पंजाब सरकार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर के इस्तीफे के बाद उनके विभागों को अन्य मंत्रियों में बांट दिया गया है।
नए बदलाव के तहत वित्त मंत्री हरपाल चिमा को ट्रांसपोर्ट विभाग की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि डॉ. रवजोत सिंह को जेल विभाग का कार्यभार दिया गया है।
सरकार के इस फैसले को प्रशासनिक संतुलन और कामकाज को प्रभावी बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।









