जिम में युवाओं को आ रहे हार्ट अटैक मामलों पर सख्त हुई पंजाब सरकार, सप्लीमेंट की होगी जांच

by | Aug 16, 2025 | News

Aug 16, 2025 | News

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
पंजाब सरकार की ओर से आने वाले विज्ञापन
शीतल वर्मा

पंजाब में युवाओं में लगातार बढ़ रहे हार्ट अटैक मामलों को देखते हुए सरकार सख्त हो गई है। स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अब जिम में दिए जाने वाले सप्लीमेंट की पहचान और उनकी जांच की जाएगी। इसके साथ ही सीपीआर ट्रेनिंग अनिवार्य की जाएगी ताकि इमरजेंसी में तुरंत मदद मिल सके।


हाल के दिनों में पंजाब के विभिन्न जिलों में हार्ट अटैक से हुई मौतों ने सरकार और स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। सरकार ने अब यह सुनिश्चित करने का फैसला लिया है कि जिम और फिटनेस सेंटरों में इस्तेमाल होने वाले सप्लीमेंट में कोई मिलावट या खामी न हो।

स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह ने कहा कि फूड सप्लीमेंट और खाने-पीने की चीजों की जांच की जाएगी। साथ ही जिम में एयर क्वालिटी और ऑक्सीजन लेवल की भी मॉनिटरिंग होगी। उन्होंने बताया कि युवाओं को बचाने के लिए सीपीआर ट्रेनिंग दी जाएगी, जिससे आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई हो सके।

हाल ही में पंजाब में कई घटनाओं ने लोगों को झकझोर दिया है। फिरोजपुर में क्रिकेट खेलते समय 35 वर्षीय युवक की अचानक हार्ट अटैक से मौत हो गई। वहीं चंडीगढ़ सेक्टर-40 और बठिंडा नगर निगम कार्यालय में भी ऐसे मामले सामने आए। बठिंडा में तो समय पर सीपीआर दिए जाने से एक व्यक्ति की जान बच पाई।

स्वास्थ्य विभाग ने सतर्कता बरतते हुए स्कूल और कॉलेजों में एनर्जी ड्रिंक पर भी रोक लगाने का निर्णय लिया है।

राष्ट्रीय सर्वेक्षण के अनुसार पंजाब में हार्ट अटैक से होने वाली मौतों का आंकड़ा 35% से भी अधिक है। तनाव, नींद की कमी, असंतुलित खानपान, धूम्रपान, शराब, जंक फूड और मिलावटी सप्लीमेंट इन मामलों की बड़ी वजह बताई जाती हैं।

सरकार का कहना है कि युवाओं को बचाने के लिए जिम संस्कृति पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी और गलत सप्लीमेंट पर तुरंत रोक लगाई जाएगी।

Hanesh Mehta

Chief Editor

पंजाब सरकार की ओर से आने वाले विज्ञापन
शीतल वर्मा
Most Popular
शिकायतों के लिए कंट्रोल रूम और हेल्पलाइन 1950 सक्रिय, जानें पूरी प्रक्रिया

शिकायतों के लिए कंट्रोल रूम और हेल्पलाइन 1950 सक्रिय, जानें पूरी प्रक्रिया

मतदाता सूची को अधिक सटीक, पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision - SIR) अभियान के तहत जिला प्रशासन ने नागरिकों की सुविधा के लिए जिला एवं विधानसभा स्तर पर शिकायत निवारण सेल स्थापित किए हैं। साथ ही...

कुलचा खाने पहुंचे युवकों पर हमला, सरेआम फायरिंग के बाद एक का अपहरण

कुलचा खाने पहुंचे युवकों पर हमला, सरेआम फायरिंग के बाद एक का अपहरण

पंजाब के लुधियाना में सोमवार देर रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई, जहां चंडीगढ़ रोड स्थित सेक्टर-32 में पुरानी रंजिश के चलते हथियारबंद बदमाशों ने तीन युवकों पर हमला कर दिया। हमलावरों ने सरेआम दो हवाई फायर किए और एक युवक का कथित तौर पर अपहरण कर इनोवा कार में फरार हो गए।...

29-30 जून हीटवेव का कहर, 1 जुलाई से तेज बारिश और आंधी का येलो अलर्ट जारी

29-30 जून हीटवेव का कहर, 1 जुलाई से तेज बारिश और आंधी का येलो अलर्ट जारी

पंजाब समेत पूरे उत्तर भारत में मौसम तेजी से करवट लेने जा रहा है। फिलहाल लोगों को भीषण गर्मी और हीटवेव का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन राहत की खबर यह है कि 1 जुलाई से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदलने की संभावना है। भारत मौसम विभाग (IMD) ने पंजाब सहित कई राज्यों के लिए येलो...

आज का राशिफल 29 जून 2026, सोमवार: जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्य

आज का राशिफल 29 जून 2026, सोमवार: जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्य

आज सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित है। ज्योतिष आचार्य शीतल वर्मा के अनुसार ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति कई राशियों के लिए नए अवसर लेकर आई है, जबकि कुछ राशियों को निर्णय लेते समय विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का विस्तृत राशिफल। ♈ मेष...

पंजाब में सनातन धर्म के लिए सबसे ज्यादा काम भगवंत मान सरकार ने किया, लव-कुश मंदिर बनाने का ऐलान

पंजाब में सनातन धर्म के लिए सबसे ज्यादा काम भगवंत मान सरकार ने किया, लव-कुश मंदिर बनाने का ऐलान

आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने गुरदासपुर में आयोजित 'एक शाम भगवान शिव के नाम' भजन संध्या कार्यक्रम में हिस्सा लेते हुए पंजाब सरकार की ओर से सनातन धर्म से जुड़े कई बड़े फैसलों और योजनाओं की घोषणा की। उन्होंने कहा कि भगवंत मान सरकार ने सनातन...

Get In Touch
close slider

Get In Touch