निवेश के लिए सीएम मान की पहल को मिली कामयाबी, कृषि तकनीक में सहयोग को आगे आया दक्षिण कोरिया

by | Jan 31, 2026 | International

Jan 31, 2026 | International

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

पंजाब में निवेश और आधुनिक तकनीक लाने के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के प्रयास अब जमीन पर असर दिखाने लगे हैं। हाल ही में दक्षिण कोरिया दौरे के बाद मुख्यमंत्री की पहल पर कृषि क्षेत्र में तकनीकी सहयोग को लेकर दक्षिण कोरिया आगे आया है। इसी कड़ी में चंडीगढ़ में दक्षिण कोरिया के एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ मुख्यमंत्री की अहम बैठक हुई, जिसमें स्मार्ट खेती, उन्नत कृषि मशीनरी और बायोटेक्नोलॉजी जैसे क्षेत्रों में सहयोग की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब छोटे और सीमांत किसानों को टेक्नोलॉजी आधारित समाधान देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। बदलते हालात में खेती को फिर से लाभदायक पेशा बनाने के लिए तकनीकी हस्तक्षेप बेहद जरूरी हो गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार खेती को परंपरागत तरीके से आगे बढ़ाने के साथ-साथ आधुनिक तकनीक से जोड़ना चाहती है, ताकि किसानों की आय बढ़े और खेती टिकाऊ बने।

मुख्यमंत्री ने बताया कि पंजाब मुख्य रूप से कृषि प्रधान राज्य है और देश को खाद्यान्न उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाने में इसकी ऐतिहासिक भूमिका रही है। लेकिन समय के साथ कृषि भूमि का रकबा घटा है और जमीन के लगातार बंटवारे के कारण छोटे किसानों के लिए खेती की लागत बढ़ गई है। ऐसे में नई तकनीक और आधुनिक मशीनरी के बिना खेती को मुनाफे का पेशा बनाए रखना कठिन होता जा रहा है।

दक्षिण कोरिया के अनुभव का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सीमित भूमि होने के बावजूद वहां कृषि क्षेत्र में शानदार प्रगति की गई है। खासतौर पर वर्टिकल फार्मिंग, स्मार्ट ग्रीनहाउस और ऑटोमेशन आधारित खेती ने दक्षिण कोरिया को कृषि नवाचार के क्षेत्र में अग्रणी बनाया है। उन्होंने कहा कि छोटे कृषि क्षेत्रों के लिए दक्षिण कोरिया की वर्टिकल फार्मिंग तकनीक पंजाब के लिए बेहद उपयोगी साबित हो सकती है, जिससे कम जमीन में अधिक उत्पादन संभव होगा।

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बताया कि पंजाब सरकार स्मॉल एग्रीकल्चर मशीनरी सेक्टर में दक्षिण कोरिया को निवेश का न्यौता दे रही है। इस क्षेत्र में निवेश से किसानों को सस्ती, आधुनिक और उपयोगी मशीनरी उपलब्ध होगी, जिससे श्रम लागत घटेगी और उत्पादकता बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि सरकार ऑटोमेशन, स्मार्ट कृषि मशीनरी, बीज तकनीक, बायोटेक्नोलॉजी, स्मार्ट कंबाइन हार्वेस्टर और ट्रांसप्लांटर जैसे क्षेत्रों में दक्षिण कोरिया के साथ सहयोग की संभावनाएं तलाशेगी।

बैठक में दोनों देशों के ऐतिहासिक अनुभवों का भी जिक्र हुआ। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत और दक्षिण कोरिया ने लगभग एक ही समय आजादी हासिल की थी और दोनों को ही गरीबी जैसी बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ा। पंजाब ने पंजाब कृषि विश्वविद्यालय के सहयोग से हरित क्रांति के जरिए इस चुनौती को अवसर में बदला और देश के अनाज भंडार में सबसे बड़ा योगदान देने वाले राज्यों में शामिल हुआ। अब समय है कि पंजाब वैश्विक स्तर की उन्नत तकनीकों को अपनाकर खेती के अगले चरण में प्रवेश करे।

मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को बताया कि 13 से 15 मार्च 2026 तक मोहाली में आयोजित होने वाले प्रोग्रेसिव पंजाब निवेशक सम्मेलन में भाग लेने का उन्हें औपचारिक निमंत्रण दिया गया है। उन्होंने कहा कि यह सम्मेलन औद्योगिक और निवेश साझेदारी को मजबूत करने का बड़ा मंच बनेगा और दक्षिण कोरियाई कंपनियों के लिए पंजाब में निवेश के नए अवसर खोलेगा।

