
पंजाब विधानसभा में बजट पेश होने से ठीक पहले एक बड़ी सुरक्षा चेतावनी सामने आई है। जानकारी के अनुसार विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी ई-मेल के माध्यम से भेजी गई है। धमकी मिलने के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत सतर्क हो गईं और पूरे इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई।
सूचना मिलते ही विधानसभा परिसर के अंदर व्यापक सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया। बम निरोधक दस्ते और सुरक्षा टीमों ने परिसर के हर हिस्से की बारीकी से जांच की।
अधिकारियों के अनुसार फिलहाल जांच के दौरान कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है, लेकिन एहतियात के तौर पर विधानसभा और आसपास के इलाकों में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।
पुलिस इस ई-मेल की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि धमकी कहां से भेजी गई।








