पीएम मोदी के जालंधर दौरे से पहले हाई अलर्ट, डीजीपी गौरव यादव ने सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा की

by | Feb 1, 2026 | National

Feb 1, 2026 | National

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित जालंधर दौरे को देखते हुए पंजाब पुलिस ने जिले भर में सुरक्षा के व्यापक और सख्त प्रबंध किए हैं। पंजाब पुलिस के महानिदेशक गौरव यादव ने सोमवार को स्वयं जालंधर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा की थी।

आज डीजीपी गौरव यादव के निर्देश पर पंजाब पुलिस के दो वरिष्ठ स्पेशल डीजीपी रैंक के अधिकारी—अर्पित शुक्ला और राम सिंह—जालंधर पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने डेरा सचखंड बल्लां का दौरा कर प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर किए गए सुरक्षा इंतज़ामों का मौके पर जायजा लिया।

प्रधानमंत्री के दौरे को ध्यान में रखते हुए पूरे जालंधर जिले को सील कर दिया गया है और पहले ही नो-फ्लाई ज़ोन घोषित किया जा चुका है। तय कार्यक्रम के अनुसार प्रधानमंत्री आदमपुर एयरपोर्ट पर उतरेंगे और वहां से हेलीकॉप्टर के जरिए डेरा सचखंड बल्लां पहुंचेंगे, जहां वे गद्दीनशीन संत निरंजन दास जी महाराज सहित अन्य संत महापुरुषों से मुलाकात करेंगे।

स्पेशल डीजीपी अर्पित शुक्ला ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि प्रधानमंत्री की सुरक्षा को लेकर सभी प्रोटोकॉल के अनुसार पुख्ता इंतज़ाम किए गए हैं। सभी वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की ड्यूटियां लगाई गई हैं और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों के साथ लगातार समन्वय किया जा रहा है, ताकि दौरा पूरी तरह सुरक्षित और सुचारु रूप से संपन्न हो सके।

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
बांग्लादेश में बड़ा हादसा: नदी में गिरी यात्री बस, 23 की मौत, 11 ने तैरकर बचाई जान

बांग्लादेश में बड़ा हादसा: नदी में गिरी यात्री बस, 23 की मौत, 11 ने तैरकर बचाई जान

बांग्लादेश से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है, जहां एक यात्री बस नदी में गिरने से अब तक 23 लोगों की मौत हो चुकी है। यह हादसा राजबाड़ी जिले के दाउलादिया टर्मिनल पर बुधवार शाम उस समय हुआ, जब बस को फेरी (किश्ती) पर चढ़ाया जा रहा था। बताया जा रहा है कि बस में करीब 40...

जालंधर: जान जोखिम में डालकर राजीव दुग्गल ने बचाई तोते की जान, इंसानियत की अनोखी मिसाल

जालंधर: जान जोखिम में डालकर राजीव दुग्गल ने बचाई तोते की जान, इंसानियत की अनोखी मिसाल

जालंधर के पॉश इलाके मॉडल टाउन से इंसानियत की एक दिल छू लेने वाली घटना सामने आई है, जहां एक बेजुबान पक्षी की जान बचाने के लिए एक समाजसेवी ने अपनी जान तक की परवाह नहीं की। मॉडल टाउन मार्केट के प्रधान राजीव दुग्गल ने एक बार फिर साबित कर दिया कि सच्ची सेवा वही है, जो बिना...

Punjab News: FIR डाउनलोड फिर से मुफ्त, सरकार ने 80 रुपये फीस का फैसला लिया वापस

Punjab News: FIR डाउनलोड फिर से मुफ्त, सरकार ने 80 रुपये फीस का फैसला लिया वापस

पंजाब सरकार ने अपना एक फैसला वापिस ले लिया है जिसमें लोगों को मिलने वाली सुविधा मुफ्त में कर दी है। पंजाब सरकार ने के द्वारा बीते दिन पंजाब में एफ़आइआर डाउनलोड करने पर 80 रूपए देने का फ़ैसला लिया था   जिसमें अगर कोई भी व्यक्ति किसी की एफ़आइआर डाउनलोड कर सकता था...

26 मार्च 2026 राशिफल: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा आपका दिन, किसे मिलेगा धन लाभ और किसे रहना होगा सतर्क

26 मार्च 2026 राशिफल: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा आपका दिन, किसे मिलेगा धन लाभ और किसे रहना होगा सतर्क

♈ मेष राशि (Aries) आज का दिन आपके लिए ऊर्जा से भरपूर रहेगा। नौकरी में नए अवसर मिल सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। ♉ वृषभ राशि (Taurus) धैर्य रखने की जरूरत है। निवेश सोच-समझकर करें। सेहत पर ध्यान दें। रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। ♊ मिथुन...

फगवाड़ा में पत्रकार पर जानलेवा हमला, अमर पासी गंभीर घायल—सुरक्षा पर उठे सवाल

फगवाड़ा में पत्रकार पर जानलेवा हमला, अमर पासी गंभीर घायल—सुरक्षा पर उठे सवाल

पंजाब के फगवाड़ा शहर में पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। भगतपुरा इलाके में देर रात एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां ‘दैनिक सवेरा’ से जुड़े पत्रकार अमर पासी पर अज्ञात हमलावरों ने जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए और...

Get In Touch
close slider

Get In Touch