पीएम मोदी के दौरे को लेकर जालंधर बना ‘नो फ्लाइंग ज़ोन’, 3 दिन तक ड्रोन व उड़ानों पर पूरी रोक

by | Jan 31, 2026 | International

Jan 31, 2026 | International

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने जालंधर जिले में कड़े एहतियाती कदम उठाए हैं। प्रशासन ने जिले को अस्थायी रूप से ‘नो फ्लाइंग ज़ोन’ घोषित कर दिया है। यह आदेश अतिरिक्त जिला मैजिस्ट्रेट–कम–अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (जनरल) अमनिंदर कौर बराड़ द्वारा जारी किए गए हैं।


जारी आदेशों के अनुसार, यह प्रतिबंध 30 जनवरी 2026 से 1 फरवरी 2026 तक प्रभावी रहेगा। इस अवधि के दौरान जालंधर जिले की सीमाओं के भीतर किसी भी प्रकार के ड्रोन, मानव रहित विमान, सिविल रिमोट पायलट एयरक्राफ्ट सिस्टम, निजी या व्यावसायिक हैलीकॉप्टर और अन्य सभी सिविल उड़ानों पर पूर्ण रूप से रोक रहेगी।


प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह आदेश प्रधानमंत्री एवं अन्य वी.वी.आई.पी. की सुरक्षा ड्यूटी में लगे विमानों और हैलीकॉप्टरों पर लागू नहीं होंगे। इसके अलावा, आदेशों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।
जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग करें और निर्धारित अवधि के दौरान नियमों का पूरी तरह पालन करें।

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के प्रयास रंग लाए, हिंदुजा ग्रुप ने पंजाब में निवेश में दिखाई गहरी रुचि

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के प्रयास रंग लाए, हिंदुजा ग्रुप ने पंजाब में निवेश में दिखाई गहरी रुचि

पंजाब को वैश्विक निवेश मानचित्र पर मजबूत स्थान दिलाने की दिशा में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के प्रयासों को बड़ा समर्थन मिला है। विश्व स्तर पर पहचान रखने वाले हिंदुजा ग्रुप ने पंजाब में निवेश को लेकर गहरी रुचि जताई है। मुंबई में हुई विस्तृत बैठक के दौरान मुख्यमंत्री...

जमानत के बाद भी मजीठिया अकेले, अकाली नेतृत्व ने बनाई दूरी: बलतेज पन्नू

जमानत के बाद भी मजीठिया अकेले, अकाली नेतृत्व ने बनाई दूरी: बलतेज पन्नू

आम आदमी पार्टी पंजाब के मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रमजीत सिंह मजीठिया की जमानत को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मजीठिया को अब उनकी ही पार्टी और बादल परिवार ने अकेला छोड़ दिया है। जमानत मिलने के बाद भी अकाली नेतृत्व का कोई बड़ा...

लोकसभा में हंगामा, कांग्रेस के 8 सांसद निलंबित, कार्यवाही दिनभर स्थगित

लोकसभा में हंगामा, कांग्रेस के 8 सांसद निलंबित, कार्यवाही दिनभर स्थगित

लोकसभा में मंगलवार को भारी हंगामे के बीच कांग्रेस पार्टी के आठ सांसदों को सदन से निलंबित कर दिया गया। इन सांसदों पर आरोप है कि उन्होंने सदन की मर्यादा का उल्लंघन किया और स्पीकर की कुर्सी की ओर कागज फेंके। संसदीय कार्य मंत्री किरन रिजिजू ने मौजूदा बजट सत्र की शेष अवधि...

मजीठिया की जमानत पर अमन अरोड़ा का बयान, सियासी शोर से ऊपर कानून और सच्चाई

मजीठिया की जमानत पर अमन अरोड़ा का बयान, सियासी शोर से ऊपर कानून और सच्चाई

आम आदमी पार्टी पंजाब के प्रधान और कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जमानत को दोषमुक्ति के तौर पर पेश करना पूरी तरह गलत है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि जमानत...

फगवाड़ा के ईएसआई अस्पताल के बाथरूम से अज्ञात युवक का शव बरामद

फगवाड़ा के ईएसआई अस्पताल के बाथरूम से अज्ञात युवक का शव बरामद

फगवाड़ा स्थित ईएसआई अस्पताल के बाथरूम से एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। शव की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है, क्योंकि मृतक के पास कोई पहचान पत्र नहीं मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान के लिए 72 घंटे के लिए सिविल अस्पताल फगवाड़ा में रखवा...

Get In Touch
close slider

Get In Touch