Punjab Toll Plaza News: 14 जुलाई को पूरे पंजाब में फ्री होंगे टोल प्लाजा, किसानों का बड़ा ऐलान

by | Jul 11, 2026 | States

Jul 11, 2026 | States

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

पंजाब में 14 जुलाई को वाहन चालकों के लिए बड़ी राहत और सरकार के लिए बड़ा विरोध प्रदर्शन देखने को मिल सकता है। एसकेएम (गैर-राजनीतिक) भारत के नेशनल कन्वीनर एवं भारतीय किसान यूनियन एकता सिद्धूपुर के प्रधान जगजीत सिंह डल्लेवाल ने ऐलान किया है कि किसानों की विभिन्न मांगों के समर्थन में 14 जुलाई को पूरे पंजाब के टोल प्लाजा फ्री कर दिए जाएंगे।

डल्लेवाल ने कहा कि यह प्रदर्शन लैंड मॉर्गेज बैंक के कथित घोटाले से प्रभावित किसानों को न्याय दिलाने, पंजाब सरकार की लैंड पूलिंग पॉलिसी का विरोध करने और कृषि क्षेत्र से जुड़े अन्य मुद्दों को लेकर किया जा रहा है।

लैंड पूलिंग पॉलिसी का किया विरोध

जगजीत सिंह डल्लेवाल ने आरोप लगाया कि पंजाब सरकार की लैंड पूलिंग पॉलिसी के जरिए किसानों की उपजाऊ कृषि भूमि को अधिग्रहित करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसान इस नीति का लगातार विरोध कर रहे हैं और इसे तत्काल वापस लिया जाना चाहिए।

30 मार्च से जारी है किसानों का आंदोलन

उन्होंने बताया कि 30 मार्च से लैंड मॉर्गेज बैंक मामले में न्याय की मांग को लेकर पंजाब के 12 जिलों में बैंक की मुख्य शाखाओं के बाहर लगातार धरने और प्रदर्शन किए जा रहे हैं।

इसके अलावा फरीदकोट के गांव हरी नौ के किसान परिवार को न्याय दिलाने की मांग भी आंदोलन का अहम हिस्सा है। डल्लेवाल का आरोप है कि दोषियों पर कार्रवाई करने की बजाय आंदोलन कर रहे किसानों पर दबाव बनाया जा रहा है।

14 जुलाई को टोल फ्री कर जताया जाएगा विरोध

किसान नेता ने कहा कि 14 जुलाई को पूरे पंजाब में टोल प्लाजा फ्री कर सरकार के खिलाफ शांतिपूर्ण विरोध दर्ज कराया जाएगा। उन्होंने किसानों से बड़ी संख्या में इस आंदोलन में शामिल होने की अपील भी की।

भारत-अमेरिका फ्री ट्रेड एग्रीमेंट पर भी उठाई मांग

डल्लेवाल ने कहा कि किसानों की मांग है कि प्रस्तावित भारत-अमेरिका फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) से कृषि, डेयरी और पोल्ट्री सेक्टर को बाहर रखा जाए, ताकि देश के किसानों और पशुपालकों के हित सुरक्षित रह सकें।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
Nakodar Road Accident: ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई बाइक, दो युवकों की मौके पर मौत

Nakodar Road Accident: ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई बाइक, दो युवकों की मौके पर मौत

जालंधर जिले के नकोदर-मलसियां मार्ग पर शुक्रवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा गांव लद्धड़ां अड्डे के पास उस समय हुआ, जब तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा टकराई। दुर्घटना के...

Gold Silver Price Today: पंजाब में सोने के दाम स्थिर, चांदी हुई सस्ती, जानें आज के ताजा रेट

Gold Silver Price Today: पंजाब में सोने के दाम स्थिर, चांदी हुई सस्ती, जानें आज के ताजा रेट

पंजाब में शनिवार को सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए ताजा रेट जारी कर दिए गए हैं। राहत की बात यह है कि सोने की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ, जबकि चांदी के भाव में गिरावट दर्ज की गई है। जालंधर सराफा एसोसिएशन द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार शनिवार को 24 कैरेट और 22 कैरेट...

Road Accident: कबड्डी के तीन दोस्तों की बाइक ट्रॉली से टकराई, दो खिलाड़ियों की मौत,

Road Accident: कबड्डी के तीन दोस्तों की बाइक ट्रॉली से टकराई, दो खिलाड़ियों की मौत,

जालंधर-मोगा नेशनल हाईवे पर शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया। गांव लदड़ा अड्डे के पास पराली से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से बाइक की भीषण टक्कर में दो कबड्डी खिलाड़ियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका एक साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। तीनों युवक आपस में...

Google Map के भरोसे चला ट्रक, अंडरब्रिज के लोहे के गार्डर से टकराया

Google Map के भरोसे चला ट्रक, अंडरब्रिज के लोहे के गार्डर से टकराया

जालंधर में शनिवार रात गूगल मैप के सहारे रास्ता तलाश रहे एक ट्रक चालक की लापरवाही से बड़ा हादसा होते-होते टल गया। गाजी-गुल्ला अंडरब्रिज के प्रवेश द्वार पर लगे लोहे के सुरक्षा गार्डर से ट्रक टकरा गया, जिससे भारी गार्डर नीचे गिर पड़ा। इस दौरान वहां से गुजर रहा एक स्कूटी...

किस राशि पर रहेगी शनि देव की विशेष कृपा, किसे मिलेगा धन लाभ और किसे रहना होगा सतर्क

किस राशि पर रहेगी शनि देव की विशेष कृपा, किसे मिलेगा धन लाभ और किसे रहना होगा सतर्क

ज्योतिष आचार्य शीतल वर्मा के अनुसार आज शनिवार का दिन कर्मफलदाता भगवान शनि देव को समर्पित है। आज चंद्रमा की स्थिति और ग्रहों के प्रभाव के कारण कई राशियों के लिए आर्थिक उन्नति, करियर में सफलता और पारिवारिक सुख के योग बन रहे हैं, जबकि कुछ राशियों को अपने क्रोध और वाणी पर...

Get In Touch
close slider

Get In Touch