पंजाब की मान सरकार का पंजाबियों को मिला यह तोहफ़ा, मोहाली से हुई शुरूआत

by | May 26, 2025 | National

May 26, 2025 | National

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

पंजाब की मान सरकार ने पंजाब वासियों को एक और तोहफ़ा प्रदान किया है, जिसाके ईज़ी रजिस्ट्री का नाम दिया गया है, इस  से तहसील परिसरों में होने वाले भ्रष्टाचार पर नकेल कसी ज़ाएगी। इस मुहिम की शुरूआत आज़ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा मोहाली से की गई है जिस दौरान पार्टी के सुप्रीमो व दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केज़रीवाल भी उनके साथ मौजूद रहे।

 

इस अवसर पर मीडिया को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि आज का दिन बहुत ऐतिहासिक है और आज से रजिस्ट्रेशन आसान हो जाएंगे।

उन्होंने कहा कि रजिस्ट्री कराने वाले लोग पोर्टल पर जाकर अपने ड्राफ्ट डाउनलोड कर सकते हैं। इसमें कलेक्टर रेट या खसरा नंबर जो भी होगा, सब आएगा।  48 घंटे के भीतर सब-रजिस्टरार इस पर एतराज कर सकते हैं। यदि इस अवधि में कोई एतराज न प्राप्त हुआ तो रजिस्ट्री को वैध माना जाएगा। यदि कोई आपत्ति होगी तो वह तुरंत व्हाट्सएप पर संबंधित व्यक्ति तक पहुंच जाएगी। उन्हें अपनी आपत्तियां स्पष्ट करने का अवसर दिया जाएगा। इसके बाद किसी भी प्रकार की कोई समस्या नहीं है। लोग सेवा केंद्र पर जाकर भी रजिस्ट्री लिखवा सकते हैं। इसकी फीस 550 रुपए है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि शुरूआत में यह पता नहीं था कि रजिस्ट्री कहां लिखवाएंगे। यह सब अब खत्म हो जाएगा। उन्होंने कहा कि लोगों को व्हाट्सएप पर सभी संदेश मिलते रहेंगे। उन्होंने मोहाली में यह काम शुरू कर दिया है और अगले 2-3 महीने में यह काम पूरे पंजाब में शुरू हो जाएगा। लोग जिले की किसी भी तहसील या उप-तहसील में जाकर रजिस्ट्री करवा सकते हैं। यदि कोई गलत रजिस्ट्री हुई तो उसके लिए डिप्टी कमिश्नर जिम्मेदार होगा। इसलिए रिश्वत तो नहीं ली जाएगी, लेकिन जो फीस तय की गई है, वही ली जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने भ्रष्टाचार मुक्त पंजाब की गारंटी दी थी और आज उन्होंने उस दिशा में पहला सीढी चढ़ गए हैं। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की नीयत साफ है और पंजाबियों से किया गया हर वादा पूरा किया जाएगा।

 

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
CBSE Big Decision: मिडिल ईस्ट के 7 देशों में 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं रद्द

CBSE Big Decision: मिडिल ईस्ट के 7 देशों में 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं रद्द

Central Board of Secondary Education (CBSE) ने मिडिल ईस्ट क्षेत्र में पढ़ने वाले कक्षा 12वीं के छात्रों को लेकर बड़ा फैसला लिया है। बोर्ड ने बहरीन, ईरान, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और United Arab Emirates में आयोजित होने वाली 12वीं की सभी बोर्ड परीक्षाएं रद्द कर दी...

Ambala RDX Recovery Case: करीब 2 किलो RDX बरामद, पाकिस्तान कनेक्शन का खुलासा

Ambala RDX Recovery Case: करीब 2 किलो RDX बरामद, पाकिस्तान कनेक्शन का खुलासा

हरियाणा के Ambala में हाल ही में बरामद हुए करीब 2 किलो RDX और विस्फोटक सामग्री के मामले में पुलिस जांच के दौरान कई चौंकाने वाले खुलासे सामने आए हैं। स्पेशल टास्क फोर्स (STF) द्वारा गिरफ्तार किए गए तीन आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि यह RDX पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए...

कार में हेरोइन सप्लाई करने जा रहे तस्कर को पुलिस ने दबोचा, 100 ग्राम हेरोइन बरामद

कार में हेरोइन सप्लाई करने जा रहे तस्कर को पुलिस ने दबोचा, 100 ग्राम हेरोइन बरामद

पंजाब में नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को कार सहित गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की गाड़ी से करीब 100 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है। पुलिस ने उसके खिलाफ नशा तस्करी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार थाना Division No. 5 Police...

पंजाब-चंडीगढ़ में मौसम हुआ सुहावना, 9 जिलों में ओलावृष्टि और तेज हवाओं का ऑरेंज अलर्ट

पंजाब-चंडीगढ़ में मौसम हुआ सुहावना, 9 जिलों में ओलावृष्टि और तेज हवाओं का ऑरेंज अलर्ट

पंजाब और Chandigarh में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। बीती रात से कई जिलों में तेज हवाएं चल रही हैं, जिससे मौसम सुहावना हो गया है। देर रात के बाद Amritsar, Bathinda, Jalandhar, Patiala और Faridkot समेत कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार आज...

Bathinda Bhangra Controversy: पुलिस वर्दी पहनकर स्टेज पर डांस करने का वीडियो वायरल, उठे सवाल

Bathinda Bhangra Controversy: पुलिस वर्दी पहनकर स्टेज पर डांस करने का वीडियो वायरल, उठे सवाल

पंजाब के Bathinda से सामने आए एक भंगड़ा वीडियो ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक भंगड़ा ग्रुप स्टेज पर पुलिस की वर्दी पहनकर परफॉर्म करता दिखाई दे रहा है। इस मामले को लेकर अब बहस शुरू हो गई है कि क्या मनोरंजन के नाम पर सुरक्षा...

Get In Touch
close slider

Get In Touch