शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला: तबादले के बाद जॉइनिंग पर साथियों को ले जाना हुआ बैन

by | Aug 27, 2025 | News

Aug 27, 2025 | News

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

पंजाब शिक्षा विभाग ने स्कूलों में पढ़ाई का माहौल बनाए रखने के लिए एक सख्त कदम उठाया है। विभाग ने 25 अगस्त 2025 को एक पत्र जारी कर स्पष्ट किया कि अब कोई भी अधिकारी या कर्मचारी तबादले के बाद नए तैनाती स्थल पर अपने साथ 10–15 साथियों या प्राइवेट व्यक्तियों को लेकर नहीं जाएगा।

विभाग ने पाया कि इस तरह की प्रथा से स्कूलों का शैक्षणिक माहौल बिगड़ता है और बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होती है। कई बार शिक्षकों की जॉइनिंग के दौरान भीड़ जमा हो जाती थी, जिससे स्कूल का अनुशासन भी बाधित होता था।

शिक्षा विभाग ने इस पर गंभीर संज्ञान लेते हुए इसे तुरंत प्रभाव से बंद करने के आदेश जारी किए हैं। साथ ही निर्देश दिया गया है कि यदि कोई अधिकारी या कर्मचारी इस नियम का उल्लंघन करता है तो उसके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

गौरतलब है कि हर साल विभाग की ओर से तबादले की प्रक्रिया होती है और कई कर्मचारी अपनी नई जॉइनिंग पर साथियों को भी साथ ले जाते थे। अब इस प्रथा पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है।

इस फैसले को लेकर कर्मचारियों में जहां निराशा देखने को मिल रही है, वहीं बच्चों के अभिभावक खुश हैं। उनका कहना है कि इससे स्कूलों का शैक्षणिक माहौल सुधरेगा और पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित हो सकेगा।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
कराची में गैंगवार की आहट! कुख्यात गैंगस्टर के भाई पर दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग

कराची में गैंगवार की आहट! कुख्यात गैंगस्टर के भाई पर दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग

पाकिस्तान के कराची शहर का लियारी इलाका एक बार फिर हिंसा की खबरों से दहल उठा। शुक्रवार को अज्ञात बंदूकधारियों ने कुख्यात गैंगस्टर उजैर बलोच के भाई जुबैर बलोच पर दिनदहाड़े ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। इस हमले में जुबैर गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि दो राहगीर भी गोली लगने...

स्पा सेंटर पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कथित देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़

स्पा सेंटर पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कथित देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़

जालंधर पुलिस कमिश्नरेट ने स्पा सेंटर की आड़ में कथित तौर पर संचालित किए जा रहे देह व्यापार के एक नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए तीन महिलाओं और एक पुरुष को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की है और मामले की जांच आगे बढ़ा दी गई है। गुप्त सूचना...

15 अगस्त के बाद बिना e-KYC नहीं मिलेगा रसोई गैस सिलेंडर, सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश

15 अगस्त के बाद बिना e-KYC नहीं मिलेगा रसोई गैस सिलेंडर, सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश

एलपीजी (LPG) गैस उपभोक्ताओं के लिए एक अहम अपडेट सामने आया है। केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के निर्देशों के अनुसार 15 अगस्त के बाद उन उपभोक्ताओं को रसोई गैस सिलेंडर की सप्लाई नहीं दी जाएगी, जिन्होंने अभी तक अपनी e-KYC प्रक्रिया पूरी नहीं करवाई है।...

कश्मीर में फिर टारगेट किलिंग: नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों को मारी गोली

कश्मीर में फिर टारगेट किलिंग: नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों को मारी गोली

दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में शुक्रवार को आतंकवादियों ने एक बार फिर टारगेट किलिंग की वारदात को अंजाम देकर इलाके में दहशत फैला दी। आतंकियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे प्रवासी मजदूरों के बीच पहुंचकर पहले उनकी पहचान पूछी और फिर दो हिंदू मजदूरों को अलग कर गोली मार दी।...

कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का धमाका! 15 मिनट में जीते 2 गोल्ड, जूडो में पहली बार रचा इतिहास

कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का धमाका! 15 मिनट में जीते 2 गोल्ड, जूडो में पहली बार रचा इतिहास

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए महज 15 मिनट के भीतर दो स्वर्ण पदक जीतकर नया इतिहास रच दिया। भारतीय जूडो खिलाड़ियों अस्मिता डे और हर्ष सिंह ने अपने-अपने वर्ग के फाइनल मुकाबले जीतकर देश को लगातार दो गोल्ड दिलाए। खास बात यह रही कि कॉमनवेल्थ...

Get In Touch
close slider

Get In Touch