Punjab Police ने पंजाब में शुरू किया नाइट डोमिनेशन ऑपरेशन, चप्पे चप्पे को खंगाला

by | Apr 12, 2025 | States

Apr 12, 2025 | States

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

पंजाब में अमन-शांति, कानून व्यवस्था बनाए रखने और नशा तस्करी, अपराध व शरारती तत्वों पर नकेल कसने के लिए पंजाब पुलिस द्वारा चलाए जा रहे व्यापक ऑपरेशन को और अधिक तेज करते हुए राज्य  के पुलिस महानिदेशक (डी.जी.पी) गौरव यादव खुद रात के समय औचक चैकिंग के लिए फील्ड पर उतर आए। इसी के तहत पटियाला में भी पुलिस ने 11-12 अप्रैल की रात (रात 10 बजे से सुबह 4 बजे तक) जिले भर में ‘नाइट डॉमिनेशन ऑपरेशन’ के तहत  गश्त और छापेमारी अभियान चलाया। इस विशेष ऑपरेशन की अगुवाई सीनियर आईपीएस अधिकारी स्पेशल डी.जी.पी. इश्वर सिंह ने की, जबकि ऑपरेशन की निगरानी एस.एस.पी. डॉ. नानक सिंह ने की।

इश्वर सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों और डीजीपी पंजाब गौरव यादव के नेतृत्व में यह विशेष ऑपरेशन कानून व्यवस्था बनाए रखने और सामाजिक सौहार्द को मजबूत करने के मकसद से चलाया गया। इस दौरान इश्वर सिंह ने पटियाला जिले के विभिन्न क्षेत्रों में अचानक दौरे किए, नाकों का निरीक्षण किया और अधिकारियों व आम नागरिकों से सीधा संवाद किया। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन की प्रभावशीलता का आकलन करने के साथ-साथ पुलिस के कामकाज की समीक्षा और निगरानी की गई। डीजीपी ने बताया कि उन्होंने मौके पर मौजूद लोगों से सीधा फीडबैक भी लिया। यह संतोषजनक बात है कि पुलिस की बढ़ी हुई उपस्थिति से आम लोग खुद को सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस का मकसद नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है और पूरी पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ पुलिसिंग कर लोगों में विश्वास पैदा करना है।

विशेष नाकों की समीक्षा करते हुए स्पेशल डीजीपी ने पुलिस अधिकारियों से बातचीत की और उन्हें पेशेवर मानकों को बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा, “यह विशेष वाहन जांच अभियान इसी तरह आगे भी जारी रहेगा ताकि सुरक्षा को पुख्ता और कानून व्यवस्था को प्रभावी बनाया जा सके।” इश्वर सिंह ने स्पष्ट किया कि स्ट्रीट क्राइम को रोकना और नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई करना पंजाब पुलिस की प्रमुख प्राथमिकता है।

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
कपूरथला में युवक ने की आत्महत्या, मरने से पहले वीडियो में लगाए गंभीर आरोप

कपूरथला में युवक ने की आत्महत्या, मरने से पहले वीडियो में लगाए गंभीर आरोप

कपूरथला: शहर के मोहल्ला लाहौरी गेट इलाके से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां सूरज नाहर नामक युवक ने कथित तौर पर अपनी गर्लफ्रेंड से परेशान होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले युवक ने करीब 21 सेकेंड की एक वीडियो भी बनाई, जिसमें उसने एक महिला पर गंभीर...

गुरदासपुर में 7 करोड़ की लूट का मामला: पुलिस ने 3 आरोपी किए गिरफ्तार

गुरदासपुर में 7 करोड़ की लूट का मामला: पुलिस ने 3 आरोपी किए गिरफ्तार

गुरदासपुर: शहर के नगर सुधार ट्रस्ट की स्कीम नंबर-5 में सराफ के घर हुई करीब 7 करोड़ रुपये की बड़ी लूट के मामले में पुलिस को अहम सफलता मिली है। जिला पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इस सनसनीखेज वारदात में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे...

चंडीगढ़ के सेक्टर-29 में तेंदुए की दहशत, CCTV में दिखा दरगाह के पास

चंडीगढ़ के सेक्टर-29 में तेंदुए की दहशत, CCTV में दिखा दरगाह के पास

चंडीगढ़: शहर के सेक्टर-29 इलाके में तेंदुआ दिखाई देने की खबर से लोगों में दहशत का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेस्ट विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गईं और रातभर इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया गया, लेकिन तेंदुए का कोई ठोस सुराग नहीं मिल पाया। मिली जानकारी के...

पिस्तौल के बल पर घर में घुसे लुटेरे, युवक का पीछा कर बाइक और लैपटॉप किट लूटी

पिस्तौल के बल पर घर में घुसे लुटेरे, युवक का पीछा कर बाइक और लैपटॉप किट लूटी

लुधियाना: महानगर में अपराधियों के बढ़ते हौसलों का एक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां बदमाशों ने पहले एक युवक को सड़क पर निशाना बनाया और जब वह जान बचाकर घर की ओर भागा तो आरोपी उसका पीछा करते हुए घर के अंदर तक घुस गए। इसके बाद पिस्तौल के बल पर लूटपाट कर फरार हो गए।...

फगवाड़ा में ‘आप’ नेता दलजीत राजू की कार के शीशे टूटे, पहले भी मिल चुकी हैं गैंगस्टरों की धमकियां

फगवाड़ा में ‘आप’ नेता दलजीत राजू की कार के शीशे टूटे, पहले भी मिल चुकी हैं गैंगस्टरों की धमकियां

फगवाड़ा: पंजाब के फगवाड़ा शहर से इस समय एक बड़ी खबर सामने आ रही है। आम आदमी पार्टी (AAP) के बीसी विंग के दोआबा इंचार्ज दलजीत राजू की कार के शीशे संदिग्ध परिस्थितियों में टूटने की घटना सामने आई है, जिससे इलाके में एक बार फिर दहशत का माहौल बन गया है। जानकारी के अनुसार,...

Get In Touch
close slider

Get In Touch