भ्रष्टाचार जाल में फंसे पंजाब के अफसर! ईडी ने आईएएस-आईपीएस का रिकॉर्ड किया जब्त

by | Nov 12, 2025 | Crime

Nov 12, 2025 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

पंजाब के निलंबित डी.आई.जी. हरचरण सिंह भुल्लर से जुड़े बहुचर्चित रिश्वत और भ्रष्टाचार कांड में मंगलवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बड़ा कदम उठाया है। ईडी की टीम ने पंजाब के आईएएस और आईपीएस अधिकारियों से संबंधित रिकॉर्ड अपने कब्जे में ले लिया है। बताया जा रहा है कि जांच के दौरान अब तक राज्य के करीब 50 से अधिक वरिष्ठ अधिकारियों के नाम इस घोटाले में सामने आए हैं।

सूत्रों के अनुसार, ईडी की टीम मंगलवार को सीबीआई कार्यालय पहुंची और उन सभी अधिकारियों के रिकॉर्ड मांगे, जिन पर बेनामी संपत्तियां और अवैध निवेश का आरोप है। चौंकाने वाली बात यह है कि इनमें से कई अधिकारी अभी भी अहम पदों पर तैनात हैं।

जांच एजेंसियों का कहना है कि निलंबित डी.आई.जी. भुल्लर का करीबी सहयोगी कृष्णू शारदा आईएएस और आईपीएस अफसरों के बीच रिश्वत के लेन-देन में अहम भूमिका निभाता था। सीबीआई को कृष्णू के मोबाइल फोन और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से कई भ्रष्टाचार के सबूत मिले हैं।

वहीं, सीबीआई की विशेष अदालत ने पहले ही डी.आई.जी. भुल्लर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पूछताछ में भुल्लर ने कबूल किया कि कई वरिष्ठ अधिकारी पटियाला के प्रॉपर्टी डीलर भूपिंदर सिंह के माध्यम से भारी-भरकम रकम रियल एस्टेट में निवेश कर रहे थे।

यह पूरा मामला अब ईडी और सीबीआई की संयुक्त जांच के अधीन है, और आने वाले दिनों में पंजाब की नौकरशाही में बड़े खुलासे की उम्मीद की जा रही है।

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
इजरायल-ईरान तनाव का असर: मां के निधन के बाद भी घर नहीं पहुंच पा रहा गुरदासपुर का युवक

इजरायल-ईरान तनाव का असर: मां के निधन के बाद भी घर नहीं पहुंच पा रहा गुरदासपुर का युवक

मध्य-पूर्व में इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव का असर अब पंजाब में भी देखने को मिल रहा है। हालात ऐसे बन गए हैं कि विदेश में काम कर रहा एक पंजाबी युवक अपनी मां के निधन के बाद भी अंतिम संस्कार के लिए भारत नहीं लौट पा रहा। यह मामला गुरदासपुर जिले के गांव अठवाल...

तरनतारन में नकली CIA स्टाफ बनकर युवक का अपहरण, पुलिस ने किया सुरक्षित बरामद

तरनतारन में नकली CIA स्टाफ बनकर युवक का अपहरण, पुलिस ने किया सुरक्षित बरामद

पंजाब के तरनतारन में नकली पुलिस बनकर एक युवक के अपहरण का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार एक महिला और तीन युवक थार गाड़ी में पहुंचे और खुद को CIA स्टाफ बताकर एक व्यक्ति को उसके घर से जबरदस्ती साथ ले गए। घटना की सूचना मिलते ही तरनतारन पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस ने...

पश्चिम एशिया तनाव के बीच ट्रंप का बड़ा ऐलान, होरमुज जलडमरूमध्य में तेल टैंकरों की सुरक्षा बढ़ाएगा अमेरिका

पश्चिम एशिया तनाव के बीच ट्रंप का बड़ा ऐलान, होरमुज जलडमरूमध्य में तेल टैंकरों की सुरक्षा बढ़ाएगा अमेरिका

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और तेल आपूर्ति पर मंडराते खतरे के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि खाड़ी क्षेत्र में समुद्री व्यापार और तेल टैंकरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अमेरिका तुरंत सख्त कदम उठाएगा। ट्रंप ने सोशल...

अजनाला में तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से व्यक्ति की मौत

अजनाला में तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से व्यक्ति की मौत

अमृतसर के अजनाला क्षेत्र में चोगावां रोड पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक गांव मियादियां का रहने वाला था और तरनतारन जिले के हरिके पत्तन कस्बे से पत्थर का काम...

लुधियाना में 6वीं कक्षा की छात्रा ने घर में फंदा लगाकर दी जान

लुधियाना में 6वीं कक्षा की छात्रा ने घर में फंदा लगाकर दी जान

पंजाब के लुधियाना जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां ढंडारी खुर्द इलाके में 6वीं कक्षा में पढ़ने वाली 13 वर्षीय छात्रा ने घर में फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। घटना के बाद परिवार और इलाके में शोक का माहौल है। मृतका की पहचान अंजलि के रूप में हुई है। परिजनों के...

Get In Touch
close slider

Get In Touch