महाशिवरात्रि पर फिल्लौर में उमड़ी आस्था, रातभर गूंजते रहे ‘बम-बम भोले’ के जयकारे

by | Feb 15, 2026 | News

Feb 15, 2026 | News

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

शुभम फिल्लौर, पंजाब — महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शहर और आसपास के क्षेत्रों में श्रद्धा का सैलाब उमड़ पड़ा। रात से ही मंदिरों में लंबी कतारें लग गईं। जैसे ही घड़ी ने 12 बजाए, शिवालयों में ‘बम-बम भोले’ के जयकारों के साथ भगवान शिव का अभिषेक शुरू हो गया।

फिल्लौर के नजदीक गांव नगर स्थित प्राचीन शिव मंदिर में आधी रात से ही भक्त पहुंचने लगे। श्रद्धालुओं ने दूध, दही, शहद और जल से शिवलिंग का अभिषेक किया। मंदिर परिसर में भक्ति गीतों से माहौल भक्तिमय बना रहा।

राजघाट फिल्लौर में सुबह हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। शिव मंदिर के प्रधान रोजी वसंधराय और उनकी पत्नी सहित कई श्रद्धालुओं ने इसमें भाग लिया। मोहल्ला चौधरियां और नाथा की बिगची स्थित शिव मंदिरों में भी सुबह से ही लंबी कतारें देखी गईं।

पंडित तिवारी ने बताया कि महाशिवरात्रि फाल्गुन कृष्ण चतुर्दशी को मनाई जाती है। शिव महापुराण के अनुसार, इसी रात भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था। इस दिन को ‘शिव की महान रात्रि’ भी कहा जाता है। मान्यता है कि इसी अवसर पर भगवान शिव ने तांडव नृत्य किया और ज्योतिर्लिंग के रूप में प्रकट हुए। समुद्र मंथन के समय निकले विष को पीकर शिव ने संसार की रक्षा की, इसलिए उन्हें नीलकंठ कहा जाता है।

भक्तों ने व्रत रखकर रात्रि जागरण किया और शिवलिंग पर जल अर्पित कर आशीर्वाद लिया। शहर में कई स्थानों पर लंगर भी लगाए गए। पूरे दिन फिल्लौर शिवमय माहौल में डूबा रहा।

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
जालंधर में समाजसेवी और श्री गुरु रविदास धाम के सेवक सेठ सतपाल मल का निधन, समुदाय में शोक की लहर

जालंधर में समाजसेवी और श्री गुरु रविदास धाम के सेवक सेठ सतपाल मल का निधन, समुदाय में शोक की लहर

श्री गुरु रविदास धाम बूटा मंडी, जालंधर के प्रमुख सेवादार और समाज में सम्मानित व्यक्ति सेठ सतपाल मल का आज निधन हो गया है। वे कुछ दिनों से स्वास्थ्य समस्या से जूझ रहे थे और आज सुबह दिल्ली में इलाज के दौरान आख़िरकार शांतिपूर्वक इस दुनिया से विदा ले लिया। सेठ सतपाल मल का...

लालच देकर रची गई शर्मनाक साजिश, दलित युवक बना क्रूर मजाक का शिकार

लालच देकर रची गई शर्मनाक साजिश, दलित युवक बना क्रूर मजाक का शिकार

सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो ने पूरे इलाके में आक्रोश फैला दिया है। आरोप है कि मनोरंजन के लिए कुछ लोगों ने एक 23 वर्षीय दलित मंदबुद्धि युवक को शराब पिलाई और उसके साथ बेहद शर्मनाक हरकत की। घटना फिल्लौर तहसील के अधीन आने वाले शहर गोराया की बताई जा रही है। मिली जानकारी...

बाबा की तस्वीरों पर गरमाई सियासत, अब वीवीआईपी संग फोटो पर रोक

बाबा की तस्वीरों पर गरमाई सियासत, अब वीवीआईपी संग फोटो पर रोक

पंजाब — राधा स्वामी सत्संग ब्यास के प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों की कुछ तस्वीरें हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। इन तस्वीरों में वे राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया और वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया के साथ दिखाई दिए। तस्वीरें सामने आते ही राजनीतिक और सामाजिक...

वैलेंटाइन डे पर खौफनाक वारदात: प्रेमिका की कुल्हाड़ी से हत्या, आरोपी गिरफ्तार

वैलेंटाइन डे पर खौफनाक वारदात: प्रेमिका की कुल्हाड़ी से हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Abohar से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। वैलेंटाइन डे के दिन एक युवक ने अपनी प्रेमिका की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी सचिन को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह युवती आरती से शादी करना चाहता था। करीब दो महीने पहले...

होटल मेरिटन में बवाल: एमडी को घसीटा, दस्तार उतारने के आरोप में 4 पर केस

होटल मेरिटन में बवाल: एमडी को घसीटा, दस्तार उतारने के आरोप में 4 पर केस

Hotel Meriton में पार्टनरों के बीच चला विवाद अब पुलिस केस तक पहुंच गया है। जालंधर–फगवाड़ा रोड स्थित इस होटल में हुई मारपीट और दस्तार उतारने के आरोपों ने शहर में सनसनी फैला दी है। पुलिस ने यशपाल दुआ, गुलशन दुआ, उमेश दुआ और शिवी दुआ के खिलाफ आईपीसी की धारा 295-ए के तहत...

Get In Touch
close slider

Get In Touch