पंजाब में चुनावी बिगुल बजा, 8 नगर निगम और 102 नगर परिषदों में होगा मतदान

by | May 11, 2026 | National

May 11, 2026 | National

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
पंजाब सरकार की ओर से आने वाले विज्ञापन
शीतल वर्मा

पंजाब में एक बार फिर चुनावी माहौल गर्म हो गया है। राज्य चुनाव आयोग ने नगर निगम और नगर परिषद चुनाव 2026 की तारीखों का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। पंजाब स्टेट इलेक्शन कमिश्नर डॉ. राज कमल चौधरी ने पंजाब भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चुनाव कार्यक्रम जारी किया।

घोषणा के अनुसार, राज्य के 8 नगर निगम, 76 नगर परिषद और 21 नगर पंचायतों के लिए मतदान 26 मई 2026 को कराया जाएगा, जबकि चुनाव परिणाम 29 मई 2026 को घोषित किए जाएंगे। चुनावी तारीखों के ऐलान के साथ ही पूरे राज्य में आचार संहिता भी तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है।

इन शहरों में होंगे नगर निगम चुनाव

राज्य चुनाव आयोग के मुताबिक मोहाली, मोगा, बटाला, बरनाला, कपूरथला, अबोहर, बठिंडा और पठानकोट नगर निगमों में चुनाव कराए जाएंगे। वहीं नगर परिषद और नगर पंचायतों के लिए भी व्यापक स्तर पर मतदान होगा।

नामांकन से लेकर मतदान तक पूरा शेड्यूल

चुनाव आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार:

  • 13 मई से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी
  • 16 मई नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि होगी
  • 18 मई को नामांकन पत्रों की जांच (स्क्रूटनी) होगी
  • 19 मई तक उम्मीदवार नाम वापस ले सकेंगे
  • 26 मई को सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा
  • 29 मई को मतगणना के बाद नतीजे घोषित किए जाएंगे

3977 पोलिंग बूथ बनाए जाएंगे

राज्य चुनाव आयोग ने बताया कि पूरे पंजाब में 2019 वार्डों के लिए कुल 3977 पोलिंग बूथ स्थापित किए जाएंगे। प्रत्येक मतदान केंद्र की वीडियोग्राफी कराई जाएगी ताकि चुनाव प्रक्रिया पारदर्शी और निष्पक्ष बनी रहे।

चुनाव ड्यूटी के लिए 35 हजार से अधिक पुलिस कर्मियों की तैनाती की जाएगी। वहीं, रिटर्निंग ऑफिसर के तौर पर ADC और PCS स्तर के अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

2027 विधानसभा चुनाव का ‘सेमीफाइनल’ माने जा रहे चुनाव

राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, पंजाब के ये स्थानीय निकाय चुनाव 2027 विधानसभा चुनाव से पहले बड़े राजनीतिक संकेत देने वाले साबित हो सकते हैं। सभी प्रमुख राजनीतिक दलों ने अपने ऑब्जर्वर नियुक्त कर दिए हैं और जमीनी स्तर पर चुनावी तैयारियां भी तेज कर दी हैं।

Hanesh Mehta

Chief Editor

पंजाब सरकार की ओर से आने वाले विज्ञापन
शीतल वर्मा
Most Popular
संगीता धीर को लगातार तीसरी बार मिली बड़ी जिम्मेदारी, महिला कांग्रेस जिला प्रधान बनीं

संगीता धीर को लगातार तीसरी बार मिली बड़ी जिम्मेदारी, महिला कांग्रेस जिला प्रधान बनीं

जिला कपूरथला महिला कांग्रेस के संगठन में एक बार फिर अनुभवी नेतृत्व पर भरोसा जताते हुए संगीता धीर को लगातार तीसरी बार जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनके नाम की औपचारिक घोषणा महिला कांग्रेस पंजाब की प्रदेश अध्यक्ष बलजीत कौर ने फगवाड़ा पहुंचकर की।...

अमरनाथ यात्रा से पहले बड़ी साजिश नाकाम, कुपवाड़ा में प्रेशर कुकर IED बरामद

अमरनाथ यात्रा से पहले बड़ी साजिश नाकाम, कुपवाड़ा में प्रेशर कुकर IED बरामद

आगामी श्री अमरनाथ यात्रा शुरू होने से ठीक पहले सुरक्षा बलों ने जम्मू-कश्मीर में एक बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम कर दिया। कुपवाड़ा जिले के क्रालगुंड थाना क्षेत्र में सेना और स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) की संयुक्त टीम ने एक संदिग्ध इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED)...

America Road Accident: अमेरिका में सड़क हादसे में पंजाबी युवक की दर्दनाक मौत

America Road Accident: अमेरिका में सड़क हादसे में पंजाबी युवक की दर्दनाक मौत

बेहतर भविष्य के सपने लेकर विदेश गए एक और पंजाबी युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। अमेरिका में हुए इस दर्दनाक हादसे के बाद पंजाब के उसके पैतृक गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतक की पहचान 27 वर्षीय सेखप्रीत सिंह उर्फ सेखी के रूप में हुई है, जो श्री माछीवाड़ा साहिब के...

हिंदू नेता ब्रिज मोहन सूरी को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, विदेशी नंबर से आए कई कॉल

हिंदू नेता ब्रिज मोहन सूरी को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, विदेशी नंबर से आए कई कॉल

पंजाब में हिंदू नेता एवं शिव सेना टकसाली के राष्ट्रीय प्रधान ब्रिज मोहन सूरी को एक बार फिर परिवार सहित बम से उड़ाने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि उन्हें शुक्रवार सुबह विदेशी नंबरों से कई धमकी भरे कॉल आए, जिसके बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां...

‘नॉयर रेस्टोरेंट’ में आधी रात गुंडागर्दी, स्टाफ से मारपीट; दो आरोपी गिरफ्तार

‘नॉयर रेस्टोरेंट’ में आधी रात गुंडागर्दी, स्टाफ से मारपीट; दो आरोपी गिरफ्तार

पंजाब के औद्योगिक शहर लुधियाना के पॉश साउथ सिटी इलाके में स्थित 'नॉयर रेस्टोरेंट' में देर रात हुई गुंडागर्दी ने इलाके में सनसनी फैला दी। कार में सवार पांच युवकों ने रेस्टोरेंट में घुसकर स्टाफ के साथ मारपीट की, गाली-गलौज की और बीच-बचाव करने पहुंचे मालिक को भी गंभीर...

Get In Touch
close slider

Get In Touch