने 18 जून (गुरुवार) को पूरे राज्य में सरकारी अवकाश घोषित किया है। यह छुट्टी श्री गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस के अवसर...

फगवाड़ा में 4 वर्षीय मासूम से दुष्कर्म का आरोप, POCSO एक्ट के तहत युवक गिरफ्तार

फगवाड़ा में 4 वर्षीय मासूम से दुष्कर्म का आरोप, POCSO एक्ट के तहत युवक गिरफ्तार

पंजाब के फगवाड़ा शहर से एक बेहद संवेदनशील और गंभीर मामला सामने आया है। 4 वर्षीय बच्ची के साथ कथित दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने 23 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पॉक्सो (POCSO) एक्ट सहित अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस को...

कपूरथला बना भक्ति का केंद्र, श्री गुरु रविदास जी के प्रकाश पर्व पर हजारों श्रद्धालुओं का संगम

कपूरथला बना भक्ति का केंद्र, श्री गुरु रविदास जी के प्रकाश पर्व पर हजारों श्रद्धालुओं का संगम

श्री गुरु रविदास महाराज जी के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित पंजाब सरकार की ओर से कपूरथला के गुरु नानक स्टेडियम में विशाल कीर्तन समागम का आयोजन श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ किया गया। संत-महापुरुषों की अगुवाई में आयोजित इस भव्य धार्मिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में...

‘पंजाब ने भाजपा को दिखाया आईना’— धूरी रैली को लेकर हरपाल चीमा का बड़ा हमला

‘पंजाब ने भाजपा को दिखाया आईना’— धूरी रैली को लेकर हरपाल चीमा का बड़ा हमला

पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने धूरी में आयोजित भाजपा की जनसभा को लेकर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और भाजपा नेतृत्व पर तीखा निशाना साधा है। उन्होंने दावा किया कि धूरी रैली में जनता की बेहद कम मौजूदगी ने पंजाब में भाजपा की वास्तविक स्थिति को उजागर कर...

Get In Touch
close slider

Get In Touch