Phagwara के भाजपा नेता की पत्नी समेत तीन पर 50 लाख की ठग्गी का केस दर्ज

by | Aug 26, 2025 | Crime

Aug 26, 2025 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

थाना सतनामपुरा पुलिस ने फर्जी ब्याना और जमीन की फर्द दिखाकर 50 लाख रुपए की ठग्गी करने के मामले में भाजपा नेता की पत्नी सहित तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।

 

मिली जानकारी के अनुसार, भूपेंद्र शर्मा पुत्र इंद्रजीत शर्मा निवासी सुभाष नगर फगवाड़ा ने पुलिस को शिकायत दी थी कि शुक्ला दुग्गल पत्नी राकेश दुग्गल (भाजपा नेता) निवासी मकान नंबर 167, न्यू मॉडल टाउन फगवाड़ा, मितेश सोनी पुत्र रविंद्र कुमार और मीनू सोनी पत्नी रविंद्र कुमार निवासी शक्तिनगर जालंधर ने मिलकर फर्जी ब्याना और जाली फर्द दिखाकर उससे 50 लाख रुपए की ठगी की।

 

हो सकता था राज़ीनामा

हालांकि सूत्रों की मानें तो उक्त नेता जी की पत्नी पर मामला दर्ज होने से पहले मामला आपसी सहमति से भी खत्म हो रहा था, लेकिन सूत्रों की मानें तो उस समय नेता ज़ी पर अपनी पावर का गरूर चढ़ा हुआ था, जिसके चलते नेता ज़ी को शायद यह लगता था कि कोई उनकी पत्नी पर क्या कारवाई करवा सकेगा लेकिन कहते है ना कानून सब के लिए समान होता है, जिसके चलते शिकायतकर्ता ने कानून का सहारा लिया और मामले में अगली कारवाई करवा दी।

नेताओं के साथ् अच्छी पैठ रखता है यह भाज़पा नेता

जिस भाज़पा नेता की पत्नी पर फगवाड़ा पुलिस द्वारा मामला दर्ज किया गया है उक्त नेता की नेताओं में अपनी एक अच्छी पैठ भी रखता है क्योंकि चर्चा में रहना इन नेता ज़ी का शौंक भी कहा ज़ा सकता है।

 

पुलिस की पकड़ से दूर है नेता ज़ी की पत्नी

ठगी के इस मामले में फिलहाल पुलिस की पकड़ से नेता ज़ी की पत्नी दूर बताई ज़ा रही है, वहीं पुलिस सूत्रों की मानें तो पुलिस मामले में नेता जी की पत्नी की गिरफ्तारी के लिए अपने संभव प्रयास करने में जुटी हुई है।

 

क्या कहना है पुलिस का

इस मामले की जांच कर रहे एएसआई गुरदेव सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर उपरोक्त तीनों आरोपियों के खिलाफ साजिशन धोखाधड़ी करने का केस दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने आरोपियों की जल्दी ही गिरफ्तारी का दावा भी किया है।

 

 

 

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
जालंधर के उद्योगपति ईरान-इजराइल युद्ध के बीच फंसे, दोहा-दुबई से सुरक्षित भारत लौटे

जालंधर के उद्योगपति ईरान-इजराइल युद्ध के बीच फंसे, दोहा-दुबई से सुरक्षित भारत लौटे

जालंधर: ईरान और इजराइल के बीच बढ़ते युद्ध के बीच विदेश में फंसे जालंधर के उद्योगपतियों के परिवारों ने राहत की सांस ली है। जालंधर के कई उद्योगपति, जो जर्मनी में आयोजित होने वाली एक बड़ी हैंड-टूल प्रदर्शनी में भाग लेने जा रहे थे, युद्ध के कारण बीच रास्ते में ही दोहा और...

पंजाब में दिनदहाड़े फायरिंग: नवांशहर के अस्पताल पर बदमाशों ने चलाई गोलियां

पंजाब में दिनदहाड़े फायरिंग: नवांशहर के अस्पताल पर बदमाशों ने चलाई गोलियां

पंजाब के नवांशहर जिले से सनसनीखेज खबर सामने आई है, जहां अज्ञात हमलावरों ने एक अस्पताल को निशाना बनाते हुए फायरिंग कर दी। यह घटना बंगा के मुकंदपुर रोड स्थित एक निजी अस्पताल में हुई, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बदमाशों ने अस्पताल के...

खाड़ी में बढ़ते तनाव का असर: कच्चा तेल 92 डॉलर प्रति बैरल पहुंचा, भारत में महंगाई बढ़ने की आशंका

खाड़ी में बढ़ते तनाव का असर: कच्चा तेल 92 डॉलर प्रति बैरल पहुंचा, भारत में महंगाई बढ़ने की आशंका

खाड़ी क्षेत्र में बढ़ते तनाव और युद्ध जैसे हालात का असर अब वैश्विक अर्थव्यवस्था पर भी साफ दिखाई देने लगा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (क्रूड ऑयल) की कीमतों में तेज उछाल दर्ज किया गया है और यह बढ़कर करीब 92 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई है। तेल की कीमतों में इस...

जालंधर में विजिलेंस का बड़ा एक्शन: एसएसआई 8 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

जालंधर में विजिलेंस का बड़ा एक्शन: एसएसआई 8 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

जालंधर: पंजाब में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत विजिलेंस ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जालंधर में एक पुलिस अधिकारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए अधिकारी की पहचान थाना नंबर-2 में तैनात एसएसआई गोपाल के रूप में हुई है।...

अमृतसर एयरपोर्ट के आसपास ड्रोन उड़ाने पर सख्त पाबंदी, 6 मई तक जारी रहेगा आदेश

अमृतसर एयरपोर्ट के आसपास ड्रोन उड़ाने पर सख्त पाबंदी, 6 मई तक जारी रहेगा आदेश

अमृतसर: श्री गुरु रामदास अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। प्रशासन ने एयरपोर्ट के आसपास के ग्रामीण इलाकों में ड्रोन और ड्रोन कैमरों के इस्तेमाल पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। यह आदेश अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट...

Get In Touch
close slider

Get In Touch