
इस समय की बड़ी खबर पंजाब की सियासत के साथ जुड़ी हुई कारण कि फगवाड़ा में अभी अभी आम आदमी पार्टी ने अपना मेअर बना दिया है। जिसके बाद फगवाड़ा में कांग्रेस ज़ीत कर भी हार गई है। गौर हो कि फगवाड़ा में कांग्रेस के पास पार्षदों की संख्या ज्यादा होने के बावजूद भी कांग्रेस हार के किनारे पर ज़ाकर खड़ी हो गई जिसका मुख्य कारण रहा कांग्रेस में आपसी गुटबाज़ी का।
वहीं आम आदमी पार्टी के मैंबर पार्लीमैंट डा राज़ कुमार चब्बेवाल व तेज़ तरार युवा नेता हरज़ी मान ने क्रिकेट की गेम की ऐसी गुगली खेली की कांग्रेंस को चारे खाने चित्त कर फगवाड़ा में आम आदमी पार्टी का परचम लहरा दिया।
फगवाड़ा में आप ने रामपाल उप्पल को मेयर चुना है और सीनियर डिप्टी भी आप पार्टी का ही बना है। सीनियर डिप्टी मेयर तेजपाल बसरा और डिप्टी मेयर विपिन सूद को बनाया गया है।
बता दें कि फगवाड़ा में कुल 50 वार्ड थे। कांग्रेस के पास 20 काउंसलर, आप के पास 17, बसपा के पास 3, शिरोमणि अकाली दल के पास 3, भाजपा के पास 3, आजाद के पास काउंसलर 4 थे। बता दें इससे पहले अमृतसर में भी आम आदमी पार्टी का मेयर बनाया गया है।








