पंजाब को लारे नहीं, अपना हक चाहिए; रुके फंड जारी करें पीएम मोदी: नील गर्ग

by | Jan 31, 2026 | National

Jan 31, 2026 | National

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के सीनियर नेता नील गर्ग ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित पंजाब दौरे से पहले केंद्र सरकार और भाजपा पर तीखा हमला बोला है। गर्ग ने कहा कि पंजाबियों को ‘लारे’ नहीं, बल्कि उनका बनता हक चाहिए। प्रधानमंत्री को पंजाब आकर घोषणाओं के बजाय वर्षों से रोके गए फंड जारी करके जाना चाहिए।

नील गर्ग ने पंजाब भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ के बयानों पर सवाल उठाते हुए कहा कि वह अक्सर दावा करते हैं कि प्रधानमंत्री के दिल में पंजाबियों के लिए खास जगह है, लेकिन जमीनी हकीकत इसके उलट है। अगर सचमुच ऐसा है तो केंद्र सरकार पंजाब के हक का करीब 8000 करोड़ रुपये का रूरल डेवलपमेंट फंड और अन्य केंद्रीय मदों के पैसे अब तक क्यों रोके हुए है।

आप नेता ने कहा कि 5–6 साल पहले भी प्रधानमंत्री ने पंजाब को आर्थिक पैकेज देने की बातें की थीं, लेकिन वह पैकेज आज तक कागजों से बाहर नहीं आया। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोग अब खोखले वादों और लिफाफेबाजी से ऊब चुके हैं। प्रधानमंत्री का यह दौरा अपनी गलतियों को सुधारने का मौका है। नए पैकेजों की घोषणा से पहले, पहले वह राशि लौटाई जाए जो पंजाब का वैध हक है।

केंद्र की नीतियों पर सवाल उठाते हुए नील गर्ग ने कहा कि पड़ोसी राज्यों को औद्योगिक विकास के लिए विशेष पैकेज दिए गए, जबकि पंजाब के साथ हमेशा सौतेला व्यवहार हुआ। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में आप सरकार लगातार प्रयास कर रही है और राज्य में निवेश व उद्योग ला रही है, लेकिन केंद्र का अड़ियल रवैया विकास में बाधा बन रहा है।

नील गर्ग ने सुनील जाखड़ से भी सवाल किया कि वह पंजाब के अधिकारों की लड़ाई लड़ने की बजाय केंद्र की नीतियों का बचाव क्यों कर रहे हैं। उन्होंने दो टूक कहा कि पंजाब को किसी तरह की भीख नहीं चाहिए, बल्कि उसका अपना हक चाहिए, जिसे केंद्र सरकार को बिना देरी के जारी करना होगा।

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
फगवाड़ा में पत्रकार पर जानलेवा हमला, अमर पासी गंभीर घायल—सुरक्षा पर उठे सवाल

फगवाड़ा में पत्रकार पर जानलेवा हमला, अमर पासी गंभीर घायल—सुरक्षा पर उठे सवाल

पंजाब के फगवाड़ा शहर में पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। भगतपुरा इलाके में देर रात एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां ‘दैनिक सवेरा’ से जुड़े पत्रकार अमर पासी पर अज्ञात हमलावरों ने जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए और...

नशा तस्करों पर ‘आप’ का बड़ा ऐलान: डरने वालों के लिए पार्टी में जगह नहीं, सिसोदिया का सख्त संदेश

नशा तस्करों पर ‘आप’ का बड़ा ऐलान: डरने वालों के लिए पार्टी में जगह नहीं, सिसोदिया का सख्त संदेश

पंजाब में नशा तस्करी के खिलाफ जारी अभियान के बीच आम आदमी पार्टी (आप) ने अपने नेताओं और विधायकों को स्पष्ट और कड़ा संदेश दिया है। ‘आप’ के वरिष्ठ नेता और पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया ने दो टूक कहा कि जो भी नेता नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करने में हिचकिचाता है, उसे...

पटियाला में विजिलेंस का बड़ा एक्शन: 20 हजार रिश्वत लेते ASI हरपाल सिंह रंगे हाथ गिरफ्तार

पटियाला में विजिलेंस का बड़ा एक्शन: 20 हजार रिश्वत लेते ASI हरपाल सिंह रंगे हाथ गिरफ्तार

पंजाब में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत विजिलेंस ब्यूरो (VB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पटियाला के काउंटर इंटेलिजेंस कार्यालय में तैनात असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर हरपाल सिंह को 20,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। विजिलेंस के आधिकारिक...

पंजाब में जीरो टॉलरेंस नीति पर ‘आप’ सख्त, लालजीत भुल्लर की गिरफ्तारी से दिया बड़ा संदेश: अमन अरोड़ा

पंजाब में जीरो टॉलरेंस नीति पर ‘आप’ सख्त, लालजीत भुल्लर की गिरफ्तारी से दिया बड़ा संदेश: अमन अरोड़ा

पंजाब की राजनीति में जवाबदेही और पारदर्शिता को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) ने एक बार फिर अपनी सख्त नीति को उजागर किया है। ‘आप’ पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार किसी भी प्रकार की अनियमितता या आरोपों को हल्के में नहीं लेती और तुरंत कार्रवाई...

गुरदासपुर में  फायरिंग: सरपंच के भाई को लगी दो गोलियां, गैंगस्टर ने ली जिम्मेदारी

गुरदासपुर में फायरिंग: सरपंच के भाई को लगी दो गोलियां, गैंगस्टर ने ली जिम्मेदारी

पंजाब के गुरदासपुर जिले में कानून-व्यवस्था को चुनौती देती एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। डेरा बाबा नानक क्षेत्र के गांव शाहपुर जाजन में दिनदहाड़े सरपंच के भाई पर अंधाधुंध फायरिंग की गई, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, सरपंच नवदीप सिंह के भाई...

Get In Touch
close slider

Get In Touch