फगवाड़ा में तनावपूर्ण हालात: शिव सेना नेता पर हमले के विरोध में शहर बंद, बंगा रोड पर धरना प्रदर्शन जारी

by | Nov 19, 2025 | States

Nov 19, 2025 | States

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
[the_ad id="34930"]

फगवाड़ा, पंजाब — शिव सेना नेता इंदरजीत करवल और उनके बेटे तथा युवा शिव सेना नेता जिम्मी करवल पर हुए हमले के बाद फगवाड़ा में हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। हमले के विरोध में आज शहर बंद का ऐलान किया गया, जिसके चलते फगवाड़ा लगभग पूरी तरह बंद नजर आया। सभी हिंदू संगठनों ने बंगा रोड पर धरना प्रदर्शन शुरू कर प्रशासन के खिलाफ अपना रोष जताया।

घटना बीती शाम की है जब करवल पिता–पुत्र पर अज्ञात हमलावरों ने हमला कर दिया। सूत्रों के अनुसार, मौके पर 3 से 4 राउंड फायर होने की चर्चा है, हालांकि पुलिस ने अभी तक फायरिंग की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोगों में दहशत फैल गई।

गंभीर रूप से घायल जिम्मी करवल को तत्काल फगवाड़ा सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। वहीं, जिले के वरिष्ठ अधिकारी हालात पर काबू पाने और माहौल शांतिपूर्ण बनाए रखने के लिए मौके पर मौजूद हैं।

बताया जा रहा है कि हमले के पीछे पुराने विवाद से जुड़े एक युवक के करीबी का नाम सामने आ रहा है, लेकिन पुलिस ने अब तक किसी की गिरफ्तारी या पहचान की पुष्टि नहीं की है। फिलहाल पुलिस हमलावरों की तलाश में तेज़ी से जुटी हुई है।

[the_ad id="36914"]
[the_ad id="34930"]

Hanesh Mehta

Chief Editor

[the_ad id="30706"]
[the_ad id="34930"]
Most Popular
पंजाब पुलिस में बड़ा फेरबदल, 129 DSP अधिकारियों के तबादले

पंजाब पुलिस में बड़ा फेरबदल, 129 DSP अधिकारियों के तबादले

पंजाब पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। राज्य सरकार ने 129 डीएसपी स्तर के अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। इस बदलाव में जालंधर, लुधियाना समेत कई शहर प्रभावित हुए हैं। जालंधर में एसीपी सेंट्रल और मॉडल टाउन सहित कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।...

Swami Sant Dass स्कूल के बाहर खूनी झड़प, 8वीं के छात्र पर तेजधार हथियार से हमला

Swami Sant Dass स्कूल के बाहर खूनी झड़प, 8वीं के छात्र पर तेजधार हथियार से हमला

शहर के जेपी नगर स्थित Swami Sant Dass Public School के बाहर छात्रों के बीच हुई हिंसक झड़प ने इलाके में सनसनी फैला दी है। घटना में 8वीं कक्षा का एक छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसके बाद परिजनों में दहशत का माहौल है। मिली जानकारी के अनुसार, स्कूल के गेट नंबर-4 के...

मॉडल टाउन शॉपकीपर एसोसिएशन ने नए DC वरजीत वालिया का किया सम्मान

मॉडल टाउन शॉपकीपर एसोसिएशन ने नए DC वरजीत वालिया का किया सम्मान

जालंधर में मॉडल टाउन शॉपकीपर वेलफेयर एसोसिएशन (रजि.) द्वारा शहर के नव-नियुक्त डिप्टी कमिश्नर वरजीत वालिया (IAS) का गर्मजोशी से स्वागत और सम्मान किया गया। इस अवसर पर एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव दुग्गल की अगुवाई में पूरी टीम मौजूद रही। कार्यक्रम में चेयरमैन लखबीर सिंह...

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई: कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के घर रेड, मनी लॉन्ड्रिंग और जमीन सौदों पर जांच तेज

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई: कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के घर रेड, मनी लॉन्ड्रिंग और जमीन सौदों पर जांच तेज

पंजाब में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई लगातार तेज होती नजर आ रही है। इसी कड़ी में शुक्रवार सुबह कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के लुधियाना स्थित आवास पर ED ने छापा मारा। सुबह-सुबह पहुंची टीम ने घर को घेर लिया और सुरक्षा के लिए केंद्रीय बलों को तैनात कर दिया गया।...

मोगा में कपड़ा व्यापारी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, पहले मिली थी धमकी

मोगा में कपड़ा व्यापारी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, पहले मिली थी धमकी

पंजाब में कानून-व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। मोगा के धर्मकोट क्षेत्र में एक कपड़ा व्यापारी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान 29 वर्षीय गुरप्रीत सिंह उर्फ गैरी के...

Get In Touch
close slider

Get In Touch