

पंजाब सरकार द्वारा समय समय पर चलाई ज़ा रही नशा विरोधी मुहिम के चलते एसएसपी कपूरथला गौरव तूरा के दिशा निर्देष पर एसपी फगवाड़ा रूपिंदर कौर भट्टी की टीम द्वारा आज़ आपरेशन कासो के तहत फगवाड़ा की छज्ज कालोनी में जांच की गई।
एसपी रूपिंदर की अध्यक्षता में एसएचओ सिटी ऊषा रानी, एसएचओ सतनापुरा हरदीप सिंह, व एसएचओ सदर लाभ सिंह द्वारा संयुक्त तौर पर इस कारवाई को अमल में लाया गया। इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए एसपी रूपिंदर कौर ने बताया कि इस दौरान ईलाके के कई घरों और आस पास के ईलाकों में छापेमारी की गई है।
जिस दौरान कुछ संग्दिध लोगों को हिरासत में भी लिया गया है जिनकी गहनता से जांच कर मामले की अगली कारवाई को अमल में लाया जाएगा।








