Punjab Long Weekend 2026: नए साल में पंजाबवासियों को 11 लंबे वीकेंड का तोहफा

by | Jan 2, 2026 | Lifestyle

Jan 2, 2026 | Lifestyle

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

नए साल 2026 की शुरुआत के साथ ही पंजाब के लोगों के लिए राहत और खुशखबरी सामने आई है। वर्ष 2026 में पंजाब में कुल 11 लंबे वीकेंड बन रहे हैं, जिनका सीधा फायदा स्कूलों, कॉलेजों और सरकारी दफ्तरों को मिलेगा। इन लंबे वीकेंड्स के चलते कर्मचारियों, विद्यार्थियों और अभिभावकों को लगातार 3-3 दिन की छुट्टियां मिलेंगी, जबकि साल के अंत में 4 दिन का लंबा अवकाश भी बनेगा।

जानकारी के अनुसार, वर्ष 2026 में 6 प्रमुख सरकारी छुट्टियां शुक्रवार को और 5 छुट्टियां सोमवार को पड़ रही हैं। इससे शनिवार और रविवार को जोड़कर कई बार लंबा वीकेंड बन रहा है। जनवरी महीने की शुरुआत ही इस लिहाज से खास रहेगी। 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस सोमवार को होने के कारण 24 और 25 जनवरी के साथ लगातार तीन दिन का अवकाश रहेगा।

मार्च में 23 मार्च सोमवार को शहीद-ए-आजम भगत सिंह का शहीदी दिवस है, जिससे 21 और 22 मार्च की साप्ताहिक छुट्टियों के साथ तीन दिन का वीकेंड बनेगा। अप्रैल में 3 अप्रैल शुक्रवार को गुड फ्राइडे की छुट्टी है, इसके बाद शनिवार-रविवार मिलाकर लंबा वीकेंड मिलेगा।

जून में 29 जून सोमवार को कबीर जयंती है, जिससे 27 और 28 जून के साथ तीन दिन की छुट्टी रहेगी। जुलाई में 31 जुलाई शुक्रवार को शहीद ऊधम सिंह जयंती है, जिसके चलते 1 और 2 अगस्त को भी अवकाश रहेगा। सितंबर में 4 सितंबर शुक्रवार को जन्माष्टमी की छुट्टी पड़ रही है, जिससे 5 और 6 सितंबर को मिलाकर तीन दिन का अवकाश बनेगा।

अक्टूबर में 2 अक्टूबर शुक्रवार को गांधी जयंती और 26 अक्टूबर सोमवार को वाल्मीकि जयंती के कारण दो लंबे वीकेंड बनेंगे। नवंबर में 7 नवंबर शनिवार, 8 नवंबर रविवार को दिवाली और 9 नवंबर सोमवार को विश्वकर्मा डे होने से तीन दिन का वीकेंड रहेगा। इसके अलावा 16 नवंबर सोमवार को करतार सिंह सराभा का शहीदी दिवस भी लंबा अवकाश देगा।

साल के अंत में 25 दिसंबर शुक्रवार को क्रिसमस, 26 दिसंबर शनिवार, 27 दिसंबर रविवार और 28 दिसंबर सोमवार को शहीदी सभा की छुट्टी के साथ कुल 4 दिन का लगातार अवकाश मिलेगा।

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
50 रुपये की लॉटरी ने बदली किस्मत, रोपड़ में 21 लाख का इनाम

50 रुपये की लॉटरी ने बदली किस्मत, रोपड़ में 21 लाख का इनाम

रोपड़। रोपड़ से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां 50 रुपये में खरीदी गई लॉटरी टिकट ने एक व्यक्ति को 21 लाख रुपये का मालिक बना दिया। जानकारी के मुताबिक, राजश्री लॉटरी का टिकट नंबर 91-8177 ने 21 लाख रुपये का इनाम जीता है। लॉटरी विक्रेता ने पुष्टि की कि यह विजेता...

जालंधर स्कूल छात्रा मौत मामला: आरोपी टीचर पर केस दर्ज, दूसरी शिक्षिका फरार

जालंधर स्कूल छात्रा मौत मामला: आरोपी टीचर पर केस दर्ज, दूसरी शिक्षिका फरार

जालंधर। जालंधर के गांव नूरपुर स्थित सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 12वीं की छात्रा खुशप्रीत कौर (19) की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। थाना मकसूदां में टीचर तरनजोत कौर के खिलाफ बीएनएस की गंभीर धाराओं में नामजद एफआईआर दर्ज की गई है, जबकि...

तरनतारन बॉर्डर एरिया में पुलिस पर फायरिंग, एक जवान घायल

तरनतारन बॉर्डर एरिया में पुलिस पर फायरिंग, एक जवान घायल

तरनतारन। वल्टोहा थाना क्षेत्र में बीती रात पुलिस पार्टी पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। जानकारी के अनुसार, इंस्पेक्टर मंजीत सिंह की अगुवाई में टीम बॉर्डर एरिया से पेट्रोलिंग कर लौट रही थी। चीमा खुर्द के पास पुलिस ने एक संदिग्ध स्विफ्ट कार को रुकने का इशारा किया। कार में...

पंजाब कैबिनेट की अहम बैठक 5 मार्च को, बजट से पहले बड़े फैसलों के संकेत

पंजाब कैबिनेट की अहम बैठक 5 मार्च को, बजट से पहले बड़े फैसलों के संकेत

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 5 मार्च सुबह 11 बजे अपनी आधिकारिक रिहायश पर पंजाब कैबिनेट की बैठक बुलाई है। यह बैठक 8 मार्च को पेश होने वाले पंजाब बजट से ठीक पहले हो रही है, इसलिए इसे बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि इस बार पंजाब विधानसभा...

पठानकोट बॉर्डर पर संदिग्ध हलचल से हाई अलर्ट, ऐरमां गांव में सर्च ऑपरेशन तेज

पठानकोट बॉर्डर पर संदिग्ध हलचल से हाई अलर्ट, ऐरमां गांव में सर्च ऑपरेशन तेज

पठानकोट के सीमावर्ती क्षेत्र बमियाल से सटे ऐरमां गांव में तीन संदिग्ध व्यक्तियों की मौजूदगी की सूचना के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। देर रात गांव की एक महिला ने घर के आंगन में आहट सुनने के बाद सेना की वर्दी जैसे कपड़े पहने तीन लोगों को आपस में बातचीत करते...

Get In Touch
close slider

Get In Touch