फगवाड़ा में 14 दिसंबर को मेगा रक्तदान शिविर, संत गुरचरण सिंह ने जारी किया कैलेंडर नव्या हेल्पिंग हैंड्स की पहल को मिली सराहना

by | Nov 17, 2025 | News

Nov 17, 2025 | News

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

समाज सेवा को बढ़ावा देते हुए नव्या हेल्पिंग हैंड्स की ओर से 14 दिसंबर को गुप्ता पैलेस, जीटी रोड फगवाड़ा में आयोजित किए जा रहे मेगा रक्तदान शिविर का कैलेंडर तप स्थान निर्मल कुटिया छंभवाली (गांव पंडवा) के संत गुरचरण सिंह द्वारा जारी किया गया। इस अवसर पर संत गुरचरण सिंह ने उपस्थित संगत को संबोधित करते हुए संस्था की इस मानवता-पूर्ण पहल की प्रशंसा की और अधिक से अधिक लोगों से रक्तदान शिविर में शामिल होने की अपील की।

संत गुरचरण सिंह ने कहा कि “रक्तदान सबसे बड़ा महादान है, जो दूसरों को जीवन देता है।” उन्होंने बताया कि कई सेवाभावी लोग बिना किसी लालच और बिना किसी जान-पहचान के जरूरतमंदों को रक्त देकर उनकी जिंदगी बचाने का कार्य कर रहे हैं। यह मानवीय सेवा हर इंसान का कर्तव्य है और इस मुहिम को और मजबूत करने की जरूरत है।

उन्होंने आगे कहा कि 18 से 60 वर्ष का कोई भी स्वस्थ व्यक्ति सुरक्षित रूप से रक्तदान कर सकता है। रक्तदान से न केवल दूसरे की जान बचती है बल्कि दाता का शरीर भी स्वस्थ रहता है। हार्ट अटैक सहित कई बीमारियों का खतरा भी कम हो जाता है। उन्होंने कहा, “किसी जरूरतमंद को कब और किस समय रक्त की आवश्यकता पड़ जाए, यह कोई नहीं जानता। आपके रक्त की कुछ बूंदें किसी की जिंदगी को नया जीवन दे सकती हैं।”

इस मौके पर बाबा गुरलाल सिंह, पिन्दु जोहल यूके, आशु सांपला, हारवी संदर, तलोचन सिंह जोहल, सरपंच बलबीर सिंह जोहल सहित कई गणमान्य मौजूद रहे।

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
इजरायल-ईरान तनाव का असर: मां के निधन के बाद भी घर नहीं पहुंच पा रहा गुरदासपुर का युवक

इजरायल-ईरान तनाव का असर: मां के निधन के बाद भी घर नहीं पहुंच पा रहा गुरदासपुर का युवक

मध्य-पूर्व में इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव का असर अब पंजाब में भी देखने को मिल रहा है। हालात ऐसे बन गए हैं कि विदेश में काम कर रहा एक पंजाबी युवक अपनी मां के निधन के बाद भी अंतिम संस्कार के लिए भारत नहीं लौट पा रहा। यह मामला गुरदासपुर जिले के गांव अठवाल...

तरनतारन में नकली CIA स्टाफ बनकर युवक का अपहरण, पुलिस ने किया सुरक्षित बरामद

तरनतारन में नकली CIA स्टाफ बनकर युवक का अपहरण, पुलिस ने किया सुरक्षित बरामद

पंजाब के तरनतारन में नकली पुलिस बनकर एक युवक के अपहरण का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार एक महिला और तीन युवक थार गाड़ी में पहुंचे और खुद को CIA स्टाफ बताकर एक व्यक्ति को उसके घर से जबरदस्ती साथ ले गए। घटना की सूचना मिलते ही तरनतारन पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस ने...

पश्चिम एशिया तनाव के बीच ट्रंप का बड़ा ऐलान, होरमुज जलडमरूमध्य में तेल टैंकरों की सुरक्षा बढ़ाएगा अमेरिका

पश्चिम एशिया तनाव के बीच ट्रंप का बड़ा ऐलान, होरमुज जलडमरूमध्य में तेल टैंकरों की सुरक्षा बढ़ाएगा अमेरिका

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और तेल आपूर्ति पर मंडराते खतरे के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि खाड़ी क्षेत्र में समुद्री व्यापार और तेल टैंकरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अमेरिका तुरंत सख्त कदम उठाएगा। ट्रंप ने सोशल...

अजनाला में तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से व्यक्ति की मौत

अजनाला में तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से व्यक्ति की मौत

अमृतसर के अजनाला क्षेत्र में चोगावां रोड पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक गांव मियादियां का रहने वाला था और तरनतारन जिले के हरिके पत्तन कस्बे से पत्थर का काम...

लुधियाना में 6वीं कक्षा की छात्रा ने घर में फंदा लगाकर दी जान

लुधियाना में 6वीं कक्षा की छात्रा ने घर में फंदा लगाकर दी जान

पंजाब के लुधियाना जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां ढंडारी खुर्द इलाके में 6वीं कक्षा में पढ़ने वाली 13 वर्षीय छात्रा ने घर में फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। घटना के बाद परिवार और इलाके में शोक का माहौल है। मृतका की पहचान अंजलि के रूप में हुई है। परिजनों के...

Get In Touch
close slider

Get In Touch