पंजाब के सरकारी स्कूलों के Students की लगेगी मौज़, मान सरकार ने किया ऐलान

by | Jul 13, 2025 | States

Jul 13, 2025 | States

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

अब पंजाब भर के सरकारी स्कूलों में छात्रों की मौज लगने वाली है क्योंकि मान सरकार ने छात्रों को बड़ी सुविधा देते हुए राज्य भर के सरकारी स्कूलों में ए.सी. लगाने का फैसला किया है। इस तरह अब बच्चे पढ़ाई के साथ-साथ ठंडी हवा का आनंद भी ले सकेंगे। पंजाब के सरकारी स्कूलों के छात्रों के सपनों को साकार करने के उद्देश्य से कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने मलोट विधानसभा क्षेत्र से एक अनूठी पहल शुरू की है। इस अनूठी पहल के तहत कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने मलोट विधानसभा क्षेत्र के गांव रामनगर के सरकारी प्राइमरी और मिडिल स्कूलों में ए.सी. लगाने के अभियान की शुरुआत की।

इस पहल की जानकारी देते हुए मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि सरकारी स्कूलों में छात्रों को पढ़ाई के लिए अनुकूल माहौल प्रदान करने के लिए यह अभियान शुरू किया गया है और गांव रामनगर के सरकारी स्कूलों में लगभग 2.5 लाख रुपये की लागत से 6 ए.सी. लगाए गए हैं। साथ ही 50 लीटर क्षमता वाले दो वाटर कूलर भी लगाए गए हैं।

इसके साथ ही कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर गांव रामनगर में ही आयोजित होने वाले कबड्डी टूर्नामेंट के लिए 8,100 रुपये का चैक भी दिया। मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि यह पहल राज्य सरकार को छात्रों की आकांक्षाओं और लक्ष्यों को पूरा करने में आवश्यक सहायता प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

 

 

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
गुरदासपुर में 7 करोड़ की लूट का मामला: पुलिस ने 3 आरोपी किए गिरफ्तार

गुरदासपुर में 7 करोड़ की लूट का मामला: पुलिस ने 3 आरोपी किए गिरफ्तार

गुरदासपुर: शहर के नगर सुधार ट्रस्ट की स्कीम नंबर-5 में सराफ के घर हुई करीब 7 करोड़ रुपये की बड़ी लूट के मामले में पुलिस को अहम सफलता मिली है। जिला पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इस सनसनीखेज वारदात में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे...

चंडीगढ़ के सेक्टर-29 में तेंदुए की दहशत, CCTV में दिखा दरगाह के पास

चंडीगढ़ के सेक्टर-29 में तेंदुए की दहशत, CCTV में दिखा दरगाह के पास

चंडीगढ़: शहर के सेक्टर-29 इलाके में तेंदुआ दिखाई देने की खबर से लोगों में दहशत का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेस्ट विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गईं और रातभर इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया गया, लेकिन तेंदुए का कोई ठोस सुराग नहीं मिल पाया। मिली जानकारी के...

पिस्तौल के बल पर घर में घुसे लुटेरे, युवक का पीछा कर बाइक और लैपटॉप किट लूटी

पिस्तौल के बल पर घर में घुसे लुटेरे, युवक का पीछा कर बाइक और लैपटॉप किट लूटी

लुधियाना: महानगर में अपराधियों के बढ़ते हौसलों का एक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां बदमाशों ने पहले एक युवक को सड़क पर निशाना बनाया और जब वह जान बचाकर घर की ओर भागा तो आरोपी उसका पीछा करते हुए घर के अंदर तक घुस गए। इसके बाद पिस्तौल के बल पर लूटपाट कर फरार हो गए।...

फगवाड़ा में ‘आप’ नेता दलजीत राजू की कार के शीशे टूटे, पहले भी मिल चुकी हैं गैंगस्टरों की धमकियां

फगवाड़ा में ‘आप’ नेता दलजीत राजू की कार के शीशे टूटे, पहले भी मिल चुकी हैं गैंगस्टरों की धमकियां

फगवाड़ा: पंजाब के फगवाड़ा शहर से इस समय एक बड़ी खबर सामने आ रही है। आम आदमी पार्टी (AAP) के बीसी विंग के दोआबा इंचार्ज दलजीत राजू की कार के शीशे संदिग्ध परिस्थितियों में टूटने की घटना सामने आई है, जिससे इलाके में एक बार फिर दहशत का माहौल बन गया है। जानकारी के अनुसार,...

फर्जी महिला प्रोफाइल बनाकर करते थे ब्लैकमेल, पंजाब पुलिस ने साइबर ठगी गैंग का किया पर्दाफाश

फर्जी महिला प्रोफाइल बनाकर करते थे ब्लैकमेल, पंजाब पुलिस ने साइबर ठगी गैंग का किया पर्दाफाश

पंजाब पुलिस के स्टेट साइबर क्राइम डिवीजन ने सोशल मीडिया पर महिलाओं के नाम से फर्जी प्रोफाइल बनाकर लोगों को ब्लैकमेल करने वाले एक अंतर्राज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। डीजीपी पंजाब गौरव यादव ने बताया कि गिरफ्तार...

Get In Touch
close slider

Get In Touch