खेती संबंधी किसानों को जागरूक करने के लिए ‘किसान मिलनी’ करवाने की दी मंज़ूरी

by | Apr 9, 2025 | States

Apr 9, 2025 | States

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

एक मिसाल पहल के तौर पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि धान की खेती को लेकर किसानों को जागरूक करने के लिए 12 अप्रैल को पंजाब कृषि विश्वविद्यालय, लुधियाना में एक विशेष किसान मिलनी आयोजित की जाए।

मुख्यमंत्री ने यहां अपने सरकारी आवास पर बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि यह विशेष किसान मिलनी धान की बुआई शुरू होने से पहले किसानों को जागरूक करने पर केंद्रित होगी। उन्होंने कहा कि इस मिलनी के दौरान किसानों को कम पानी की खपत वाली तकनीकों के जरिए धान की बुआई करने के बारे में जानकारी दी जाएगी।

भगवंत सिंह मान ने कहा कि इस दौरान कृषि विश्वविद्यालय द्वारा प्रमाणित अधिक उपज देने वाली किस्मों के प्रयोग के लिए किसानों को प्रेरित करने पर जोर दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों को यह भी बताया जाएगा कि अक्टूबर में धान बेचते समय अधिक नमी के कारण होने वाली परेशानियों को देखते हुए राज्य सरकार ने धान की बुआई जल्दी करवाने का निर्णय लिया है, जो कि पहली जून से शुरू होगी।

उन्होंने कहा कि राज्य को जोनों में बांटकर धान की बुआई सुनिश्चित की जाएगी, जिसके लिए पंजाब सरकार आवश्यक प्रबंध और योजनाबंदी कर रही है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि धान की बुआई को प्रभावी ढंग से अंजाम देने के लिए राज्य को जोनों में विभाजित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जोनों के अनुसार धान की बुआई के लिए जल्दी तारीखों का ऐलान किया जाएगा ताकि किसान इसका लाभ उठा सकें। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इस मिलनी के दौरान किसानों को लाभ पहुँचाने के लिए राज्य सरकार प्रमुख कृषि विशेषज्ञों को भी शामिल करेगी।

इस अवसर पर उन्होंने दोहराया कि नकली बीजों की बिक्री को रोकना राज्य सरकार की ज़िम्मेदारी है और इस घिनौने अपराध में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
कपूरथला में युवक ने की आत्महत्या, मरने से पहले वीडियो में लगाए गंभीर आरोप

कपूरथला में युवक ने की आत्महत्या, मरने से पहले वीडियो में लगाए गंभीर आरोप

कपूरथला: शहर के मोहल्ला लाहौरी गेट इलाके से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां सूरज नाहर नामक युवक ने कथित तौर पर अपनी गर्लफ्रेंड से परेशान होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले युवक ने करीब 21 सेकेंड की एक वीडियो भी बनाई, जिसमें उसने एक महिला पर गंभीर...

गुरदासपुर में 7 करोड़ की लूट का मामला: पुलिस ने 3 आरोपी किए गिरफ्तार

गुरदासपुर में 7 करोड़ की लूट का मामला: पुलिस ने 3 आरोपी किए गिरफ्तार

गुरदासपुर: शहर के नगर सुधार ट्रस्ट की स्कीम नंबर-5 में सराफ के घर हुई करीब 7 करोड़ रुपये की बड़ी लूट के मामले में पुलिस को अहम सफलता मिली है। जिला पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इस सनसनीखेज वारदात में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे...

चंडीगढ़ के सेक्टर-29 में तेंदुए की दहशत, CCTV में दिखा दरगाह के पास

चंडीगढ़ के सेक्टर-29 में तेंदुए की दहशत, CCTV में दिखा दरगाह के पास

चंडीगढ़: शहर के सेक्टर-29 इलाके में तेंदुआ दिखाई देने की खबर से लोगों में दहशत का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेस्ट विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गईं और रातभर इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया गया, लेकिन तेंदुए का कोई ठोस सुराग नहीं मिल पाया। मिली जानकारी के...

पिस्तौल के बल पर घर में घुसे लुटेरे, युवक का पीछा कर बाइक और लैपटॉप किट लूटी

पिस्तौल के बल पर घर में घुसे लुटेरे, युवक का पीछा कर बाइक और लैपटॉप किट लूटी

लुधियाना: महानगर में अपराधियों के बढ़ते हौसलों का एक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां बदमाशों ने पहले एक युवक को सड़क पर निशाना बनाया और जब वह जान बचाकर घर की ओर भागा तो आरोपी उसका पीछा करते हुए घर के अंदर तक घुस गए। इसके बाद पिस्तौल के बल पर लूटपाट कर फरार हो गए।...

फगवाड़ा में ‘आप’ नेता दलजीत राजू की कार के शीशे टूटे, पहले भी मिल चुकी हैं गैंगस्टरों की धमकियां

फगवाड़ा में ‘आप’ नेता दलजीत राजू की कार के शीशे टूटे, पहले भी मिल चुकी हैं गैंगस्टरों की धमकियां

फगवाड़ा: पंजाब के फगवाड़ा शहर से इस समय एक बड़ी खबर सामने आ रही है। आम आदमी पार्टी (AAP) के बीसी विंग के दोआबा इंचार्ज दलजीत राजू की कार के शीशे संदिग्ध परिस्थितियों में टूटने की घटना सामने आई है, जिससे इलाके में एक बार फिर दहशत का माहौल बन गया है। जानकारी के अनुसार,...

Get In Touch
close slider

Get In Touch