फिल्लौर में फाइनेंस कंपनी कर्मचारियों से दिनदहाड़े लाखों की लूट, कार घेरकर हमला, एक गंभीर घायल

by | Dec 29, 2025 | Crime

Dec 29, 2025 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

फिल्लौर में लूट की एक बड़ी वारदात सामने आई है। नूरमहल रेलवे फाटक के पास भीड़भाड़ वाले इलाके में फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों से करीब चार लाख रुपये की नकदी लूट ली गई। यह घटना शाम करीब 7:30 से 8 बजे के बीच की बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, घायल की पहचान अंकुश पुत्र भगवान दास, निवासी नूरमहल के रूप में हुई है, जो जालंधर की एक फाइनेंस कंपनी में कार्यरत है, जिसका मुख्य कार्यालय माछीवाड़ा में स्थित है। अंकुश अपने साथी लवप्रीत पुत्र सतपाल, निवासी चुहकी के साथ कलेक्शन कर वापस लौट रहा था। देर हो जाने के कारण वे बैंक में नकदी जमा नहीं कर सके।

जब दोनों कर्मचारी राहों मार्ग से होते हुए फिल्लौर के नूरमहल रेलवे क्रॉसिंग के पास पहुंचे, तभी 7–8 युवकों ने उनकी आल्टो कार (PB10 GP 4902) को चारों ओर से घेर लिया और अचानक हमला कर दिया। जान बचाने के लिए अंकुश कार से बाहर निकला, तो हमलावरों ने उसके सिर पर दात से वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। आरोपी करीब चार लाख रुपये की नकदी लूटकर मौके से फरार हो गए।

घायल अंकुश को उसके साथी ने स्थानीय लोगों की मदद से सिविल अस्पताल फिल्लौर में भर्ती कराया। सूचना मिलते ही एसएचओ फिल्लौर अमन सैनी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
इजरायल-ईरान तनाव का असर: मां के निधन के बाद भी घर नहीं पहुंच पा रहा गुरदासपुर का युवक

इजरायल-ईरान तनाव का असर: मां के निधन के बाद भी घर नहीं पहुंच पा रहा गुरदासपुर का युवक

मध्य-पूर्व में इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव का असर अब पंजाब में भी देखने को मिल रहा है। हालात ऐसे बन गए हैं कि विदेश में काम कर रहा एक पंजाबी युवक अपनी मां के निधन के बाद भी अंतिम संस्कार के लिए भारत नहीं लौट पा रहा। यह मामला गुरदासपुर जिले के गांव अठवाल...

तरनतारन में नकली CIA स्टाफ बनकर युवक का अपहरण, पुलिस ने किया सुरक्षित बरामद

तरनतारन में नकली CIA स्टाफ बनकर युवक का अपहरण, पुलिस ने किया सुरक्षित बरामद

पंजाब के तरनतारन में नकली पुलिस बनकर एक युवक के अपहरण का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार एक महिला और तीन युवक थार गाड़ी में पहुंचे और खुद को CIA स्टाफ बताकर एक व्यक्ति को उसके घर से जबरदस्ती साथ ले गए। घटना की सूचना मिलते ही तरनतारन पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस ने...

पश्चिम एशिया तनाव के बीच ट्रंप का बड़ा ऐलान, होरमुज जलडमरूमध्य में तेल टैंकरों की सुरक्षा बढ़ाएगा अमेरिका

पश्चिम एशिया तनाव के बीच ट्रंप का बड़ा ऐलान, होरमुज जलडमरूमध्य में तेल टैंकरों की सुरक्षा बढ़ाएगा अमेरिका

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और तेल आपूर्ति पर मंडराते खतरे के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि खाड़ी क्षेत्र में समुद्री व्यापार और तेल टैंकरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अमेरिका तुरंत सख्त कदम उठाएगा। ट्रंप ने सोशल...

अजनाला में तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से व्यक्ति की मौत

अजनाला में तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से व्यक्ति की मौत

अमृतसर के अजनाला क्षेत्र में चोगावां रोड पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक गांव मियादियां का रहने वाला था और तरनतारन जिले के हरिके पत्तन कस्बे से पत्थर का काम...

लुधियाना में 6वीं कक्षा की छात्रा ने घर में फंदा लगाकर दी जान

लुधियाना में 6वीं कक्षा की छात्रा ने घर में फंदा लगाकर दी जान

पंजाब के लुधियाना जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां ढंडारी खुर्द इलाके में 6वीं कक्षा में पढ़ने वाली 13 वर्षीय छात्रा ने घर में फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। घटना के बाद परिवार और इलाके में शोक का माहौल है। मृतका की पहचान अंजलि के रूप में हुई है। परिजनों के...

Get In Touch
close slider

Get In Touch