
चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 5 मार्च सुबह 11 बजे अपनी आधिकारिक रिहायश पर पंजाब कैबिनेट की बैठक बुलाई है। यह बैठक 8 मार्च को पेश होने वाले पंजाब बजट से ठीक पहले हो रही है, इसलिए इसे बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
बताया जा रहा है कि इस बार पंजाब विधानसभा का बजट सत्र रविवार को आयोजित होगा, जो अपने आप में ऐतिहासिक कदम है। राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि सरकार महिलाओं को 1000 रुपये मासिक सहायता योजना को लेकर बड़ा ऐलान कर सकती है।
बैठक में बजट प्रस्तावों और नई योजनाओं पर अंतिम मुहर लग सकती है।









