
इस समय की बढ़ी खबर पंजाब के फगवाड़ा शहर से है जहां पर लुटेरे दिन दिहाड़े हाईवे पर लूट की वारदात को अंजाम दे दिया।
मिली जानकारी के अनुसार कुछ देर पहले फगवाड़ा के हाईवे पर स्थित बेदी मेडिकल हाल पर दो स्कूटर सवार नौजवान आए जिन्होंने मुंह ढांप रखे थे दुकान मालिक अभिषेक बेदी ने बताया कि दुकान पर आते ही उन्होंने दुकान पर बैठे व्यक्ति पर हमला कर दिया और दुकान के गल्ले से करीब 15000 रुपए की नगदी लेकर फरार हो गए।
बेदी ने बताया कि उन लोगों ने लुटेरों के जाने के बाद अपने साथियों के साथ उनका पीछा भी किया लेकिन मशहूर lawgate के पास जाकर दोनों लुटेरे एक तरह से गायब हो गए। वहीं लूट की सूचना मिलते ही फगवाड़ा पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की अगली करवाई शुरू कर दी है।








