लुधियाना कोर्ट के बाद मोगा–अमृतसर के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

by | Jan 14, 2026 | Crime

Jan 14, 2026 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

पंजाब में एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती देने वाली घटनाएं सामने आई हैं। लुधियाना कोर्ट कॉम्प्लेक्स में बम होने की धमकी मिलने से अफरा-तफरी मच गई। ई-मेल के जरिए भेजी गई इस धमकी के बाद अदालत परिसर में मौजूद वकीलों, कर्मचारियों और आम लोगों में दहशत का माहौल देखने को मिला। सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी, डॉग स्क्वॉड और बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचा। पूरे कोर्ट परिसर को घेरकर कोर्ट रूम, चैंबर्स खाली कराए गए और संदिग्ध बैगों व वाहनों की गहन जांच शुरू की गई।

इसी बीच मोगा और अमृतसर के स्कूलों को भी बम से उड़ाने की धमकी मिलने से प्रशासन की चिंता और बढ़ गई। जानकारी के अनुसार मोगा के डीएन मॉडल स्कूल, कोट ईसे खां क्षेत्र के एक निजी स्कूल और अमृतसर के एक सरकारी स्कूल को ई-मेल के जरिए धमकी भेजी गई। अमृतसर में दोपहर 2:11 बजे बम धमाके की चेतावनी दी गई, जिसके बाद तुरंत स्कूलों को खाली करवा कर बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

पुलिस और बम स्क्वॉड ने सभी स्कूल परिसरों में सघन तलाशी अभियान चलाया है। फिलहाल किसी भी संदिग्ध वस्तु के मिलने की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस का मानना है कि शुरुआती जांच में यह अफवाह या शरारती तत्वों की हरकत हो सकती है, लेकिन किसी भी खतरे को नजरअंदाज नहीं किया जा रहा। उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी लुधियाना और फतेहगढ़ साहिब के कोर्ट कॉम्प्लेक्स को इसी तरह की धमकियां मिल चुकी हैं। पुलिस अब ई-मेल भेजने वालों की पहचान और लोकेशन ट्रेस करने में जुटी है।

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
50 रुपये की लॉटरी ने बदली किस्मत, रोपड़ में 21 लाख का इनाम

50 रुपये की लॉटरी ने बदली किस्मत, रोपड़ में 21 लाख का इनाम

रोपड़। रोपड़ से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां 50 रुपये में खरीदी गई लॉटरी टिकट ने एक व्यक्ति को 21 लाख रुपये का मालिक बना दिया। जानकारी के मुताबिक, राजश्री लॉटरी का टिकट नंबर 91-8177 ने 21 लाख रुपये का इनाम जीता है। लॉटरी विक्रेता ने पुष्टि की कि यह विजेता...

जालंधर स्कूल छात्रा मौत मामला: आरोपी टीचर पर केस दर्ज, दूसरी शिक्षिका फरार

जालंधर स्कूल छात्रा मौत मामला: आरोपी टीचर पर केस दर्ज, दूसरी शिक्षिका फरार

जालंधर। जालंधर के गांव नूरपुर स्थित सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 12वीं की छात्रा खुशप्रीत कौर (19) की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। थाना मकसूदां में टीचर तरनजोत कौर के खिलाफ बीएनएस की गंभीर धाराओं में नामजद एफआईआर दर्ज की गई है, जबकि...

तरनतारन बॉर्डर एरिया में पुलिस पर फायरिंग, एक जवान घायल

तरनतारन बॉर्डर एरिया में पुलिस पर फायरिंग, एक जवान घायल

तरनतारन। वल्टोहा थाना क्षेत्र में बीती रात पुलिस पार्टी पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। जानकारी के अनुसार, इंस्पेक्टर मंजीत सिंह की अगुवाई में टीम बॉर्डर एरिया से पेट्रोलिंग कर लौट रही थी। चीमा खुर्द के पास पुलिस ने एक संदिग्ध स्विफ्ट कार को रुकने का इशारा किया। कार में...

पंजाब कैबिनेट की अहम बैठक 5 मार्च को, बजट से पहले बड़े फैसलों के संकेत

पंजाब कैबिनेट की अहम बैठक 5 मार्च को, बजट से पहले बड़े फैसलों के संकेत

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 5 मार्च सुबह 11 बजे अपनी आधिकारिक रिहायश पर पंजाब कैबिनेट की बैठक बुलाई है। यह बैठक 8 मार्च को पेश होने वाले पंजाब बजट से ठीक पहले हो रही है, इसलिए इसे बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि इस बार पंजाब विधानसभा...

पठानकोट बॉर्डर पर संदिग्ध हलचल से हाई अलर्ट, ऐरमां गांव में सर्च ऑपरेशन तेज

पठानकोट बॉर्डर पर संदिग्ध हलचल से हाई अलर्ट, ऐरमां गांव में सर्च ऑपरेशन तेज

पठानकोट के सीमावर्ती क्षेत्र बमियाल से सटे ऐरमां गांव में तीन संदिग्ध व्यक्तियों की मौजूदगी की सूचना के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। देर रात गांव की एक महिला ने घर के आंगन में आहट सुनने के बाद सेना की वर्दी जैसे कपड़े पहने तीन लोगों को आपस में बातचीत करते...

Get In Touch
close slider

Get In Touch