फगवाड़ा में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार सक्रिय नजर आ रही है। इसी कड़ी में देर रात एसपी माधवी शर्मा की अगुवाई में जालंधर-फगवाड़ा हाईवे पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। यह अभियान हाईवे पर स्थित Eastwood और शहर के चर्चित लॉ गेट इलाके में केंद्रित रहा।
चेकिंग के दौरान पुलिस टीमों ने संदिग्ध वाहनों और लोगों की गहन तलाशी ली। अधिकारियों का कहना है कि इस तरह के अभियान का उद्देश्य अपराध पर नियंत्रण रखना और आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।
एसपी माधवी शर्मा ने बताया कि भविष्य में भी ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे, ताकि फगवाड़ा में शांति और कानून व्यवस्था बनी रहे।









