पंजाब में रेड अलर्ट, सभी जिलों में कड़ी सुरक्षा — सीमावर्ती इलाकों और धार्मिक स्थलों पर विशेष निगरानी

by | Nov 10, 2025 | States

Nov 10, 2025 | States

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के बाहर हुए भीषण धमाके के बाद अब पड़ोसी राज्यों में भी सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट पर रखा गया है। पंजाब सरकार ने तत्काल प्रभाव से पूरे राज्य में रेड अलर्ट जारी कर दिया है। राज्य के सभी पुलिस कमिश्नरों (CP) और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों (SSP) को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा करें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर सख्त निगरानी रखें।

सूत्रों के मुताबिक, गृह विभाग ने देर रात विशेष सुरक्षा निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत संवेदनशील इलाकों, धार्मिक स्थलों, बाजारों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। बस अड्डों, रेलवे स्टेशनों, मॉल्स और सिनेमाघरों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है ताकि किसी भी आतंकी या असामाजिक गतिविधि को पहले ही रोका जा सके।

सीमावर्ती जिलों — जालंधर, अमृतसर, पठानकोट, होशियारपुर और फाजिल्का में वाहनों की कड़ी जांच जारी है। बाहरी राज्यों से आने वाले वाहनों की डिटेल दर्ज की जा रही है और संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की जा रही है।

इसके साथ ही चंडीगढ़ और हिमाचल प्रदेश में भी सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। चंडीगढ़ प्रशासन ने सेक्टर-17 प्लाज़ा, बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर पुलिस पेट्रोलिंग को दोगुना करने के निर्देश दिए हैं। वहीं, हिमाचल पुलिस ने राज्य की सीमाओं पर चौकसी बढ़ा दी है।

पंजाब पुलिस ने बताया कि दिल्ली धमाके की जांच कर रही एजेंसियों के साथ निरंतर संपर्क में है ताकि किसी भी संभावित आतंकी साजिश को समय रहते नाकाम किया जा सके।

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
50 रुपये की लॉटरी ने बदली किस्मत, रोपड़ में 21 लाख का इनाम

50 रुपये की लॉटरी ने बदली किस्मत, रोपड़ में 21 लाख का इनाम

रोपड़। रोपड़ से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां 50 रुपये में खरीदी गई लॉटरी टिकट ने एक व्यक्ति को 21 लाख रुपये का मालिक बना दिया। जानकारी के मुताबिक, राजश्री लॉटरी का टिकट नंबर 91-8177 ने 21 लाख रुपये का इनाम जीता है। लॉटरी विक्रेता ने पुष्टि की कि यह विजेता...

जालंधर स्कूल छात्रा मौत मामला: आरोपी टीचर पर केस दर्ज, दूसरी शिक्षिका फरार

जालंधर स्कूल छात्रा मौत मामला: आरोपी टीचर पर केस दर्ज, दूसरी शिक्षिका फरार

जालंधर। जालंधर के गांव नूरपुर स्थित सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 12वीं की छात्रा खुशप्रीत कौर (19) की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। थाना मकसूदां में टीचर तरनजोत कौर के खिलाफ बीएनएस की गंभीर धाराओं में नामजद एफआईआर दर्ज की गई है, जबकि...

तरनतारन बॉर्डर एरिया में पुलिस पर फायरिंग, एक जवान घायल

तरनतारन बॉर्डर एरिया में पुलिस पर फायरिंग, एक जवान घायल

तरनतारन। वल्टोहा थाना क्षेत्र में बीती रात पुलिस पार्टी पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। जानकारी के अनुसार, इंस्पेक्टर मंजीत सिंह की अगुवाई में टीम बॉर्डर एरिया से पेट्रोलिंग कर लौट रही थी। चीमा खुर्द के पास पुलिस ने एक संदिग्ध स्विफ्ट कार को रुकने का इशारा किया। कार में...

पंजाब कैबिनेट की अहम बैठक 5 मार्च को, बजट से पहले बड़े फैसलों के संकेत

पंजाब कैबिनेट की अहम बैठक 5 मार्च को, बजट से पहले बड़े फैसलों के संकेत

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 5 मार्च सुबह 11 बजे अपनी आधिकारिक रिहायश पर पंजाब कैबिनेट की बैठक बुलाई है। यह बैठक 8 मार्च को पेश होने वाले पंजाब बजट से ठीक पहले हो रही है, इसलिए इसे बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि इस बार पंजाब विधानसभा...

पठानकोट बॉर्डर पर संदिग्ध हलचल से हाई अलर्ट, ऐरमां गांव में सर्च ऑपरेशन तेज

पठानकोट बॉर्डर पर संदिग्ध हलचल से हाई अलर्ट, ऐरमां गांव में सर्च ऑपरेशन तेज

पठानकोट के सीमावर्ती क्षेत्र बमियाल से सटे ऐरमां गांव में तीन संदिग्ध व्यक्तियों की मौजूदगी की सूचना के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। देर रात गांव की एक महिला ने घर के आंगन में आहट सुनने के बाद सेना की वर्दी जैसे कपड़े पहने तीन लोगों को आपस में बातचीत करते...

Get In Touch
close slider

Get In Touch