चौधर चमकाने के लिए पंजाब वासियों को गुमराह न करो-मुख्यमंत्री ने अकाली दल और किसान यूनियनों को चेतावनी दी

by | May 29, 2025 | National

May 29, 2025 | National

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
पंजाब सरकार की ओर से आने वाले विज्ञापन
शीतल वर्मा

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज अकाली नेताओं और किसान यूनियनों द्वारा अपने संकीर्ण हितों को साधने के लिए अफवाहें फैलाकर पंजाब वासियों को गुमराह करने की कड़ी आलोचना की।

 

किसान यूनियनों पर तीखा हमला करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों और यूनियनों का अस्तित्व अलग-अलग है क्योंकि यूनियनों के नेताओं ने किसानों के हित बचाने के नाम पर अपनी दुकानें खोल रखी हैं। उन्होंने कहा कि किसान यूनियन के नेता अवैध रूप से धन इकट्ठा करके बड़ी संपत्ति के मालिक बन गए हैं और यहां तक कि इनकी राज्य के कई होटलों और अस्पतालों में भी हिस्सेदारी है। भगवंत सिंह मान ने किसान यूनियनों को कृषि संकट से जुड़े मुद्दों पर उनसे लाइव बहस करने की चुनौती दी।

 

मुख्यमंत्री ने बीबीएमबी और हरियाणा के साथ पानी के मुद्दे पर किसान यूनियनों की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए कहा कि इनके किसी भी नेता ने एक बयान तक भी जारी नहीं किया। उन्होंने कहा कि किसान यूनियनें बेतुके मुद्दों पर सड़कों और रेलों को रोककर सिर्फ अपनी दुकानें चला रही हैं जबकि पंजाब के गंभीर मुद्दों के प्रति चुप्पी साध लेती हैं। भगवंत सिंह मान ने चुटकी लेते हुए कहा कि इन नेताओं को किसानों से कोई सरोकार नहीं बल्कि वे सिर्फ अपने हित पूरे कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसान यूनियनें संघर्ष करने की आड़ में किसानों से फीस वसूलती हैं।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि बादल-मजीठिया परिवार में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा क्योंकि सुखबीर सिंह बादल और बिक्रम सिंह मजीठिया की आपस में बोलचाल भी बंद है। उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि दोनों द्वारा अपनी हुकूमत के दौरान लूटे गए पैसे से बनाई गई संपत्ति के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है और अब परिवारों में अनबन पैदा हो गई है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि उनके द्वारा आज इसका खुलासा करने के बाद भले ही दोनों परिवार एक साथ हो जाएं लेकिन सच यह है कि इन नेताओं ने अपने फायदे के लिए पंजाब के हितों को ठेस पहुंचाई है।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि अकाली नेता अपने राजनीतिक स्वार्थ की खातिर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी और श्री अकाल तख्त साहिब का इस्तेमाल कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अकाली दल संकीर्ण हितों के लिए धर्म का दुरुपयोग करते हैं। एक मिसाल देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री अकाल तख्त साहिब के हुक्मों को अपने राजनीतिक हितों के अनुसार और लोगों को मूर्ख बनाने के लिए तोड़-मरोड़ कर पेश किया जा रहा है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि अब पूर्व विधायक विरसा सिंह वल्टोहा को अकाली दल में दोबारा शामिल किया जाएगा और यहां तक कि फखर-ए-कौम का खिताब भी फिर से पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के नाम कर दिया जाएगा।

Hanesh Mehta

Chief Editor

पंजाब सरकार की ओर से आने वाले विज्ञापन
शीतल वर्मा
Most Popular
आवारा कुत्ते का 8 वर्षीय बच्चे पर हमला, घायल होने के बाद लोगों में दहशत

आवारा कुत्ते का 8 वर्षीय बच्चे पर हमला, घायल होने के बाद लोगों में दहशत

दीनानगर शहर में आवारा कुत्तों का बढ़ता आतंक अब लोगों, विशेषकर बच्चों की सुरक्षा के लिए गंभीर चुनौती बनता जा रहा है। ताजा मामले में शहर के अजीत नगर इलाके में घर के बाहर खेल रहे 8 वर्षीय बच्चे पर एक आवारा कुत्ते ने हमला कर उसे घायल कर दिया। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत...

फगवाड़ा में सनसनी: दफ्तर और सैलून में तोड़फोड़ के बाद लगाई आग, लाखों का नुकसान

फगवाड़ा में सनसनी: दफ्तर और सैलून में तोड़फोड़ के बाद लगाई आग, लाखों का नुकसान

शहर के स्थानीय बस स्टैंड के समीप स्थित माल गोदाम रोड पर शनिवार देर रात उस समय सनसनी फैल गई, जब कुछ युवकों ने कथित आपसी रंजिश के चलते एक दफ्तर और सैलून में जमकर तोड़फोड़ करने के बाद आग लगा दी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और दोनों प्रतिष्ठानों में रखा...

तेज आंधी बनी काल, पेड़ गिरने से पिता और 12 वर्षीय बेटी की दर्दनाक मौत

तेज आंधी बनी काल, पेड़ गिरने से पिता और 12 वर्षीय बेटी की दर्दनाक मौत

जालंधर में रविवार सुबह आई तेज आंधी और तूफान ने एक परिवार की खुशियां पलभर में उजाड़ दीं। जालंधर छावनी क्षेत्र के गांव भोडे सपराए में तेज हवाओं के चलते एक विशाल पेड़ अचानक सड़क पर गुजर रही मोटरसाइकिल पर गिर गया। हादसा इतना भयावह था कि बाइक पर सवार पिता और उनकी 12 वर्षीय...

रविवार: जानिए आज किस राशि पर बरसेगी किस्मत, किन्हें रहना होगा सतर्क?

रविवार: जानिए आज किस राशि पर बरसेगी किस्मत, किन्हें रहना होगा सतर्क?

28 जून 2026, रविवार का दिन कई राशियों के लिए नई संभावनाएं लेकर आया है। सूर्य, चंद्रमा और अन्य ग्रहों की स्थिति का प्रभाव सभी 12 राशियों के जातकों के जीवन पर अलग-अलग पड़ेगा। ज्योतिष आचार्य शीतल वर्मा के अनुसार आज कुछ लोगों को करियर में सफलता मिलेगी तो कुछ को आर्थिक...

अमृतसर-पठानकोट हाईवे पर दो बसों की जोरदार टक्कर, कई यात्री घायल

अमृतसर-पठानकोट हाईवे पर दो बसों की जोरदार टक्कर, कई यात्री घायल

अमृतसर-पठानकोट नेशनल हाईवे पर रविवार देर रात एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। गांव बिधिपुर के समीप पंजाब रोडवेज की एक बस और एक प्राइवेट बस आमने-सामने टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बसों में सवार यात्रियों में चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई। हादसे में कई...

Get In Touch
close slider

Get In Touch