फगवाड़ा में सर्वहितकारी विद्या मन्दिर का उद्घाटन रविवार को

by | Oct 13, 2018 | States

Oct 13, 2018 | States

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

सर्वहितकारी शिक्षा समिति चंडीगढ़ द्वारा संचालित एवं विद्या भारती की शाखा धन्नुमल चड्ढा, योगेश गुप्ता सर्वहिताकारी विद्या मन्दिर का उद्घाटन 14 अक्टूबर दिन रविवार को प्रात: 9 बजे स्थानीय जी.टी. रोड स्थित मौली गेट के समीप होगा। उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता बृजभूषण सिंह बेदी प्रांत संघ चालक राष्ट्रीय स्वयं सेवक (पंजाब) करेंगे। बतौर मुख्य अतिथि श्री ओम प्रकाश उप्पल एम.डी. उप्पल इंजीनियरिंग कार्पो. उपस्थित होंगे जबकि विद्या भारती (नार्थ जोन) के अध्यक्ष श्री अशोक पाल बतौर गैस्ट आफ आनर, मुख्य वक्ता श्री प्रमोद जी प्रांत प्रचारक राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ तथा सम्मानीय सदस्य के तौर पर श्री वेद प्रकाश चड्ढा शामिल होंगे। विस्तृत जानकारी देते हुए कमेटी प्रधान श्री अनिल कोछड़ ने बताया कि उद्घाटन समारोह से पहले प्रात: हवन यज्ञ करवाय जाएगा। उन्होंने बताया कि इस शिक्षा मन्दिर का पैट्रन सी.बी.एस.ई. बोर्ड का होगा। वर्तमान में पांचवी कक्षा तक की शिक्षा उपलब्ध होगी जिसके लिए दाखिले की प्रक्रिया 15 अक्टूबर सोमवार से उपलब्ध करवा दी जाएगी। उन्होंने बताया कि समिति द्वारा देश भर में 27 हजार विद्या मन्दिर सफलता पूर्वक संचालित किये जा रहे हैं जबकि पंजाब में यह 128वीं शाखा है। उन्होंने बताया कि इस विद्या मन्दिर में पढ़ाई के साथ ही छात्रों में उच्च विचारों एवं भारतीय संस्कारों का भी संचार किया जाएगा। बच्चों की खेलों में रुचि पैदा करना व मन में राष्ट्रवाद की भावना जगाना भी प्राथमिकता रहेगी। इस अवसर पर प्रिंसीपल संजीव कुमार, सागर चड्ढा, कमेटी मैनेजर शिव हांडा, उपाध्यक्ष आशीष गुप्ता के अलावा रमेश सचदेवा, देवेन्द्र गोयल, अशोक गुप्ता, राकेश मल्होत्रा व रमेश अग्रवाल आदि उपस्थित थे।

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
मालदीव में बड़ा हादसा, गौतम सिंघानिया घायल, 5 लोग अब भी लापता

मालदीव में बड़ा हादसा, गौतम सिंघानिया घायल, 5 लोग अब भी लापता

मालदीव से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां एक स्पीडबोट हादसे में रेमंड ग्रुप के एमडी गौतम सिंघानिया घायल हो गए। हादसे के बाद उन्हें एयरलिफ्ट कर मुंबई लाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। जानकारी के मुताबिक, यह हादसा उस समय हुआ जब पर्यटकों को ले जा रही स्पीडबोट...

पंजाब में बड़ा सियासी कदम: CM भगवंत मान ने मंत्री लालजीत भुल्लर का इस्तीफा लिया, DM मौत मामले की उच्चस्तरीय जांच शुरू

पंजाब में बड़ा सियासी कदम: CM भगवंत मान ने मंत्री लालजीत भुल्लर का इस्तीफा लिया, DM मौत मामले की उच्चस्तरीय जांच शुरू

पंजाब की राजनीति से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंत्री लालजीत भुल्लर से इस्तीफा ले लिया है। यह कार्रवाई जिला मैनेजर (DM) की संदिग्ध मौत के मामले में की गई है। मुख्यमंत्री ने इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच के आदेश देते हुए मुख्य सचिव को...

पंजाब में बड़ी कार्रवाई: लूट की साजिश नाकाम, दो आरोपी अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार

पंजाब में बड़ी कार्रवाई: लूट की साजिश नाकाम, दो आरोपी अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार

पंजाब में अपराध के खिलाफ चल रही सख्त मुहिम के तहत एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) को बड़ी सफलता मिली है। बठिंडा पुलिस के साथ संयुक्त ऑपरेशन में दो आरोपियों को अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान जैकी कुमार उर्फ जैकी और विकास अरोड़ा के...

पंजाब Weather Update: आज सूखा मौसम, 22 मार्च से बदलेगा मिजाज, तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट

पंजाब Weather Update: आज सूखा मौसम, 22 मार्च से बदलेगा मिजाज, तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट

पंजाब और चंडीगढ़ में मौसम को लेकर ताजा अपडेट सामने आई है। शनिवार, 21 मार्च को प्रदेशभर में मौसम साफ और सूखा रहने की संभावना है, लेकिन सुबह और शाम के समय ठंड का असर पहले से ज्यादा महसूस किया जा रहा है। हाल ही में पहाड़ी इलाकों में हुई बारिश और बर्फबारी के कारण तापमान...

लुधियाना में टिक्की रेहड़ी विवाद बना हिंसक, दो मार्केटों के दुकानदारों में झड़प, 4 घायल

लुधियाना में टिक्की रेहड़ी विवाद बना हिंसक, दो मार्केटों के दुकानदारों में झड़प, 4 घायल

📍 लुधियाना में टिक्की रेहड़ी विवाद ने लिया हिंसक रूप लुधियाना के व्यस्त किताब बाजार इलाके में टिक्की की रेहड़ी को लेकर शुरू हुआ विवाद अचानक हिंसक झड़प में बदल गया। किताब बाजार और बिजली मार्केट के दुकानदार आमने-सामने आ गए, जिसके चलते दोनों पक्षों में जमकर डंडे चले और...

Get In Touch
close slider

Get In Touch