दक्षिण कोरियाई प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के सकारात्मक और दूरदर्शी दृष्टिकोण की सराहना की। प्रतिनिधियों ने कहा कि पंजाब की समृद्ध कृषि परंपरा, कुशल मानव संसाधन और निवेश के अनुकूल माहौल उन्हें यहां सहयोग के लिए आकर्षित करता है। उन्होंने स्मार्ट खेती, उन्नत मशीनरी और बायोटेक्नोलॉजी के क्षेत्र में पंजाब के साथ मिलकर काम करने में गहरी रुचि दिखाई।

बैठक के अंत में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने विश्वास जताया कि दक्षिण कोरिया के सहयोग से पंजाब का कृषि क्षेत्र तकनीकी रूप से और मजबूत होगा। इससे न केवल छोटे किसानों को सीधा लाभ मिलेगा, बल्कि खेती को एक बार फिर मुनाफे का और सम्मानजनक पेशा बनाने में भी मदद मिलेगी।

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
जालंधर में आप नेता की गोली मारकर हत्या, खालसा कॉलेज की प्रधानगी विवाद से जुड़ा मामला

जालंधर में आप नेता की गोली मारकर हत्या, खालसा कॉलेज की प्रधानगी विवाद से जुड़ा मामला

Jalandhar के मॉडल टाउन इलाके में स्थित गुरुद्वारा साहिब के बाहर आम आदमी पार्टी के नेता लक्की ओबेरॉय की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि हत्या...

जालंधर: मॉडल टाउन में AAP नेता की गोली मारकर हत्या, हमलावर फरार |

जालंधर: मॉडल टाउन में AAP नेता की गोली मारकर हत्या, हमलावर फरार |

मॉडल टाउन स्थित गुरुद्वारे के बाहर शुक्रवार सुबह आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता लक्की ओबेरॉय को अज्ञात बंदूकधारियों ने ताबड़तोड़ 7-8 गोलियां मार दीं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए और अस्पताल में मृत घोषित हो गए।   घटना सुबह लगभग 8:15 बजे हुई, जब ओबेरॉय रोज़ाना...

आप पंजाब ने संगठनात्मक नियुक्तियों की घोषणा, यूथ और व्यापार विंग को मिली नई जिम्मेदारी

आप पंजाब ने संगठनात्मक नियुक्तियों की घोषणा, यूथ और व्यापार विंग को मिली नई जिम्मेदारी

आम आदमी पार्टी पंजाब ने राज्य, जिला और विधानसभा क्षेत्र स्तर पर संगठन को मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण नियुक्तियों की घोषणा की है। पार्टी का कहना है कि इन फैसलों से जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूती मिलेगी और कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर तालमेल बनेगा। पार्टी ने परमिंदर सिंह...

हिमाचल में हाई बीम पर गाड़ी चलाना पड़ेगा भारी, खतरनाक ड्राइविंग मानी जाएगी

हिमाचल में हाई बीम पर गाड़ी चलाना पड़ेगा भारी, खतरनाक ड्राइविंग मानी जाएगी

हिमाचल प्रदेश। पंजाब से हिमाचल जाने वाले वाहन चालकों के लिए यह जरूरी खबर है। हिमाचल प्रदेश में रात के समय बेवजह हाई बीम जलाकर वाहन चलाने पर अब सख्त कार्रवाई होगी। पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी ने मोटर वाहन अधिनियम के तहत हाई बीम के गलत इस्तेमाल पर कड़ा रुख अपनाने के...

श्री दरबार साहिब के सेवादार अब नई वर्दी में आएंगे नजर

श्री दरबार साहिब के सेवादार अब नई वर्दी में आएंगे नजर

सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब की मर्यादा, परंपरा और सेवा व्यवस्था को और अधिक सुव्यवस्थित बनाने के लिए सुरक्षा सेवा दल के सेवादारों की वर्दी में अहम बदलाव किया गया है। इस निर्णय के तहत अब श्री दरबार साहिब में तैनात सेवादार दो रंगों की वर्दी—पीली और गहरे नीले रंग—में दिखाई...

Get In Touch
close slider

Get In Touch