पंजाब की राजनीति से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंत्री लालजीत भुल्लर से इस्तीफा ले लिया है। यह कार्रवाई जिला मैनेजर (DM) की संदिग्ध मौत के मामले में की गई है। मुख्यमंत्री ने इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच के आदेश देते हुए मुख्य सचिव को जिम्मेदारी सौंपी है।
जानकारी के मुताबिक, एक वायरल वीडियो में मंत्री लालजीत भुल्लर पर कथित तौर पर मारपीट के गंभीर आरोप लगाए गए थे, जिसके बाद सरकार ने तुरंत सख्त रुख अपनाया। मामले की गंभीरता को देखते हुए हाई लेवल कमेटी का गठन किया गया है, जो पूरे घटनाक्रम की जांच करेगी।
इस्तीफा देने के बाद मंत्री लालजीत भुल्लर का बयान भी सामने आया है। उन्होंने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को निराधार बताते हुए खुद को निर्दोष बताया। उन्होंने कहा कि जांच में किसी तरह की बाधा न आए, इसलिए उन्होंने स्वेच्छा से इस्तीफा दिया है। साथ ही उन्होंने निष्पक्ष जांच की मांग भी की।
अब सबकी नजर इस जांच पर टिकी है कि आखिर सच्चाई क्या सामने आती है।
punjab-cm-bhagwant-mann-laljit-bhullar-resignation-dm-death-case









