पंजाब में राजनीतिक वर्चस्व की लड़ाई में अकाली दल की जीत हो गई है और रविवार को फरीदकोट में ही उसी स्थान पर अकाली द्वारा की जाने वाली पोल खोल रैली का आयोज़न किया जाएगा। गौर हो कि फरीदकोट प्रशासन द्वारा पंजाब के माहौल और बरगाड़ी कांड को लेकर अकाली दल के हो रहे विरोध को देखते हुए अकाली दल की फरीदकोट की रैली को परमिशन नही दी गई थी। जिसके चलते अकाली दल ने हाईकोर्ट का में याचिका दायर की थी जिसकी सुनवाई शनिवार सुबह की गई जिसके बाद एक विशेष बैंच द्वारा दूसरे पक्ष की बात सुनने के लिए रात नौ बजें सिंगल बैंच में केस की सुनवाई को टाल दिया था जिसके चलते रात को नौ बजें की सुनवाई के बाद आखिरकार वर्चस्व की इस लड़ाई में हाईकोर्ट ने अकाली दल के कद् को और बड़ा दिया और उन्हें उक्त स्थान पर ही रैली करने के आदेश दे दिए।
Phagwara के S. Sudhir स्वीट Shop पर गोलियां चलाने वाले गिरफ्तार, जालंधर पुलिस ने किए काबू
जालंधर: कमिश्नरेट पुलिस की मुस्तैदी से शहर में एक बड़ी आपराधिक वारदात टल गई। CIA स्टाफ टीम ने जोगा फोल्डीवाल और सोनू खत्री गैंग से जुड़े दो शूटरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दो अवैध पिस्तौल बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान फोल्डीवाल निवासी हरप्रीत लाल उर्फ...








