पंजाब बाढ़ में अनोखा नज़ारा: गुरदासपुर में ब्यास दरिया से बहकर आया दुर्लभ पैंगोलिन

by | Sep 6, 2025 | News

Sep 6, 2025 | News

ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

गुरदासपुर। पंजाब में भारी बारिश और बाढ़ की तबाही जारी है। नदियों के उफान और बाढ़ से जहां लोगों की जिंदगी प्रभावित हुई है, वहीं इस बीच एक हैरान करने वाला नजारा देखने को मिला। गुरदासपुर जिले के भैणी खादर गांव में ब्यास दरिया के बीच बहकर आया एक दुर्लभ पैंगोलिन ग्रामीणों को दिखाई दिया।

ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुए उसे काबू कर पिंजरे में डाल दिया और तुरंत सूचना वाइल्डलाइफ विभाग को दी। जानकारी के अनुसार, वाइल्डलाइफ पठानकोट के इंचार्ज परमजीत सिंह मौके पर पहुंचे और पैंगोलिन को सुरक्षित नदी किनारे जंगल में छोड़ दिया।

इस दुर्लभ जीव को देखने के लिए इलाके के लोग बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि पैंगोलिन एक बेहद दुर्लभ प्रजाति का जीव है, जो मुख्य रूप से रात में सक्रिय रहता है और खतरे के समय गोल होकर बैठ जाता है। पंजाब में इसका दिखना बेहद कम होता है।

स्थानीय लोगों का मानना है कि बाढ़ और भारी बारिश के कारण कई जंगली जीव अपने ठिकानों से निकलकर गांवों और आबादी वाले इलाकों में पहुंच रहे हैं।

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
बाढ़ प्रभावित दौरे के दौरान अचानक बीमार हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, अस्पताल में रहकर की कैबिनेट की बैठक

बाढ़ प्रभावित दौरे के दौरान अचानक बीमार हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, अस्पताल में रहकर की कैबिनेट की बैठक

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान बीते दिनों बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर रहे थे, तभी उनकी तबीयत अचानक से बिगड़ गई। तत्काल उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उनका ईलाज चल रहा है। इस घटना के बाद पंजाब में राजनीतिक हलचल तेज हो गई और सोशल मीडिया पर अफवाहों...

बाढ़ पीड़ितों के लिए डेरा ब्यास प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों ने सेवा का आह्वान किया

बाढ़ पीड़ितों के लिए डेरा ब्यास प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों ने सेवा का आह्वान किया

राधा स्वामी सत्संग डेरा ब्यास के प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों ने कल सत्संग के दौरान उपस्थित लाखों संगत से बाढ़ पीड़ितों और बाढ़ से हुए नुकसान से प्रभावित बेघर लोगों की मदद करने की जोरदार अपील की। बाबा जी ने प्रवचन के दौरान कहा कि हर नागरिक को बाढ़ पीड़ितों की...

पंजाब सरकार का बड़ा फैसला: 9 सितंबर से सभी स्कूल खुलेंगे, बाढ़ प्रभावित स्कूल अगले आदेश तक बंद

पंजाब सरकार का बड़ा फैसला: 9 सितंबर से सभी स्कूल खुलेंगे, बाढ़ प्रभावित स्कूल अगले आदेश तक बंद

पंजाब सरकार ने 9 सितंबर से सभी स्कूल खोलने का निर्णय लिया है, लेकिन बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के स्कूलों में छुट्टियां अगले आदेश तक जारी रहेंगी। इस संबंध में फिरोजपुर की डिप्टी कमिश्नर दीपशिखा शर्मा ने जानकारी दी कि जिले के 36 बाढ़ प्रभावित स्कूल फिलहाल बंद रहेंगे।...

MLA रमन अरोड़ा का पुलिस रिमांड फिर से बढ़ा, जांच में सामने आ सकते हैं कई अहम तथ्य

MLA रमन अरोड़ा का पुलिस रिमांड फिर से बढ़ा, जांच में सामने आ सकते हैं कई अहम तथ्य

पंजाब से बड़ी खबर सामने आ रही है जहाँ MLA रमन अरोड़ा का पुलिस रिमांड आज फिर से बढ़ा दिया गया है। तीन दिन के पुलिस रिमांड ख़त्म होने के बाद उन्हें दोबारा अदालत में पेश किया गया, जहाँ पुलिस ने यह दलील पेश की कि उनसे और अधिक पूछताछ आवश्यक है। पुलिस ने अदालत को बताया कि...

पंजाब सरकार का बड़ा फैसला: कल से खुलेंगे सभी स्कूल-कॉलेज, 8 सितंबर को छात्रों की छुट्टी

पंजाब सरकार का बड़ा फैसला: कल से खुलेंगे सभी स्कूल-कॉलेज, 8 सितंबर को छात्रों की छुट्टी

पंजाब में हालिया बाढ़ की स्थिति के बाद बंद पड़े शैक्षणिक संस्थानों को खोलने संबंधी अहम निर्णय सरकार ने जारी कर दिए हैं। अब कल से प्रदेश के सभी सरकारी, निजी और सहायता प्राप्त स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय सामान्य रूप से खुलेंगे। पंजाब सरकार ने बाढ़ प्रभावित हालात का...

Get In Touch
close slider

Get In Touch