
पंजाबी म्यूज़िक इंडस्ट्री में हथियारों और नशे को लेकर विवाद पहले भी सामने आते रहे हैं। अब एक नया मामला सामने आया है, जिसमें मशहूर पंजाबी गायक Prem Dhillon पर अफ़ीम रखने और उसका सेवन करने के आरोप लगाए गए हैं। इस मामले ने सोशल मीडिया से लेकर प्रशासनिक हलकों तक चर्चा तेज कर दी है।
शिकायतकर्ता के अनुसार, प्रेम ढिल्लों चंडीगढ़ में लगभग 40 ग्राम अफ़ीम अपने पास लेकर घूमते और उसका सेवन करते हुए दिखाई दिए। आरोप है कि एक सार्वजनिक स्थान पर उनके हाथ में काले रंग का एक पदार्थ नजर आया, जिसे शिकायतकर्ता ने अफ़ीम बताया है। इसी आधार पर संबंधित थाने में शिकायत देकर उनके खिलाफ पर्चा दर्ज करने की मांग की गई है।
शिकायतकर्ता ने यह भी कहा है कि यदि उक्त पदार्थ अफ़ीम नहीं था, तो इसकी सच्चाई सामने लाने के लिए प्रेम ढिल्लों का डोप टेस्ट कराया जाना चाहिए। उनका कहना है कि पंजाबी युवाओं पर कलाकारों का गहरा असर पड़ता है, ऐसे में इस तरह के आरोपों की निष्पक्ष जांच जरूरी है।
https://youtube.com/shorts/pBtw3pHfI2o?feature=sharehttps://www.facebook.com/reel/2113675769468300
फिलहाल इस पूरे मामले में पुलिस या प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। न ही यह स्पष्ट हुआ है कि शिकायत पर प्राथमिक जांच शुरू हुई है या नहीं। दूसरी ओर, प्रेम ढिल्लों की ओर से भी अभी तक कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
यह मामला ऐसे समय सामने आया है, जब पंजाब में नशे के खिलाफ लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं। ऐसे में किसी चर्चित चेहरे पर इस तरह के आरोप लगना गंभीर सवाल खड़े करता है। अब सबकी नजर पुलिस जांच और आधिकारिक बयान पर टिकी हुई है, जिससे पूरे मामले की सच्चाई सामने आ सके।








