अब पंजाब की जनता को MC, सरपंच और नंबरदारों के पीछे नहीं काटने पड़ेंगे चक्कर

by | Apr 5, 2025 | National

Apr 5, 2025 | National

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

पंजाब की जनता को पहले ही दिन से सहूलतें देने वाली आम आदमी पार्टी की पंजाब सरकार ने अब जनता का आने वाली एक और परेशानी का खातमा करने के लिए कदम ऊठा लिया है जिसके लिए अधिकारियों को आदेश भी ज़ारी कर दिए गए है।

 

आम आदमी पार्टी के पंजाब प्रधान व अमन अरोड़ा ने विभाग के अधिकारियों को आदेश दिए हैं। उन्होंने सभी सरपंचों, नंबरदारों और नगर पार्षदों (एमसी) की ऑनलाइन लॉगइन ID का काम अप्रैल 2025 के अंत तक मुकम्मल करने के लिए कहा, ताकि राज्य के नागरिकों को पारदर्शी तरीके से सेवाएं प्रदान करने की प्रक्रिया को और सुचारू बनाया जा सके।

पंजाब राज्य ई-गवर्नेंस सोसायटी के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स की बैठक की अध्यक्षता करते हुए मंत्री अमन अरोड़ा ने बताया कि नागरिकों को ऑनलाइन सेवाएं प्रदान करने के लिए कुल 43,321 सरपंचों, नंबरदारों और नगर पार्षदों की ऑनलाइन ID बनाई गई है ताकि वे आवेदनों और प्रमाण पत्रों को ऑनलाइन सत्यापित कर सकें। इस व्यवस्था के लागू होने से लोगों को अपने काम के लिए बार-बार स्थानीय प्रतिनिधियों के पास जाने से छुटकारा मिलेगा।

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
कपूरथला में युवक ने की आत्महत्या, मरने से पहले वीडियो में लगाए गंभीर आरोप

कपूरथला में युवक ने की आत्महत्या, मरने से पहले वीडियो में लगाए गंभीर आरोप

कपूरथला: शहर के मोहल्ला लाहौरी गेट इलाके से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां सूरज नाहर नामक युवक ने कथित तौर पर अपनी गर्लफ्रेंड से परेशान होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले युवक ने करीब 21 सेकेंड की एक वीडियो भी बनाई, जिसमें उसने एक महिला पर गंभीर...

गुरदासपुर में 7 करोड़ की लूट का मामला: पुलिस ने 3 आरोपी किए गिरफ्तार

गुरदासपुर में 7 करोड़ की लूट का मामला: पुलिस ने 3 आरोपी किए गिरफ्तार

गुरदासपुर: शहर के नगर सुधार ट्रस्ट की स्कीम नंबर-5 में सराफ के घर हुई करीब 7 करोड़ रुपये की बड़ी लूट के मामले में पुलिस को अहम सफलता मिली है। जिला पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इस सनसनीखेज वारदात में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे...

चंडीगढ़ के सेक्टर-29 में तेंदुए की दहशत, CCTV में दिखा दरगाह के पास

चंडीगढ़ के सेक्टर-29 में तेंदुए की दहशत, CCTV में दिखा दरगाह के पास

चंडीगढ़: शहर के सेक्टर-29 इलाके में तेंदुआ दिखाई देने की खबर से लोगों में दहशत का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेस्ट विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गईं और रातभर इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया गया, लेकिन तेंदुए का कोई ठोस सुराग नहीं मिल पाया। मिली जानकारी के...

पिस्तौल के बल पर घर में घुसे लुटेरे, युवक का पीछा कर बाइक और लैपटॉप किट लूटी

पिस्तौल के बल पर घर में घुसे लुटेरे, युवक का पीछा कर बाइक और लैपटॉप किट लूटी

लुधियाना: महानगर में अपराधियों के बढ़ते हौसलों का एक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां बदमाशों ने पहले एक युवक को सड़क पर निशाना बनाया और जब वह जान बचाकर घर की ओर भागा तो आरोपी उसका पीछा करते हुए घर के अंदर तक घुस गए। इसके बाद पिस्तौल के बल पर लूटपाट कर फरार हो गए।...

फगवाड़ा में ‘आप’ नेता दलजीत राजू की कार के शीशे टूटे, पहले भी मिल चुकी हैं गैंगस्टरों की धमकियां

फगवाड़ा में ‘आप’ नेता दलजीत राजू की कार के शीशे टूटे, पहले भी मिल चुकी हैं गैंगस्टरों की धमकियां

फगवाड़ा: पंजाब के फगवाड़ा शहर से इस समय एक बड़ी खबर सामने आ रही है। आम आदमी पार्टी (AAP) के बीसी विंग के दोआबा इंचार्ज दलजीत राजू की कार के शीशे संदिग्ध परिस्थितियों में टूटने की घटना सामने आई है, जिससे इलाके में एक बार फिर दहशत का माहौल बन गया है। जानकारी के अनुसार,...

Get In Touch
close slider

Get In Touch